logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

1 hr ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
1 hr ago

कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    कोंच,सावन में गूंजा हर-हर महादेव, ग्राम छानी से रतनगढ़ धाम तक डीजे की धुन पर निकली पैदल कांवड़ यात्रा
कोंच। सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कोंच तहसील के ग्राम छानी से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे।
कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़िये उत्साह के साथ पैदल चलते रहे। कांवड़ियों की टोली में युवाओं के साथ अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन माह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया।
कांवड़ यात्रा में सुंदर लाल वर्मा, कोंच गीता, रजनी, परवीन वर्मा, अभिषेक, वीरू, कल्लू वर्मा, प्रियांशु, विक्रांत, योगेंद्र, मनमोहन, रामजी, छोटी राठौर, जीतू वर्मा सहित करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे।
श्रद्धालुओं रतनगढ़ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेगे सावन के महीने में निकली इस पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    2
    श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई।
सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_हरिओम बुधौलिया
    हरिओम बुधौलिया
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन जिले के ऐरी रंपुरा में पंचायत घर में लगी आग मचा हड़कंप (जालौन)। ग्राम पंचायत ऐर रामपुरा स्थित पंचायत भवन में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भवन के अंदर रखा कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आ गया। घटना से पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पंचायत भवन में रखे एक दर्जन से अधिक कंप्यूटर-लैपटॉप और अन्य जरूरी सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से रोक लिया। ग्राम प्रधान ओमकार पाल के मुताबिक आग से पंचायत भवन में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और संबंधित विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    जालौन जिले के ऐरी रंपुरा में पंचायत घर में लगी आग मचा हड़कंप 
(जालौन)। ग्राम पंचायत ऐर रामपुरा स्थित पंचायत भवन में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भवन के अंदर रखा कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आ गया। घटना से पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पंचायत भवन में रखे एक दर्जन से अधिक कंप्यूटर-लैपटॉप और अन्य जरूरी सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से रोक लिया।
ग्राम प्रधान ओमकार पाल के मुताबिक आग से पंचायत भवन में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और संबंधित विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -तहसीलदार गौरव कुमार रामपुरा, जालौन। शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में तहसीलदार गौरव कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार गौरव कुमार ने संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय जांच की जाए। शिकायतकर्ता से उसकी समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर तहसीलदार गौरव कुमार, उपनिरीक्षक शिव श्याम पाण्डे, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत , कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल शशांक सोनी, लेखपाल गौरव , लेखपाल प्रवीण कुमार ,लेखपाल रंजीत सिंह, लेखपाल भुवनेश, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -तहसीलदार गौरव कुमार
रामपुरा, जालौन। शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में तहसीलदार गौरव कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार गौरव कुमार ने संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय जांच की जाए। शिकायतकर्ता से उसकी समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर तहसीलदार गौरव कुमार, उपनिरीक्षक शिव श्याम पाण्डे, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत , कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल शशांक सोनी, लेखपाल गौरव   , लेखपाल प्रवीण कुमार ,लेखपाल रंजीत सिंह, लेखपाल भुवनेश, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है। मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
    1
    मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच के ग्राम परैथा में शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
    1
    कोंच के ग्राम  परैथा में शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल? कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल? पिछली चोरियों के खुलासे पर सवाल, अब उदनपुरा के सूने मकान में सेंध—कालपी की कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी कालपी नगर एक बार फिर चोरी की वारदात को लेकर सुर्खियों में है। 8 अगस्त की रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 में एक सूने मकान को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया गया कि मकान मालिक कमल सिंह पुत्र स्वर्गीय पश्चू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर बंद था। सुबह कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी जब झाड़ू लगाने पहुंचीं तो उन्होंने घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति गया प्रसाद को दी। मौके पर पहुंचे गया प्रसाद ने घर की स्थिति देखी तो तीन ताले टूटे हुए थे, बक्सा खुला पड़ा था और सामान अस्त-व्यस्त था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र अपने हमराही अभिषेक के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। परिजनों द्वारा फोन पर गृहस्वामी कमल सिंह से संपर्क कर घर में रखे सामान के बारे में जानकारी ली गई। कमल सिंह के मुताबिक घर में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी और सोने की नाक की फूल सहित अन्य सामान रखा हुआ था। चोरी में वास्तव में कितना सामान गया है और उसकी कीमत कितनी है, यह पुलिस जांच और पीड़ित परिवार की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कालपी में चोरी की घटनाओं को लेकर फिर उठे सवाल स्थानीय लोगों के मुताबिक कालपी नगर के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी सहित अलग-अलग इलाकों में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं का जिक्र सामने आता रहा है। अब उदनपुरा में नई वारदात सामने आने के बाद नगरवासियों के बीच यह सवाल फिर उठ रहा है कि आखिर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी? अब पुलिस से जनता के सीधे सवाल आखिर कालपी नगर में चोरी का सिलसिला कब थमेगा? पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कब होगा? क्या चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है? बंद मकानों की जानकारी चोरों तक आखिर कैसे पहुंच रही है? क्या कालपी नगर में रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर्याप्त है? अगर पुरानी घटनाओं की जांच चल रही है तो नई वारदातों को रोकने के लिए क्या रणनीति बनाई गई है? क्या पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा कर चोरों तक पहुंच पाएगी? नगरवासियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से कालपी नगर और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने, पूर्व की चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कराने और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने की मांग की है। अब असली परीक्षा कालपी पुलिस की! नई चोरी की घटना की जांच शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक कितनी जल्दी पहुंचती है। क्या इस घटना का जल्द खुलासा होगा? क्या पुरानी चोरी की घटनाओं की भी गुत्थी सुलझेगी? और सबसे बड़ा सवाल—क्या कालपी नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
    3
    कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल?
कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल?
पिछली चोरियों के खुलासे पर सवाल, अब उदनपुरा के सूने मकान में सेंध—कालपी की कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी
कालपी नगर एक बार फिर चोरी की वारदात को लेकर सुर्खियों में है।
8 अगस्त की रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 में एक सूने मकान को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। 
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बताया गया कि मकान मालिक कमल सिंह पुत्र स्वर्गीय पश्चू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर बंद था।
सुबह कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी जब झाड़ू लगाने पहुंचीं तो उन्होंने घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे। 
इसकी सूचना उन्होंने अपने पति गया प्रसाद को दी।
मौके पर पहुंचे गया प्रसाद ने घर की स्थिति देखी तो तीन ताले टूटे हुए थे, बक्सा खुला पड़ा था और सामान अस्त-व्यस्त था। 
इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र अपने हमराही अभिषेक के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की।
परिजनों द्वारा फोन पर गृहस्वामी कमल सिंह से संपर्क कर घर में रखे सामान के बारे में जानकारी ली गई। 
कमल सिंह के मुताबिक घर में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी और सोने की नाक की फूल सहित अन्य सामान रखा हुआ था।
चोरी में वास्तव में कितना सामान गया है और उसकी कीमत कितनी है, यह पुलिस जांच और पीड़ित परिवार की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
कालपी में चोरी की घटनाओं को लेकर फिर उठे सवाल
स्थानीय लोगों के मुताबिक कालपी नगर के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी सहित अलग-अलग इलाकों में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं का जिक्र सामने आता रहा है।
अब उदनपुरा में नई वारदात सामने आने के बाद नगरवासियों के बीच यह सवाल फिर उठ रहा है कि आखिर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी?
अब पुलिस से जनता के सीधे सवाल
आखिर कालपी नगर में चोरी का सिलसिला कब थमेगा?
पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कब होगा?
क्या चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है?
बंद मकानों की जानकारी चोरों तक आखिर कैसे पहुंच रही है?
क्या कालपी नगर में रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर्याप्त है?
अगर पुरानी घटनाओं की जांच चल रही है तो नई वारदातों को रोकने के लिए क्या रणनीति बनाई गई है?
क्या पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा कर चोरों तक पहुंच पाएगी?
नगरवासियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। 
स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से कालपी नगर और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने, पूर्व की चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कराने और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने की मांग की है।
अब असली परीक्षा कालपी पुलिस की!
नई चोरी की घटना की जांच शुरू हो चुकी है। 
अब देखना होगा कि पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक कितनी जल्दी पहुंचती है।
क्या इस घटना का जल्द खुलासा होगा?
क्या पुरानी चोरी की घटनाओं की भी गुत्थी सुलझेगी?
और सबसे बड़ा सवाल—क्या कालपी नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Advertising agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.