logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से होली के दिन भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि होली मिलन के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों को यह कहकर अलग कर दिया गया कि “तुम लोग वाल्मीकि हो, हमारे साथ आखत नहीं डाल सकते।” इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने इसे छुआछूत और सामाजिक भेदभाव बताते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से होली के दिन भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि होली मिलन के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों को यह कहकर अलग कर दिया गया कि “तुम लोग वाल्मीकि हो, हमारे साथ आखत नहीं डाल सकते।” इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने इसे छुआछूत और सामाजिक भेदभाव बताते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिंधौली (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान बाजपुर निवासी रामसनेही के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ शेखू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गोपाल बुधवार शाम करीब सात बजे गांव में ही एक परिचित के घर गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर रात भर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह गांव का एक व्यक्ति खेत की ओर गया तो उसने गांव के पूर्व फकीरे के खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान गोपाल उर्फ शेखू के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बताया गया कि युवक का शव पेड़ से लटका था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां सुबोधा देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।
    1
    सिंधौली (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान बाजपुर निवासी रामसनेही के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ शेखू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गोपाल बुधवार शाम करीब सात बजे गांव में ही एक परिचित के घर गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर रात भर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह गांव का एक व्यक्ति खेत की ओर गया तो उसने गांव के पूर्व फकीरे के खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान गोपाल उर्फ शेखू के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बताया गया कि युवक का शव पेड़ से लटका था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां सुबोधा देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • होली के रंग में घुला भेदभाव! वाल्मीकि समाज को “आखत” से रोका, मिर्जापुर थाने में तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली के दिन शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से सामाजिक सौहार्द को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि होली मिलन के दौरान उन्हें यह कहकर अलग कर दिया गया— “तुम लोग वाल्मीकि हो, हमारे साथ आखत नहीं डाल सकते।” पीड़ितों के अनुसार 4 मार्च को गांव में होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह घटना हुई। इस व्यवहार से आहत वाल्मीकि समाज के लोगों ने इसे छुआछूत की मानसिकता का उदाहरण बताते हुए थाना मिर्जापुर में लिखित तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना से समाज में आक्रोश फैल गया है। उनका कहना है कि यह सिर्फ उनके सम्मान पर आघात नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी चोट पहुंचाने वाली घटना है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला अब प्रशासन के लिए भी परीक्षा बनता जा रहा है कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर कितनी गंभीरता से कदम उठाता है। समाज के लिए बड़ा सवाल जब दुनिया तकनीक, विज्ञान और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है, तब भी यदि समाज में छुआछूत जैसी सोच जिंदा है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। होली रंगों और मेल-मिलाप का पर्व है, लेकिन अगर इसी दिन किसी को जाति के आधार पर अलग कर दिया जाए तो यह हमारे सामाजिक मूल्यों पर सवाल खड़ा करता है। सनातन परंपरा का मूल संदेश समरसता, करुणा और समानता का रहा है। ऐसे में समाज को जाति के आधार पर बांटने वाली सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसी विरासत छोड़ रही है, यह विचार करने का समय है। होली के रंग तभी सच्चे होंगे, जब मन के रंग भी एक जैसे हों।
    1
    होली के रंग में घुला भेदभाव! वाल्मीकि समाज को “आखत” से रोका, मिर्जापुर थाने में तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं
शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली के दिन शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से सामाजिक सौहार्द को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि होली मिलन के दौरान उन्हें यह कहकर अलग कर दिया गया— “तुम लोग वाल्मीकि हो, हमारे साथ आखत नहीं डाल सकते।”
पीड़ितों के अनुसार 4 मार्च को गांव में होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह घटना हुई। इस व्यवहार से आहत वाल्मीकि समाज के लोगों ने इसे छुआछूत की मानसिकता का उदाहरण बताते हुए थाना मिर्जापुर में लिखित तहरीर दी है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना से समाज में आक्रोश फैल गया है। उनका कहना है कि यह सिर्फ उनके सम्मान पर आघात नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी चोट पहुंचाने वाली घटना है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला अब प्रशासन के लिए भी परीक्षा बनता जा रहा है कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर कितनी गंभीरता से कदम उठाता है।
समाज के लिए बड़ा सवाल
जब दुनिया तकनीक, विज्ञान और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है, तब भी यदि समाज में छुआछूत जैसी सोच जिंदा है तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
होली रंगों और मेल-मिलाप का पर्व है, लेकिन अगर इसी दिन किसी को जाति के आधार पर अलग कर दिया जाए तो यह हमारे सामाजिक मूल्यों पर सवाल खड़ा करता है।
सनातन परंपरा का मूल संदेश समरसता, करुणा और समानता का रहा है। ऐसे में समाज को जाति के आधार पर बांटने वाली सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसी विरासत छोड़ रही है, यह विचार करने का समय है।
होली के रंग तभी सच्चे होंगे, जब मन के रंग भी एक जैसे हों।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के तिलहर नगर में आयोजित होली मिलन मेला में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के छायाकंन झलक
    3
    उत्तर प्रदेश के  जनपद  शाहजहांपुर  के तिलहर  नगर में  आयोजित  होली  मिलन मेला में  प्रस्तुत  सांस्कृतिक  कार्यक्रम  के छायाकंन  झलक
    user_Sanjay Mishra
    Sanjay Mishra
    Lawyer Tilhar, Shahjahanpur•
    13 hrs ago
  • नगर पालिका परिषद शाहाबाद में हर वर्ष नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। सराय दरवाजे के पास नाला पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे साफ है कि सफाई कार्य कागजों तक ही सीमित रह गया है।
    4
    नगर पालिका परिषद शाहाबाद में हर वर्ष नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। सराय दरवाजे के पास नाला पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे साफ है कि सफाई कार्य कागजों तक ही सीमित रह गया है।
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के रहदेवा गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 36 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात अपने पति और बच्चों के साथ कमरे में सोई थीं, लेकिन गुरुवार सुबह उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के रहदेवा गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 36 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात अपने पति और बच्चों के साथ कमरे में सोई थीं, लेकिन गुरुवार सुबह उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
    Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
    पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • होली खेलने के बहाने की पत्नी की हत्या : मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका; शाहजहांपुर में पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी,
    1
    होली खेलने के बहाने की पत्नी की हत्या : मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका; शाहजहांपुर में पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी,
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई होली, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ शाहजहाँपुर। होली के पावन पर्व पर पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    शाहजहाँपुर: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई होली, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ
शाहजहाँपुर। होली के पावन पर्व पर पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 8 मार्च को रंगों का महासंगम: हयात मैरिज लॉन में होगा सर्व समाज का भव्य होली मिलन समारोह !संजय गुप्ता पाइप वाले शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर जनपद में 8 मार्च को सर्व समाज के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के हयात मैरिज लॉन में आयोजित होगा, जहां विभिन्न समाजों के लोग एकत्र होकर होली के रंगों में सराबोर होते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह के दौरान फूलों की होली, होली गीत-संगीत और पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम भी होगा। आयोजकों ने बताया कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने जनपद के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और प्रेम व उल्लास के साथ होली के इस पर्व को मनाएं।
    1
    8 मार्च को रंगों का महासंगम: हयात मैरिज लॉन में होगा सर्व समाज का भव्य होली मिलन समारोह !संजय गुप्ता पाइप वाले
शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर जनपद में 8 मार्च को सर्व समाज के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के हयात मैरिज लॉन में आयोजित होगा, जहां विभिन्न समाजों के लोग एकत्र होकर होली के रंगों में सराबोर होते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह के दौरान फूलों की होली, होली गीत-संगीत और पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम भी होगा।
आयोजकों ने बताया कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने जनपद के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और प्रेम व उल्लास के साथ होली के इस पर्व को मनाएं।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.