नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान हनुमान जन्मोत्सव पर मधुबन (मऊ) में 51 फीट ऊंची बजरंगबली प्रतिमा का किया अनावरण* मंत्री ए. के. शर्मा ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर आस्था और सुविधाओं का किया समन्वय* मऊ,2 अप्रैल 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन क्षेत्र के अमिला में हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 51 फीट ऊंची श्री संकट मोचन बजरंगबली की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए मंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मंदिर परिसर हुआ सुसज्जित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए. के. शर्मा ने नगर विकास विभाग के राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 1.84 लाख रुपये की लागत से हनुमान मंदिर प्रांगण में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण भी किया। इस कार्य से मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुगम आवागमन एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। अब श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों के विकास में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। *आस्था के साथ विकास को प्राथमिकता* अपने संबोधन में मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं सशक्त करना भी है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी त्याग, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं, और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास योजनाओं को लागू कर आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय के अधिकारियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान हनुमान जन्मोत्सव पर मधुबन (मऊ) में 51 फीट ऊंची बजरंगबली प्रतिमा का किया अनावरण* मंत्री ए. के. शर्मा ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर आस्था और सुविधाओं का किया समन्वय* मऊ,2 अप्रैल 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन क्षेत्र के अमिला में हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 51 फीट ऊंची श्री संकट मोचन बजरंगबली की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए मंत्री
जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मंदिर परिसर हुआ सुसज्जित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए. के. शर्मा ने नगर विकास विभाग के राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 1.84 लाख रुपये की लागत से हनुमान मंदिर प्रांगण में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण भी किया। इस कार्य से मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुगम आवागमन एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। अब श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों के विकास में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। *आस्था के साथ विकास को प्राथमिकता* अपने संबोधन में मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं
सशक्त करना भी है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी त्याग, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं, और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास योजनाओं को लागू कर आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय के अधिकारियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
- Post by Namrata Shukla1
- Post by SONI DEVI1
- बिल्थरारोड स्थित रेलवे बाउंड्री के पास प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पर रामायण पाठ का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर में रामायण पाठ शुरू होते ही क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने लगे। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ के आयोजन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था भी की गई, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।1
- एक बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा मऊ । गुरुवार को करीब तीन बजे सायं जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरा राम पूरा गांव में हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी, और देखते ही देखते आग अपना रौद्र रूप दिखाने लगी। हालांकि आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तब तक करीब एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी चुकी गेहूं के फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आकर किसान राजनाथ, राम प्रवेश हरिकेश व राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना तेज हवा के चलते आग जब विकराल रूप धारण करती तो बड़े पैमाने पर सूख चुकी गेहूं की लहराती फसल आग से बचा पाना मुश्किल हो जाता।4
- मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...! इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।1
- Post by Golubabu4
- *देवरिया डीएम की अपील* 👆 देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें! ✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें ✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें ✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है।1
- Post by SONI DEVI1