logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यायिक कार्यप्रणाली में हिन्दी को बढ़ावा देना ही सही मायने में हिन्दी दिवस साबित होगा- प्रिया सिंह 14 सितंबर हिन्दी दिवस पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी ....दिनांक 14 सितम्बर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद कौशाम्बी के तत्वाधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार में विधिक साक्षरता एवम् जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी प्रिया सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सुश्री प्रिया सिंह ने बच्चों को अपने विद्यालय के दिनों पर बात करते हुए कहा कि बच्चों जिस भी क्षेत्र में जाना हो पहले से ही उस क्षेत्र के बारे में अपने शिक्षकों से जब भी मौका मिले जिज्ञासा और सुझाव लेना चाहिए जिससे उस कार्यक्षेत्र में जाने आसानी हो साथ हिदी दिवस के बारे में बात करते हुए कहा कि न्यायिक कार्यप्रणाली में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए पूरा समर्थन दिया जाएगा एवं बच्चों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्रा ने कहा कि यह दिन हमें अपनी संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय पहचान की याद दिलाता है हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हिंदी के प्रति जागरूक करना और हिंदी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए और इसके विकास में योगदान देना चाहिए। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार से लीगल एड डिफेंस काउंसिल वंचित लोगों की निशुल्क सहायता करना है। नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।उप-प्रधानाचार्य डी डी कॉन्वेंट श्री अरविन्द कुमार तिवारी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आज संकल्प लेते है कि हिंदी को देश और प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सभी जगह हिंदी भाषा का उपयोग करेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा हाल ही में प्रदेशीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्र/छात्राओं पलक जायसवाल(गोल्ड), कृष्णा(गोल्ड) व प्राची यादव(गोल्ड) और अंशुल मौर्य(सिल्वर), शिखा वर्मा(सिल्वर) अनुष्का तिवारी(सिल्वर) को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा मेडल व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि महोदय को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट स्वरूप देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरन त्रिपाठी जी ने दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक राम सुभग त्रिपाठी, श्री अरविन्द कुमार, शिव कुमार, सज्जन सिंह एवं पीएलवी अमरदीप दिवाकर, अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहें।

23 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
d06c96c7-d3f2-40d0-9056-b32105aa3a3b

न्यायिक कार्यप्रणाली में हिन्दी को बढ़ावा देना ही सही मायने में हिन्दी दिवस साबित होगा- प्रिया सिंह 14 सितंबर हिन्दी दिवस पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी ....दिनांक 14 सितम्बर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद कौशाम्बी के तत्वाधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार में विधिक साक्षरता एवम् जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी प्रिया सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सुश्री प्रिया सिंह ने बच्चों को अपने विद्यालय के दिनों पर बात करते हुए कहा कि बच्चों जिस भी क्षेत्र में जाना हो पहले से ही उस क्षेत्र के बारे में अपने शिक्षकों से जब भी मौका मिले जिज्ञासा और सुझाव लेना चाहिए जिससे उस कार्यक्षेत्र में जाने आसानी हो साथ हिदी दिवस के बारे में बात करते हुए कहा कि न्यायिक कार्यप्रणाली में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए पूरा समर्थन दिया जाएगा एवं बच्चों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्रा ने कहा कि यह दिन हमें अपनी संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय पहचान की याद दिलाता है हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हिंदी के प्रति जागरूक करना और हिंदी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए और इसके विकास में योगदान देना चाहिए। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार से लीगल एड डिफेंस काउंसिल वंचित लोगों की निशुल्क सहायता करना है। नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।उप-प्रधानाचार्य डी डी कॉन्वेंट श्री अरविन्द कुमार तिवारी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आज संकल्प लेते है कि हिंदी को देश और प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सभी जगह हिंदी भाषा का उपयोग करेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा हाल ही में प्रदेशीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्र/छात्राओं पलक जायसवाल(गोल्ड), कृष्णा(गोल्ड) व प्राची यादव(गोल्ड) और अंशुल मौर्य(सिल्वर), शिखा वर्मा(सिल्वर) अनुष्का तिवारी(सिल्वर) को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा मेडल व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि महोदय को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट स्वरूप देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरन त्रिपाठी जी ने दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक राम सुभग त्रिपाठी, श्री अरविन्द कुमार, शिव कुमार, सज्जन सिंह एवं पीएलवी अमरदीप दिवाकर, अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी: बच्ची से गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे पिता से भी मारपीट! पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के धननी मजरा नरहैया गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बचाने पहुंचे पिता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को अशोक कुमार की करीब सात वर्षीय पुत्री सोलाना बकरियां चराने के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां हसीब मियां नामक व्यक्ति बच्ची के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि वहां मौजूद हसीब मियां और लाला ने एकराय होकर अशोक कुमार के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अशोक कुमार के मुताबिक, मारपीट में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने संदीपनघाट थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
    1
    कौशाम्बी: बच्ची से गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे पिता से भी मारपीट! पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के धननी मजरा नरहैया गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बचाने पहुंचे पिता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को अशोक कुमार की करीब सात वर्षीय पुत्री सोलाना बकरियां चराने के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां हसीब मियां नामक व्यक्ति बच्ची के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि वहां मौजूद हसीब मियां और लाला ने एकराय होकर अशोक कुमार के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
अशोक कुमार के मुताबिक, मारपीट में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने संदीपनघाट थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है कौशाम्बी। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड मे प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगने लगा है प्रसव कक्ष में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है प्रसव कक्ष के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है इन स्थितियों में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के सोने के लॉकेट चोरी होने के बाद स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों पर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं सोने के लॉकेट गायब होने से पीड़ित लोगों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया है प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से खुलेआम रुपए की वसूली होती थी इसकी चर्चा तो कई वर्षों से हो रही है चर्चाओं पर जाएं तो प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से नवजात के जन्म होने के बाद लाखों रुपए सप्ताह की वसूली खुलेआम स्टाफ नर्स द्वारा बख्शीश के नाम पर की जाती है आखिर जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रसव में वसूली को नहीं रोक सके हैं स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप अस्पताल में भर्ती महिला और उनके परिजनों ने लगाया है मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसव् पीड़िता महिलाओं के सोने के लॉकेट गायब होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है लेकिन कुछ भी हो जिस तरह से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दिनों दिन चौपट होती जा रही हैं जिम्मेदार व्यवस्था सुधारने में असफल हो चुके हैं शासन को मामले में गंभीर निर्णय लेना होगा वरना मरीज वा उनके परिवार के लोग इसी तरह मेडिकल कॉलेज की चौपट व्यवस्था से परेशान होते रहेंगे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहेंगे ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी अंजली देवी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। करीब 10:56 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये की मांग की। धनेश के मुताबिक उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए।करीब दोपहर 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बताया कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था। लॉकेट मांगने पर नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।इसी तरह रामपुर बढ़नावां निवासी महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। महेंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनसे 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने 1500 रुपये दिए,लेकिन आरोप है कि नर्स ने एक हजार रुपये और देने का दबाव बनाया।महेंद्र के मुताबिक प्रसव के बाद उनकी पत्नी ने अपना सोने का लॉकेट नर्स से लाने को कहा,लेकिन नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है। कुछ भी हो मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से मरीज के साथ आतंक मचा हुआ है यह पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है यदि मेडिकल कॉलेज की शिकायत पुलिस थाने तक पहुंच जाए तो प्रधानाचार्य की कमजोर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
    1
    कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब
मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब
जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है
कौशाम्बी। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड मे प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगने लगा है प्रसव कक्ष में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है प्रसव कक्ष के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है इन स्थितियों में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के सोने के लॉकेट चोरी होने के बाद स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों पर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं सोने के लॉकेट गायब होने से पीड़ित लोगों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया है प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से खुलेआम रुपए की वसूली होती थी इसकी चर्चा तो कई वर्षों से हो रही है चर्चाओं पर जाएं तो प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से नवजात के जन्म होने के बाद लाखों रुपए सप्ताह की वसूली खुलेआम स्टाफ नर्स द्वारा बख्शीश के नाम पर की जाती है आखिर जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रसव में वसूली को नहीं रोक सके हैं स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप अस्पताल में भर्ती महिला और उनके परिजनों ने लगाया है मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसव् पीड़िता महिलाओं के सोने के लॉकेट गायब होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है लेकिन कुछ भी हो जिस तरह से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दिनों दिन चौपट होती जा रही हैं जिम्मेदार व्यवस्था सुधारने में असफल हो चुके हैं शासन को मामले में गंभीर निर्णय लेना होगा वरना मरीज वा उनके परिवार के लोग इसी तरह मेडिकल कॉलेज की चौपट व्यवस्था से परेशान होते रहेंगे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहेंगे
ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी अंजली देवी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। करीब 10:56 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये की मांग की। धनेश के मुताबिक उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए।करीब दोपहर 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बताया कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था। लॉकेट मांगने पर नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।इसी तरह रामपुर बढ़नावां निवासी महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। महेंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनसे 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने 1500 रुपये दिए,लेकिन आरोप है कि नर्स ने एक हजार रुपये और देने का दबाव बनाया।महेंद्र के मुताबिक प्रसव के बाद उनकी पत्नी ने अपना सोने का लॉकेट नर्स से लाने को कहा,लेकिन नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है। कुछ भी हो मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से मरीज के साथ आतंक मचा हुआ है यह पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है यदि मेडिकल कॉलेज की शिकायत पुलिस थाने तक पहुंच जाए तो प्रधानाचार्य की कमजोर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अजय कुमार 
KAUSHAMBI VOICE
    user_Ajay kumar
    Ajay kumar
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कौशाम्बी में DFC रेलवे लाइन पर मंडराया खतरा! बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान से हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं। 📍 कई किलोमीटर तक कटान के निशान दिखाई दे रहे हैं। कटान को रोकने के लिए किनारे बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है, वहीं गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी लगाई गई हैं। ⚠️ लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है।
    1
    कौशाम्बी में DFC रेलवे लाइन पर मंडराया खतरा!

बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान से हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं।

📍 कई किलोमीटर तक कटान के निशान दिखाई दे रहे हैं। कटान को रोकने के लिए किनारे बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है, वहीं गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी लगाई गई हैं।

⚠️ लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा। कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    4
    मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा।
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट। कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    1
    कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है
    1
    कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशाम्बी । में कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कौशाम्बी: मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी डिजायर कार की डिग्गी से युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मृतक की पहचान रवि यादव, निवासी बलीपुर चैतवार, प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप यादव और शानू यादव, निवासी यादवपुर, धूमनगंज प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपियों ने रवि के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। में शव को कार की डिग्गी में रखकर महमदपुर के पास खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ईंट, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE
    2
    कौशाम्बी । में कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा
कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा
कौशाम्बी: मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी डिजायर कार की डिग्गी से युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मृतक की पहचान रवि यादव, निवासी बलीपुर चैतवार, प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप यादव और शानू यादव, निवासी यादवपुर, धूमनगंज प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपियों ने रवि के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। में शव को कार की डिग्गी में रखकर महमदपुर के पास खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ईंट, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए।
अजय कुमार 
KAUSHAMBI VOICE
    user_Ajay kumar
    Ajay kumar
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट कौशाम्बी । प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    1
    मामा के बेटे ने अपने साथी से साथ मिलकर फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट
कौशाम्बी ।  प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के रवि यादव का ननिहाल जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास है रवि यादव पर आरोप था कि वह अपनी ममेरी बहन के संबंध मे है और उससे शादी का दबाव बना रहा है इसी बात से नाराज संदीप यादव और उसके साथी सानू यादव ने योजना बद्ध तरीके से रवि यादव को 12 सितंबर को उसके घर थरवई से कौशांबी बुला कर ले आए और जब रवि यादव कौशांबी पहुंचा तो पहले से बनाई गई योजना के तहत हत्या करने के उद्देश्य से  संदीप यादव और सानू यादव ने रवि यादव को गांव के बाहर खेत के पास ले जाकर दारू पार्टी का आयोजन किया दारू पार्टी के दौरान रवि यादव ने फिर संदीप की बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे संदीप और सानू नाराज हो गए और रवि यादव के सिर चेहरे सीने पर ईट से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को कार की डिग्गी में छोड़कर फरार हो गए रवि यादव की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपी संदीप और सनी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं  पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रवि यादव की हत्याकांड का खुलासा कर मामले की जानकारी दी है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    user_Journalist daya Sharma
    Journalist daya Sharma
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशांबी की दो तस्वीरें… गाड़ी में आखिर क्या है? नियम-कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन हम नहीं सुधरेंगे! तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि सड़क पर किस तरह नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर ऐसे वाहनों पर लगाम क्यों नहीं लग रही? 👉 क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन तस्वीरों पर पड़ेगी? 👉 कब होगी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई? 👉 आखिर प्रशासन कब जागेगा? अब देखना होगा कि इन तस्वीरों का संज्ञान लेकर प्रशासन क्या एक्शन लेता है। 📍 कौशांबी आप भी बताइए—क्या ऐसे वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए?
    1
    कौशांबी की दो तस्वीरें… गाड़ी में आखिर क्या है?

नियम-कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन हम नहीं सुधरेंगे!

तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि सड़क पर किस तरह नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर ऐसे वाहनों पर लगाम क्यों नहीं लग रही?

👉 क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन तस्वीरों पर पड़ेगी?
👉 कब होगी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई?
👉 आखिर प्रशासन कब जागेगा?

अब देखना होगा कि इन तस्वीरों का संज्ञान लेकर प्रशासन क्या एक्शन लेता है।

📍 कौशांबी
आप भी बताइए—क्या ऐसे वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए?
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.