logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीणों ने खुले में फेंकी मृत गाय, बजरंग दल व गौरक्षा दल ने कराया सम्मानजनक अंतिम संस्कार जालौन। जालौन के उरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक मृत गाय को खुले में फेंकने का मामला सामने आया। मृत गाय के खुले में पड़े होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान की मदद से मृत गाय को सम्मानजनक तरीके से दफनाया। इस दौरान राहुल कुशवाहा, मानवेंद्र पाल, गोलू कुशवाहा और दीपेंद्र राठौर सहित बजरंग दल जालौन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृत पशुओं को खुले में फेंकने से गंदगी और दुर्गंध फैलती है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मृत पशुओं का उचित एवं सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराया जाए।

12 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

ग्रामीणों ने खुले में फेंकी मृत गाय, बजरंग दल व गौरक्षा दल ने कराया सम्मानजनक अंतिम संस्कार जालौन। जालौन के उरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक मृत गाय को खुले में फेंकने का मामला सामने आया। मृत गाय के खुले में पड़े होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान की मदद से मृत गाय को सम्मानजनक तरीके से दफनाया। इस दौरान राहुल कुशवाहा, मानवेंद्र पाल, गोलू कुशवाहा और दीपेंद्र राठौर सहित बजरंग दल जालौन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृत पशुओं को खुले में फेंकने से गंदगी और दुर्गंध फैलती है तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मृत पशुओं का उचित एवं सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराया जाए।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच के ग्राम परैथा में शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
    1
    कोंच के ग्राम  परैथा में शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    15 min ago
  • थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -तहसीलदार गौरव कुमार रामपुरा, जालौन। शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में तहसीलदार गौरव कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार गौरव कुमार ने संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय जांच की जाए। शिकायतकर्ता से उसकी समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर तहसीलदार गौरव कुमार, उपनिरीक्षक शिव श्याम पाण्डे, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत , कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल शशांक सोनी, लेखपाल गौरव , लेखपाल प्रवीण कुमार ,लेखपाल रंजीत सिंह, लेखपाल भुवनेश, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -तहसीलदार गौरव कुमार
रामपुरा, जालौन। शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में तहसीलदार गौरव कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार गौरव कुमार ने संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय जांच की जाए। शिकायतकर्ता से उसकी समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर तहसीलदार गौरव कुमार, उपनिरीक्षक शिव श्याम पाण्डे, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत , कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल शशांक सोनी, लेखपाल गौरव   , लेखपाल प्रवीण कुमार ,लेखपाल रंजीत सिंह, लेखपाल भुवनेश, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है। मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
    1
    मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    2
    श्री महावीर मंदिर पर वार्षिक भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी स्थित श्री महावीर मंदिर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की गई।
सुंदरकांड पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि श्री महावीर मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_हरिओम बुधौलिया
    हरिओम बुधौलिया
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन: नया तोपखाना मोहल्ले में नाली जाम, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान जालौन। नगर के मोहल्ला नया तोपखाना, कोंच रोड में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। रास्ता गिलाव से भर जाने के कारण राहगीरों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां जाम होकर सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को बदबू तथा संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराने, सड़क से कीचड़ हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    जालौन: नया तोपखाना मोहल्ले में नाली जाम, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान
जालौन। नगर के मोहल्ला नया तोपखाना, कोंच रोड में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। रास्ता गिलाव से भर जाने के कारण राहगीरों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां जाम होकर सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है।
गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को बदबू तथा संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराने, सड़क से कीचड़ हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन.. घर मे निकल रहे रोज सांप गृहस्वामी परेशान.. मामला जालौन के नये खण्डेराव निवासी शिवराम कुशवाहा के यहाँ का है अभी तक 20 सांप के बच्चे निकल चुके है
    2
    जालौन.. घर मे निकल रहे रोज सांप गृहस्वामी परेशान.. मामला जालौन के नये खण्डेराव निवासी शिवराम कुशवाहा के यहाँ का है अभी तक 20 सांप के बच्चे निकल चुके है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कालपी में लगातार चोरियों से हड़कंप: उदनपुरा के बंद मकान में लाखों के जेवरात पार, पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल ​कालपी (जालौन)।​नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस द्वारा पुरानी चोरियों के खुलासे में देरी के बीच चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शनिवार रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का है, जहां एक सूने मकान के तीन ताले चटकाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। ​उदनपुरा निवासी कमल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और उनका मकान बंद रहता है। रविवार सुबह जब कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी घर में झाड़ू लगाने पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घर के अंदर तीन ताले टूटे पड़े थे, बक्से का कुंडा उखड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। ​पीड़ित कमल सिंह के अनुसार घर के बक्से में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालपी के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी में भी पूर्व में कई चोरियां हो चुकी हैं। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
    3
    कालपी में लगातार चोरियों से हड़कंप: उदनपुरा के बंद मकान में लाखों के जेवरात पार, पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल
​कालपी (जालौन)।​नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस द्वारा पुरानी चोरियों के खुलासे में देरी के बीच चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शनिवार रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का है, जहां एक सूने मकान के तीन ताले चटकाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।
​उदनपुरा निवासी कमल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और उनका मकान बंद रहता है। रविवार सुबह जब कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी घर में झाड़ू लगाने पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घर के अंदर तीन ताले टूटे पड़े थे, बक्से का कुंडा उखड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
​पीड़ित कमल सिंह के अनुसार घर के बक्से में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालपी के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी में भी पूर्व में कई चोरियां हो चुकी हैं। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए… ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’ पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
    1
    ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’

पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’
पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं सुनिए…
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन ​👉 सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत: कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली में घर में सोते समय महिला के पैर में सांप ने काटा! ​👉 आनन-फानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया! ​👉 महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा सन्नाटा!
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन

​👉 सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत: कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली में घर में सोते समय महिला के पैर में सांप ने काटा!
​👉 आनन-फानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया!
​👉 महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा सन्नाटा!
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.