Shuru
Apke Nagar Ki App…
‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए… ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
Uttar pradesh ki takat
‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए… ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कालपी में लगातार चोरियों से हड़कंप: उदनपुरा के बंद मकान में लाखों के जेवरात पार, पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल कालपी (जालौन)।नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस द्वारा पुरानी चोरियों के खुलासे में देरी के बीच चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शनिवार रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का है, जहां एक सूने मकान के तीन ताले चटकाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। उदनपुरा निवासी कमल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और उनका मकान बंद रहता है। रविवार सुबह जब कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी घर में झाड़ू लगाने पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घर के अंदर तीन ताले टूटे पड़े थे, बक्से का कुंडा उखड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित कमल सिंह के अनुसार घर के बक्से में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालपी के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी में भी पूर्व में कई चोरियां हो चुकी हैं। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।3
- ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए… ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…1
- जालौन जिले के ऐरी रंपुरा में पंचायत घर में लगी आग मचा हड़कंप (जालौन)। ग्राम पंचायत ऐर रामपुरा स्थित पंचायत भवन में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भवन के अंदर रखा कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आ गया। घटना से पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पंचायत भवन में रखे एक दर्जन से अधिक कंप्यूटर-लैपटॉप और अन्य जरूरी सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से रोक लिया। ग्राम प्रधान ओमकार पाल के मुताबिक आग से पंचायत भवन में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और संबंधित विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।1
- थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं 👉जनपद में प्राप्त 69 शिकायतों में से 27 का मौके पर निस्तारण, शेष के लिए पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीमें भेजी गईं। ➡️ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई वाइट 👇👇 रविन्द्र गौतम ✍️1
- जलभराव से बेहाल ग्रामीण, बाबा साहब की प्रतिमा तक पहुंचने का रास्ता बंद जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारेन मुस्तकिल के लाड़पुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांव की गलियों और रास्तों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचने वाला रास्ता भी पानी और कीचड़ से बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को प्रतिमा स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।1