स्वच्छ भारत मिशन एम्बेसेडर के.के. गुप्ता की प्रेस वार्ता: शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन अनुरूप स्वच्छता को धरातल पर उतारें अधिकारी: के के गुप्ता प्रतापगढ़,05 मार्च। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता ने आज गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मेडियाबंधुओं के साथ साफ सफाई को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा की "आज मेरे द्वारा सभी निकायों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तर के अधिकारी, उपायुक्त, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे। आज की इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। हमने छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी सुझाव दिए कि किस प्रकार शहरों को स्वच्छ बनाया जा सकता है, ताकि राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के विजन के अनुरूप हर हाल में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के सुख-दुख में साथ खड़ी है और सरकार इसस बात के लिए प्रतिबद्ध है की प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार तथा स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। स्वच्छता केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। इस दिशा में ठोस कार्य करना आवश्यक है।" उन्होंने प्रेस वार्ता से पूर्व आयोजित बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया की बैठक में में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया: -डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण 100% सुनिश्चित किया जाए और समयबद्ध तरीके से हो। -प्लास्टिक उपयोग पर सख्त निगरानी रखी जाए। -प्रतिदिन नियमित सफाई तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रिकालीन स्वीपिंग (सफाई) की व्यवस्था हो। -खाली भूखंडों की नियमित सफाई करवाई जाए। -सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। -सड़कों पर लगे सभी पोलों की लाइटें सुचारु रूप से जलती रहें। -सड़कों पर पशुओं का विचरण न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। -शहर के बगीचों को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखा जाए, घास की नियमित कटाई हो तथा पेयजल की व्यवस्था हो। बड़े बगीचों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। -हम सभी निकायों को पूर्ण विश्वास के साथ निर्देशित करते हैं कि मुख्यमंत्री जी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के अंतर्गत किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। -मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे शहर स्वच्छ, सुंदर और हरित बनेंगे तथा इस कार्यशाला के सकारात्मक परिणाम अवश्य देखने को मिलेंगे राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
स्वच्छ भारत मिशन एम्बेसेडर के.के. गुप्ता की प्रेस वार्ता: शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन अनुरूप स्वच्छता को धरातल पर उतारें अधिकारी: के के गुप्ता प्रतापगढ़,05 मार्च। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता ने आज गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मेडियाबंधुओं के साथ साफ सफाई को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा की "आज मेरे द्वारा सभी निकायों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तर के अधिकारी, उपायुक्त, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे। आज की इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। हमने छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी सुझाव दिए कि किस प्रकार शहरों को स्वच्छ बनाया जा सकता है, ताकि
राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के विजन के अनुरूप हर हाल में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के सुख-दुख में साथ खड़ी है और सरकार इसस बात के लिए प्रतिबद्ध है की प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार तथा स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। स्वच्छता केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। इस दिशा में ठोस कार्य करना आवश्यक है।" उन्होंने प्रेस वार्ता से पूर्व आयोजित बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया की बैठक में में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया: -डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण 100% सुनिश्चित किया जाए और समयबद्ध तरीके से हो। -प्लास्टिक उपयोग पर सख्त निगरानी रखी जाए। -प्रतिदिन नियमित सफाई तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रिकालीन स्वीपिंग
(सफाई) की व्यवस्था हो। -खाली भूखंडों की नियमित सफाई करवाई जाए। -सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। -सड़कों पर लगे सभी पोलों की लाइटें सुचारु रूप से जलती रहें। -सड़कों पर पशुओं का विचरण न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। -शहर के बगीचों को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखा जाए, घास की नियमित कटाई हो तथा पेयजल की व्यवस्था हो। बड़े बगीचों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। -हम सभी निकायों को पूर्ण विश्वास के साथ निर्देशित करते हैं कि मुख्यमंत्री जी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के अंतर्गत किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। -मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे शहर स्वच्छ, सुंदर और हरित बनेंगे तथा इस कार्यशाला के सकारात्मक परिणाम अवश्य देखने को मिलेंगे राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
- भाटिया शोरूम के पास बने स्पीड ब्रेकर की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क ठेकेदार की लापरवाही के कारण बिना मानक के बड़ा स्पीड ब्रेकर बना दिया गया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही ब्रेकर पर पेंट या संकेत पट्टी, जिससे रात के समय वाहन चालकों को ब्रेकर दिखाई नहीं देता और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। आज भी एक महिला इस खतरनाक ब्रेकर की वजह से हादसे का शिकार हो गई, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला को तुरंत निजी वाहन से जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द इस खतरनाक ब्रेकर को सही नहीं किया गया और उचित संकेतक नहीं लगाए गए, तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि तुरंत ब्रेकर की ऊंचाई और चौड़ाई को मानक के अनुसार ठीक किया जाए और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि रोज हो रहे हादसों पर रोक लग सके इसी के साथ आप देख रहे ज़ी टीवी राजस्थान प्रतापगढ़ से स्टेट प्रभारी परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट4
- राजस्थान के Pratapgarh में Anti Corruption Bureau Rajasthan (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी और ई-मित्र संचालक राजमल हाड़ौती को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पट्टा बनाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई ACB के DIG Dr. Rameshwar Singh के सुपरविजन में तथा ASP Vikram Singh के नेतृत्व में की गई। ACB टीम द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।3
- ब्यूरो चीफ अनिल जटिया नवीनीकरण कोर्ट परिसर में पार्किंग में नहीं है छांव, गंदगी से परेशान वकील और आमजन प्रतापगढ़। नवीनीकरण के बाद भी कोर्ट परिसर की पार्किंग व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सीनियर अधिवक्ता रवि जी सुथार ने जानकारी में बताया की पार्किंग स्थल पर वाहनों के लिए किसी प्रकार की छांव की व्यवस्था नहीं है, जिससे तेज धूप में खड़े वाहनों को नुकसान होने के साथ-साथ लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र में गंदगी का भी अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने से यहां आने वाले वकीलों, पक्षकारों और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में पार्किंग स्थल पर छायादार शेड और नियमित सफाई की व्यवस्था होना जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग स्थल पर जल्द से जल्द छांव की व्यवस्था की जाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोर्ट आने वाले लोगों को राहत मिल सके।2
- Post by Bhupendra Singh1
- शामगढ़ पुलिस थाने में होली के दूसरे दिन मनाई गई पुलिस स्टाफ के द्वारा होली का लिया गया आनंद1
- प्रतापगढ़, राजस्थान// चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय में राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसोई योजना फाइलों में बराबर चल रही है लेकिन धरातल पर नहीं चल रही | प्रतापगढ़ जिले में जो अन्नपूर्णा रसोई योजना है वह ठेकेदारों की मनमर्जी से चलती हैं अन्नपूर्णा रसोई में जो पौष्टिक खाना बता रखा है वह भी नहीं मिलता है एवं प्रत्येक थाली पर निर्धारित मूल्य ₹8 रुपया थाली बता रखा जबकि ₹10 मजदूर से लिया जाता है जो पौष्टिक खाना थाली में बता रखा वह भी नहीं मिलता है यह योजनाएं कागज में पूंजीपति लोग चला रहे हैं जिनको गरीब आदमी भूखे रहे या प्यासे रहे उससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है जब एक व्यक्ति से एक थाली के ₹10 लेते हैं 30 दिन आदमी खाना खाता है तो ₹300 बनते हैं जो की थाली की रेट से देखे तो 30 दिन के ₹8 के हिसाब से ₹240 बनते हैं जिस गरीब मजदूर आदमी से एक माह की 30 दिन के ₹60 ज्यादा ले रहे हैं अगर गरीब मजदूर के पास एक दिन अगर भोजन करने की ₹8 नहीं हो तो मजदूर आदमी को भूखे ही रहना होता है यह ₹8 के खाना खाने वाले मजदूर, आदिवासी लोग ही होते हैं इसलिए राजस्थान सरकार वर्तमान समय में आदिवासी क्षेत्र में जो अन्नपूर्णा रसोई योजनाएं चला रखी है वह सभी भोजन के टेंडर आदिवासी लोगों को दिए जाए जिंससे गरीब मजदूरों को भूख न काटनी पड़े आज दिनांक 4 मार्च 2026 को जब मजदूर ने बताया कि आज रसोई योजना बंद है तो मैंने जाकर देखा तो पाया कि प्रतापगढ़ नगर पालिका में चल रही अन्नपूर्णा रसोई योजना पर ताला लगा हुआ था और प्रतापगढ़ सुखाडिया ग्राउंड में चल रही अन्नपूर्णा योजना भी बंद मिलीं एवं प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय में चल रही अन्नपूर्णा योजना भी बंद मिली इसी तरह प्रतापगढ़ में पोस्ट ऑफिस के सामने चल रही अन्नपूर्णा योजना पर भी ताला लगा मिला इस प्रकार से वर्तमान सरकार द्वारा जो योजनाएं सरकार ने चला रखी है वह सब योजनाएं कागज़ो और फाइलों में चल रही है इन योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूर आदमी नहीं ले पा रहा जैसा की प्रतापगढ़ जिला पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जो कि आज आजादी के 71 वर्षों के बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रोटी, कपड़ा, मकान, जल,जंगल, जमीन हर प्रकार से पिछड़ा हुआ है वर्तमान सरकार द्वारा गरीब आदमी को खाना उपलब्ध नहीं करना है इसलिए अन्नपूर्णा रसोई योजना का काम पूंजीपति लोगों को दे रखा है जो वीआईपी खाना खाते हैं ऐसे लोगों को जिन लोगों को गरीब आदमी की भूख से कोई लेना-देना नहीं है ऐसे पुंजीपति लोगों को ट्राइबल क्षेत्र की रसोई योजना की टेंडर दे रखे हैं मैं बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ होने के नाते भजनलाल जी सरकार से कहना चाहता हूं कि गरीब का निवाला छिलने वाले लोगों से तुरंत प्रभाव से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में चलने वाली सभी अन्नपूर्णा रसोई योजना के टेंडर आदिवासी गरीब मजदूरों को दिए जाएं जिससे गरीब मजदूर पेट भर कर खाना खा सके ₹8 थाली की जगह ₹10 लिए जा रहे हैं जबकि 22 रुपए अनुदान की रिपोर्ट राजस्थान सरकार दे रही है ₹2 प्रति थाली पर अवैध वसूली हो रही इस पर रोक लगाई जाए | अन्नपूर्णा रसोई योजना की टैगलाइन है कोई भी भूखा नहीं सोए जबकि प्रतापगढ़ जिले में जो अन्नपूर्णा रसोई योजना चल रही है इस अन्नपूर्णा योजना को चलाने वाले पूंजीपति लोग गरीब जनता को भूख से मरने को मजबूर कर रहे हैं | अन्नपूर्णा रसोई योजना का समय सुबह 8.30 से 3: 00 बजे तक एवं रात को 5:00 बजे से 9:00 तक का समय दिया हुआ है जबकि रात को 8:00 बजे अन्नपूर्णा रसोई योजना बंद हो जाती है निर्धारित मूल्य ₹8 रुपए दे रखा जबकि जनता से ₹10 लिए जाते हैं भोजन थाली में बताई हुई सामग्री भी पूरी नहीं दि जाती हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अन्नपूर्णा रसोई योजना के नाम पर गरीब जनता का निवाला छिनने वाले लोगों की जांच निकलवाई और भोजन में सुधार करवाया जाए अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो बहुजन समाज पार्टी अनिश्चित कालीन धरना लगाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी4
- गांव खेडा कलालिया पंचायत धतुरिया तहसील पिपलोदा जिला रतलाम पंचायत मै हालात1
- प्रतापगढ़ (राजस्थान) – होली के रंग अभी फीके भी नहीं पड़े कि जिले के Pratapgarh क्षेत्र के Manpura और Dhamottar गांवों में लबाना समाज की सदियों पुरानी परंपरा एक बार फिर पूरे जोश और उल्लास के साथ देखने को मिली। यहां धुलेंडी के तीन दिन बाद खेली जाती है अनोखी लट्ठमार होली, जहां महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं और पुरुष हंसते-मुस्कुराते हुए इस परंपरा को निभाते हैं। इस अनोखे आयोजन को “नेजा लूटना” भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह परंपरा Lord Shiva और Parvati के वरदान से शुरू हुई थी, इसलिए इस लाठी की मार में भी उत्सव और आनंद का रंग घुला रहता है। परंपरा की खास बातें समय व स्थान: प्रतापगढ़ की धमोत्तर पंचायत समिति के मानपुरा गांव में धुलेंडी के लगभग तीन दिन बाद आयोजन। अनूठी परंपरा: महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए पति, देवर और जेठ पर डंडों से प्रहार करती हैं। संदेश: पुरुष-प्रधान समाज में महिलाओं के सम्मान और समानता का प्रतीक। उत्सव का नाम: इसे ‘नेजा लूटना’ कहा जाता है, जो आस्था और परंपरा का प्रतीक है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल होली का खेल नहीं बल्कि पूर्वजों की विरासत है, जिसे हर साल पूरे उत्साह और गर्व के साथ निभाया जाता है। शेर: “जहां लाठियों में भी प्यार का रंग घुल जाता है, वहीं प्रतापगढ़ की धरती पर इतिहास फिर मुस्कुराता है।” शायरी: “रंगों से आगे बढ़कर यहां परंपरा बोलती है, लाठियों की चोट में भी खुशियों की होली होती है।” इसी के साथ आप देख रहे हो द नेशन न्यूज प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट4