logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

11 hrs ago
user_हरिओम बुधौलिया
हरिओम बुधौलिया
कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
095a12cc-4968-4bbb-a490-5f654ac7b41f

श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों

और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कालपी में लगातार चोरियों से हड़कंप: उदनपुरा के बंद मकान में लाखों के जेवरात पार, पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल ​कालपी (जालौन)।​नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस द्वारा पुरानी चोरियों के खुलासे में देरी के बीच चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शनिवार रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का है, जहां एक सूने मकान के तीन ताले चटकाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। ​उदनपुरा निवासी कमल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और उनका मकान बंद रहता है। रविवार सुबह जब कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी घर में झाड़ू लगाने पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घर के अंदर तीन ताले टूटे पड़े थे, बक्से का कुंडा उखड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। ​पीड़ित कमल सिंह के अनुसार घर के बक्से में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालपी के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी में भी पूर्व में कई चोरियां हो चुकी हैं। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
    3
    कालपी में लगातार चोरियों से हड़कंप: उदनपुरा के बंद मकान में लाखों के जेवरात पार, पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल
​कालपी (जालौन)।​नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस द्वारा पुरानी चोरियों के खुलासे में देरी के बीच चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शनिवार रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का है, जहां एक सूने मकान के तीन ताले चटकाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।
​उदनपुरा निवासी कमल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और उनका मकान बंद रहता है। रविवार सुबह जब कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी घर में झाड़ू लगाने पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घर के अंदर तीन ताले टूटे पड़े थे, बक्से का कुंडा उखड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
​पीड़ित कमल सिंह के अनुसार घर के बक्से में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालपी के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी में भी पूर्व में कई चोरियां हो चुकी हैं। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए… ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
    1
    ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’

पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’
पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्रामीणों ने खुले में फेंकी मृत गाय, बजरंग दल व गौरक्षा दल ने कराया सम्मानजनक अंतिम संस्कार जालौन। जालौन के उरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक मृत गाय को खुले में फेंकने का मामला सामने आया। मृत गाय के खुले में पड़े होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान की मदद से मृत गाय को सम्मानजनक तरीके से दफनाया। इस दौरान राहुल कुशवाहा, मानवेंद्र पाल, गोलू कुशवाहा और दीपेंद्र राठौर सहित बजरंग दल जालौन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृत पशुओं को खुले में फेंकने से गंदगी और दुर्गंध फैलती है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मृत पशुओं का उचित एवं सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराया जाए।
    1
    ग्रामीणों ने खुले में फेंकी मृत गाय, बजरंग दल व गौरक्षा दल ने कराया सम्मानजनक अंतिम संस्कार
जालौन। जालौन के उरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक मृत गाय को खुले में फेंकने का मामला सामने आया। मृत गाय के खुले में पड़े होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान की मदद से मृत गाय को सम्मानजनक तरीके से दफनाया। इस दौरान राहुल कुशवाहा, मानवेंद्र पाल, गोलू कुशवाहा और दीपेंद्र राठौर सहित बजरंग दल जालौन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृत पशुओं को खुले में फेंकने से गंदगी और दुर्गंध फैलती है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मृत पशुओं का उचित एवं सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराया जाए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कबड्डी के मैदान में जालौन के लालों का जलवा, ICSE UP State में प्रथम स्थान पर कब्जा लौना की मिट्टी में तराशी प्रतिभाओं ने बढ़ाया जिले का मान, चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से दिलाया स्कूल को खिताब जालौन। कबड्डी के मैदान में जालौन के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। ICSE Board UP State कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में अर्पित, सुमित और हर्ष तथा अंडर-14 वर्ग में अमन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ी जालौन के ग्राम लौना में नियमित रूप से कबड्डी का अभ्यास करते हैं। उनकी खेल प्रतिभा और लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए ग्लोबल नव जीवन पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद ने चारों खिलाड़ियों को स्पॉन्सर किया। खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को ICSE Board UP State प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लौना बन रहा कबड्डी की नई नर्सरी ग्राम लौना लगातार कबड्डी की प्रतिभाओं को तराशने के लिए अपनी पहचान बना रहा है। गांव के खिलाड़ी उपेंद्र सेंगर उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा लौना में अभ्यास करने वाले चार खिलाड़ियों का नेशनल स्तर पर भी चयन हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही इन प्रतिभाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलें तो छोटे गांवों की मिट्टी से भी बड़े खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं। स्कूलों के सहयोग से बदल सकती है खिलाड़ियों की तस्वीर चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने जिले के स्कूलों के सामने भी एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है। यदि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आर्थिक सहयोग, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के पर्याप्त अवसर दिए जाएं तो जालौन के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। जालौन में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच उपलब्ध कराने की है। लौना के इन चार खिलाड़ियों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बुंदेलखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
    1
    कबड्डी के मैदान में जालौन के लालों का जलवा, ICSE UP State में प्रथम स्थान पर कब्जा
लौना की मिट्टी में तराशी प्रतिभाओं ने बढ़ाया जिले का मान, चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से दिलाया स्कूल को खिताब
जालौन। कबड्डी के मैदान में जालौन के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। ICSE Board UP State कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में अर्पित, सुमित और हर्ष तथा अंडर-14 वर्ग में अमन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ी जालौन के ग्राम लौना में नियमित रूप से कबड्डी का अभ्यास करते हैं। उनकी खेल प्रतिभा और लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए ग्लोबल नव जीवन पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद ने चारों खिलाड़ियों को स्पॉन्सर किया। खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को ICSE Board UP State प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लौना बन रहा कबड्डी की नई नर्सरी
ग्राम लौना लगातार कबड्डी की प्रतिभाओं को तराशने के लिए अपनी पहचान बना रहा है। गांव के खिलाड़ी उपेंद्र सेंगर उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा लौना में अभ्यास करने वाले चार खिलाड़ियों का नेशनल स्तर पर भी चयन हो चुका है।
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही इन प्रतिभाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलें तो छोटे गांवों की मिट्टी से भी बड़े खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं।
स्कूलों के सहयोग से बदल सकती है खिलाड़ियों की तस्वीर
चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने जिले के स्कूलों के सामने भी एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है। यदि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आर्थिक सहयोग, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के पर्याप्त अवसर दिए जाएं तो जालौन के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
जालौन में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच उपलब्ध कराने की है। लौना के इन चार खिलाड़ियों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बुंदेलखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन: नया तोपखाना मोहल्ले में नाली जाम, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान जालौन। नगर के मोहल्ला नया तोपखाना, कोंच रोड में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। रास्ता गिलाव से भर जाने के कारण राहगीरों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां जाम होकर सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को बदबू तथा संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराने, सड़क से कीचड़ हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    जालौन: नया तोपखाना मोहल्ले में नाली जाम, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान
जालौन। नगर के मोहल्ला नया तोपखाना, कोंच रोड में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। रास्ता गिलाव से भर जाने के कारण राहगीरों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां जाम होकर सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है।
गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को बदबू तथा संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराने, सड़क से कीचड़ हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अतीक अहमद के पुत्र के जनाजे में शामिल होनें झाँसी जेल सें भाई अली प्रयागराज सुरक्षा के साथ
    1
    अतीक अहमद के पुत्र के जनाजे में शामिल होनें  झाँसी जेल सें भाई अली प्रयागराज सुरक्षा के साथ
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    1
    कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोंच में भूतेश्वर मन्दिर पर अमरनाथ से लौटे भक्तों ने कराया कन्या भोज, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    14 hrs ago
  • ग्रामीणों ने खुले में फेंकी मृत गाय, बजरंग दल व गौरक्षा दल ने कराया सम्मानजनक अंतिम संस्कार जालौन। जालौन के उरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक मृत गाय को खुले में फेंकने का मामला सामने आया। मृत गाय के खुले में पड़े होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान की मदद से मृत गाय को सम्मानजनक तरीके से दफनाया। इस दौरान राहुल कुशवाहा, मानवेंद्र पाल, गोलू कुशवाहा और दीपेंद्र राठौर सहित बजरंग दल जालौन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृत पशुओं को खुले में फेंकने से गंदगी और दुर्गंध फैलती है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मृत पशुओं का उचित एवं सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराया जाए।
    1
    ग्रामीणों ने खुले में फेंकी मृत गाय, बजरंग दल व गौरक्षा दल ने कराया सम्मानजनक अंतिम संस्कार
जालौन। जालौन के उरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक मृत गाय को खुले में फेंकने का मामला सामने आया। मृत गाय के खुले में पड़े होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान की मदद से मृत गाय को सम्मानजनक तरीके से दफनाया। इस दौरान राहुल कुशवाहा, मानवेंद्र पाल, गोलू कुशवाहा और दीपेंद्र राठौर सहित बजरंग दल जालौन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृत पशुओं को खुले में फेंकने से गंदगी और दुर्गंध फैलती है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मृत पशुओं का उचित एवं सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराया जाए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जलभराव से बेहाल ग्रामीण, बाबा साहब की प्रतिमा तक पहुंचने का रास्ता बंद जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारेन मुस्तकिल के लाड़पुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांव की गलियों और रास्तों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचने वाला रास्ता भी पानी और कीचड़ से बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को प्रतिमा स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
    1
    जलभराव से बेहाल ग्रामीण, बाबा साहब की प्रतिमा तक पहुंचने का रास्ता बंद
जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारेन मुस्तकिल के लाड़पुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांव की गलियों और रास्तों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचने वाला रास्ता भी पानी और कीचड़ से बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को प्रतिमा स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.