मौदहा में प्रीपेड मीटर व बढ़े बिलों के विरोध में प्रदर्शन: उपभोक्ताओं ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन हमीरपुर जनपद के मौदहा तहसील दिवस में प्रीपेड बिजली मीटरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में एक सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला व पुरुष उपभोक्ताओं ने एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी समस्याएं उठाईं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने मीटर रीडिंग में पारदर्शिता की कमी और वास्तविक खपत से अधिक बिल दिए जाने की शिकायत भी की। इस समस्या से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर विशेष असर पड़ने की बात कही गई। उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए प्रीपेड मीटरों की जांच कराने, बढ़े हुए बिलों को संशोधित करने और पुराने मीटरों की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के सलीम मजदूर, शावेज़ खान, सपा से रमजानी सभासद, याकूब गड्डी एवं एआईएमआईएम के न्यामत उल्ला सहित विभिन्न दलों के लोग मौजूद रहे और समर्थन दिया। उपजिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर जल्द उचित कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मौदहा में प्रीपेड मीटर व बढ़े बिलों के विरोध में प्रदर्शन: उपभोक्ताओं ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन हमीरपुर जनपद के मौदहा तहसील दिवस में प्रीपेड बिजली मीटरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में एक सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला व पुरुष उपभोक्ताओं ने एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी समस्याएं उठाईं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने मीटर रीडिंग में पारदर्शिता की कमी और वास्तविक खपत से अधिक बिल दिए जाने की शिकायत भी की। इस
समस्या से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर विशेष असर पड़ने की बात कही गई। उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए प्रीपेड मीटरों की जांच कराने, बढ़े हुए बिलों को संशोधित करने और पुराने मीटरों की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के सलीम मजदूर, शावेज़ खान, सपा से रमजानी सभासद, याकूब गड्डी एवं एआईएमआईएम के न्यामत उल्ला सहित विभिन्न दलों के लोग मौजूद रहे और समर्थन दिया। उपजिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर जल्द उचित कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- ट्रैक्टर और बाइक की भीषण भिडंत, सडक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे,डाक्टरों जांच के बाद दोनों को किया मृत घोषित, एक की गम्भीर हालात में किया गया था जिला अस्पताल रेफर, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति की मौत हुई, मामला अमगांव के पास का ।।1
- हमीरपुर जिले में तैनात रहे आईएस घनश्याम मीना अब उन्नाव जिले की सभाले काम, उन्नाव जिलाधिकारी के रूप में दूसरी बार मिलेगा जिलाधिकारी का चर्चा, हमीरपुर जनपद में कई अच्छे कामों के लिए आईएस घनश्याम मीना को याद रखे गा जनपद3
- हमीरपुर। मूक बधिर दिमाग से कमजोर युवक के रात को पड़ोसी युवक के चबूतरे में सोने पर गांव के शराबी युवक ने उसको दबोचकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। जिससे उसके शरीर व गले में गंभीर चोट आई है। जिस पर उसके भतीजे ने शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडित का छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया है। बिवांर थाना के बांधुर खुर्द गांव के पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा श्रीपाल पुत्र मानसिंह के मूक बधिर होने के साथ दिमाग से कमजोर है। रात को पड़ोसी युवक के दरवाजा के बाहर चबूतरा में सो रहा था। रात 11 बजे के करीब शराब के नशे में गांव का युवक सतीश पुत्र जयराम खंगार ने आकर सोते समय उसको दबोच लिया। उनके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। अपनी छत में खाना खाकर टहल रहे भतीजे ने यह देखकर जाकर बीच बचाव किया। भतीजे ने बताया कि उसके चाचा के शरीर व गले में गंभीर चोट आ गई है। पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक अंकित बैसला ने बताया कि शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडित को छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। साथ ही शराबी युवक का चालान किया गया है।1
- साढ थाना क्षेत्र के कुढ़नी कछखेरावा भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन इस चिलचिलाती धूप में सैकड़ो की संख्या में गैस लेने वालों की लगी भीड़ वहीं पर गैस लेने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एजेंसी में समय होने के बाद भी ताला लगा हुआ है और अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है जिससे कि इस चिलचिलाती धूप में गैस लेने वालों की लम्बी लाइन लगी है और अफरा तफरी मची हुई है जबकि प्रशासन का कहना है कि किसी भी एजेंसी में गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है लेकिन वहीं पर गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि भारत गैस एजेंसी कुढ़नी में ब्लैक कर बेची जाती है गैस और यहां पर सीधे-साधे लोगों को गैस न मिलने पर भारी भीड़ जमा हुई है जबकि गैस की आस लगाए बैठे क्षेत्रीय लोगों ने तपती गर्मी की धूप में गैस के इंतजार में बैठे हुए हैं अब देखने वाली बात यह है की जिम्मेदार ऐसे गैस एजेंशियों पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर गैस एजेंसी मालिक इसी तरह से गैस उपभोक्ताओं को परेशान करते रहेंगे और बिचौलियों के द्वारा लंबी रकम लेकर गैस ब्लैक करते रहेंगे1
- हमीरपुर। हमीरपुर कस्बे के स्थित शिव मंदिर में एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा और दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी मानकर एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली।1
- मामला मौदहा थाना स्थित साजन तालाब हुसैनगंज कब्रिस्तान का है जहां लोग कब्रिस्तान की जमीन इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी गाय भैंस बंध रहे हैं और वही कब्रिस्तानों के ऊपर अपना गोबर व कांदे पाठ रहे हैं4
- मौदहा (हमीरपुर)। देश में एक दशक से अधिक समय बाद होने जा रही जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को घर-घर जाकर परिवारों से पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी आंकड़े सही तरीके से संकलित किए जा सकें।2
- हमीरपुर = जिले में फिर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनों की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी, दोनों मृतक खेड़ा शिलाजीत से बाइक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने राठ जा रहे थे, राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव के पास की घटना1