logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : जमुना नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी, हृदय बीघा गांव में पसरा मातम। जहानाबाद - जिले के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदय बीघा गांव में जमुना नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार किशोरी अपनी चाची के साथ नदी किनारे गई थी। इसी दौरान वह पैर धोने के लिए नदी में उतरी, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। किशोरी को डूबता देख चाची ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों तक खोजबीन और मशक्कत की, जिसके बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

1 hr ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
1 hr ago

जहानाबाद : जमुना नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी, हृदय बीघा गांव में पसरा मातम। जहानाबाद - जिले के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदय बीघा गांव में जमुना नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार किशोरी अपनी चाची के साथ नदी किनारे गई थी। इसी दौरान वह पैर धोने के लिए नदी में उतरी, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। किशोरी को डूबता देख चाची ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों तक खोजबीन और मशक्कत की, जिसके बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मसौढ़ी में ओम रूद्रा TVS शोरूम में त्योहारों पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर मसौढ़ी में ओम रूद्रा TVS शोरूम में त्योहारों पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर आसान फाइनेंस और EMI की सुविधा के साथ पुराने वाहन के एक्सचेंज का विकल्प, TVS के बाइक-स्कूटर के विभिन्न मॉडल उपलब्ध मसौढ़ी विश्वकर्मा पूजा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए ओम रूद्रा TVS शोरूम, डमरिचक, जहानाबाद रोड, मसौढ़ी में ग्राहकों के लिए दोपहिया वाहन खरीदने पर आकर्षक ऑफर और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। त्योहार के मौके पर नया बाइक या स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शोरूम में TVS के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं। शोरूम में ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग मॉडल की बाइक एवं स्कूटर चुनने की सुविधा दी जा रही है। वाहन खरीद को आसान बनाने के लिए फाइनेंस और आसान EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राहकों को पुराने दोपहिया वाहन को एक्सचेंज कर नया TVS वाहन लेने का विकल्प भी दिया जा रहा है। शोरूम के सेल्समैन मोहित सोनी ने बताया कि अलग-अलग मॉडल के अनुसार डाउन पेमेंट और EMI निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि कुछ वाहनों पर EMI 6,999 रुपये से शुरू होने की जानकारी दी जा रही है। हालांकि वास्तविक EMI और डाउन पेमेंट वाहन के मॉडल, ग्राहक की पात्रता तथा फाइनेंस स्वीकृति के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। बिक्री के साथ सर्विस और पार्ट्स की सुविधा ओम रूद्रा TVS शोरूम में वाहन बिक्री के साथ ग्राहकों को सर्विस और पार्ट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर नियमित सर्विस तक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ओम रूद्रा TVS के ओनर सांतनु सिंह, आशीष सिंह सहित शोरूम के कर्मचारी मौजूद रहे। शोरूम प्रबंधन की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे शोरूम पहुंचकर उपलब्ध बाइक एवं स्कूटर के मॉडल, त्योहारी ऑफर, फाइनेंस, EMI और एक्सचेंज की शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
    1
    मसौढ़ी में ओम रूद्रा TVS शोरूम में त्योहारों पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर
मसौढ़ी में ओम रूद्रा TVS शोरूम में त्योहारों पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर
आसान फाइनेंस और EMI की सुविधा के साथ पुराने वाहन के एक्सचेंज का विकल्प, TVS के बाइक-स्कूटर के विभिन्न मॉडल उपलब्ध
मसौढ़ी विश्वकर्मा पूजा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए ओम रूद्रा TVS शोरूम, डमरिचक, जहानाबाद रोड, मसौढ़ी में ग्राहकों के लिए दोपहिया वाहन खरीदने पर आकर्षक ऑफर और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। त्योहार के मौके पर नया बाइक या स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शोरूम में TVS के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं।
शोरूम में ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग मॉडल की बाइक एवं स्कूटर चुनने की सुविधा दी जा रही है। वाहन खरीद को आसान बनाने के लिए फाइनेंस और आसान EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राहकों को पुराने दोपहिया वाहन को एक्सचेंज कर नया TVS वाहन लेने का विकल्प भी दिया जा रहा है।
शोरूम के सेल्समैन मोहित सोनी ने बताया कि अलग-अलग मॉडल के अनुसार डाउन पेमेंट और EMI निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि कुछ वाहनों पर EMI 6,999 रुपये से शुरू होने की जानकारी दी जा रही है। हालांकि वास्तविक EMI और डाउन पेमेंट वाहन के मॉडल, ग्राहक की पात्रता तथा फाइनेंस स्वीकृति के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
बिक्री के साथ सर्विस और पार्ट्स की सुविधा
ओम रूद्रा TVS शोरूम में वाहन बिक्री के साथ ग्राहकों को सर्विस और पार्ट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर नियमित सर्विस तक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर ओम रूद्रा TVS के ओनर सांतनु सिंह, आशीष सिंह सहित शोरूम के कर्मचारी मौजूद रहे। शोरूम प्रबंधन की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे शोरूम पहुंचकर उपलब्ध बाइक एवं स्कूटर के मॉडल, त्योहारी ऑफर, फाइनेंस, EMI और एक्सचेंज की शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
    user_Niraj kumar
    Niraj kumar
    पत्रकार मसहौढ़ी, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • बाढ़ प्रीत लोग के बचाव कार्य मैं जूता एसडीआरएफ का टीम मौके पर का वीडियो बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत के लिए एसडीआरएफ का टीम मौके पर पहुंचकर लोग को मदद करने का काम कर रही है
    1
    बाढ़ प्रीत लोग के बचाव कार्य मैं जूता एसडीआरएफ का टीम मौके पर का वीडियो
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत के लिए एसडीआरएफ का टीम मौके पर पहुंचकर लोग को मदद करने का काम कर रही है
    user_Samvidhan Tak
    Samvidhan Tak
    Arwal, Bihar•
    49 min ago
  • सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान पूरे जिले में चलाने के लिए भारत स्काउट और गाइड कैडेट्स के साथ एक बैठक का आयोजन जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। अरवल भारत स्काउट और गाइड कार्यालय जिए उच्च विद्यालय अरवल में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान पूरे जिले में चलाने के लिए भारत स्काउट और गाइड कैडेट्स के साथ एक बैठक का आयोजन जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सभी स्काउट और गाइड कैडेट्स के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के लिए शपथ भी लिया गया। राजेश कुमार ने बताया कि आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी स्काउट और गाइड कैडेट्स अपने गांव में अपने बाजारों में अपने विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे साथ ही साथ सभी प्रखंडों में एक टीम बनाकर जागरूकता रैली भी निकला जाएगा। वही प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के लिए प्रिंस कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलखारा को जिला यूनिट लीडर बनाया गया है। वही इस कार्यक्रम में स्काउट कैडेट्स रोशन राज प्रिंस कुमार आनंद कुमार छोटू कुमार जगदीश कुमार एवं गाइड कैडेट्स प्रीति कुमारी मनीषा कुमारी काजल कुमारी सिमपू कुमारी के साथ सभी स्काउट और गाइड कैडेट्स उपस्थित रहे। वही समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।
    1
    सिंगल  यूज  प्लास्टिक मुक्त अभियान पूरे जिले में चलाने के लिए भारत स्काउट और गाइड कैडेट्स के साथ एक बैठक का आयोजन जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
अरवल भारत स्काउट और गाइड कार्यालय जिए उच्च विद्यालय अरवल में सिंगल  यूज  प्लास्टिक मुक्त अभियान पूरे जिले में चलाने के लिए भारत स्काउट और गाइड कैडेट्स के साथ एक बैठक का आयोजन जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सभी स्काउट और गाइड कैडेट्स के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के लिए शपथ भी लिया गया। राजेश कुमार ने बताया कि आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी स्काउट और गाइड कैडेट्स अपने गांव में अपने बाजारों में अपने विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे साथ ही साथ सभी प्रखंडों में एक टीम बनाकर जागरूकता रैली भी निकला जाएगा। वही प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के लिए प्रिंस कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलखारा को जिला यूनिट लीडर बनाया गया है। वही इस कार्यक्रम में स्काउट कैडेट्स रोशन राज प्रिंस कुमार आनंद कुमार छोटू कुमार जगदीश कुमार एवं गाइड कैडेट्स प्रीति कुमारी मनीषा कुमारी काजल कुमारी सिमपू कुमारी के साथ सभी स्काउट और गाइड कैडेट्स उपस्थित रहे। वही समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    3 hrs ago
  • बरुही बाजार में RYA का बाढ़ राहत कोष अभियान, दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग भोजपुर: सहार प्रखंड क्षेत्र के बरुही बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कोष संग्रहण अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार के दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए राहत कोष में राशि दी। RYA के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच संग्रह की गई राशि से सूखा खाद्य पदार्थ खरीदा जाएगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
    1
    बरुही बाजार में RYA का बाढ़ राहत कोष अभियान, दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
भोजपुर: सहार प्रखंड क्षेत्र के बरुही बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कोष संग्रहण अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार के दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए राहत कोष में राशि दी।
RYA के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच संग्रह की गई राशि से सूखा खाद्य पदार्थ खरीदा जाएगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 
धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    9 hrs ago
  • प्रशांत किशोर बोले-आज की जनता दल को नीतीश कुमार नहीं, अमित शाह चला रहे हैं* पटना.13 सितम्बर। PK ने बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने पर दिया बड़ा बयान, बोले- यह एक और साइन है कि बिहार में भाजपा की सरकार है, जिसमें विकास पर बात कम और नाम बदलने पर चर्चा ज्यादा होगी* *पीके ने JDU का नाम बदल जनता दल नीतीश करने की चर्चा पर दिया बयान, बोले- जनता दल यूनाइटेड का नाम JDU रहे, जनता दल नीतीश या फिर से समता पार्टी हो जाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज की जनता दल को नीतीश कुमार नहीं, अमित शाह चला रहे हैं* *PK ने RJD के MLC प्रत्याशियों की लिस्ट पर कसा तंज, बोले- RJD ने जो लिस्ट जारी की है, वो RJD की लिस्ट कम और दूसरे दलों की लिस्ट ज्यादा लग रही है, जिसने जितना ज्यादा पैसा दिया, उसको टिकट मिला*
    1
    प्रशांत किशोर बोले-आज की जनता दल को नीतीश कुमार नहीं, अमित शाह चला रहे हैं*
पटना.13 सितम्बर।
PK ने बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने पर दिया बड़ा बयान, बोले- यह एक और साइन है कि बिहार में भाजपा की सरकार है, जिसमें विकास पर बात कम और नाम बदलने पर चर्चा ज्यादा होगी*
*पीके ने JDU का नाम बदल जनता दल नीतीश करने की चर्चा पर दिया बयान, बोले- जनता दल यूनाइटेड का नाम JDU रहे, जनता दल नीतीश या फिर से समता पार्टी हो जाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज की जनता दल को नीतीश कुमार नहीं, अमित शाह चला रहे हैं*
*PK ने RJD के MLC प्रत्याशियों की लिस्ट पर कसा तंज, बोले- RJD ने जो लिस्ट जारी की है, वो RJD की लिस्ट कम और दूसरे दलों की लिस्ट ज्यादा लग रही है, जिसने जितना ज्यादा पैसा दिया, उसको टिकट मिला*
    user_Arun Pandey ki Baat
    Arun Pandey ki Baat
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    18 min ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जप्त किया हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप से देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जाँच अभियान चलाया। बाइक जांच के दौरान चालकों को आवश्यक निर्देश दिया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जप्त किया
हसपुरा पुलिस ने उचित बिगहा देवी मंदिर के समीप से देशी शराब के साथ होण्डा बाइक जाँच अभियान चलाया। बाइक जांच के दौरान चालकों को आवश्यक निर्देश दिया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • जहानाबाद : पइन में डूबने से 53 वर्षीय श्रवण बिंद की मौत, परिवार में मचा कोहराम। जहानाबाद - जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर सेरथु गांव में पइन में डूबने से 53 वर्षीय श्रवण बिंद की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार श्रवण बिंद शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पइन के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। इसी बीच ग्रामीणों ने पइन में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए काको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    1
    जहानाबाद : पइन में डूबने से 53 वर्षीय श्रवण बिंद की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
जहानाबाद - जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर सेरथु गांव में पइन में डूबने से 53 वर्षीय श्रवण बिंद की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार श्रवण बिंद शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पइन के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। इसी बीच ग्रामीणों ने पइन में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए काको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • जहानाबाद : जमुना नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी, हृदय बीघा गांव में पसरा मातम। जहानाबाद - जिले के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदय बीघा गांव में जमुना नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार किशोरी अपनी चाची के साथ नदी किनारे गई थी। इसी दौरान वह पैर धोने के लिए नदी में उतरी, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। किशोरी को डूबता देख चाची ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों तक खोजबीन और मशक्कत की, जिसके बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
    1
    जहानाबाद : जमुना नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी, हृदय बीघा गांव में पसरा मातम।
जहानाबाद -  जिले के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदय बीघा गांव में जमुना नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार किशोरी अपनी चाची के साथ नदी किनारे गई थी। इसी दौरान वह पैर धोने के लिए नदी में उतरी, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। किशोरी को डूबता देख चाची ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों तक खोजबीन और मशक्कत की, जिसके बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला जा सका।घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.