संदीपनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मऊ का अवलोकन एवं निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया राज्य मंत्री डॉक्टर गौतम टेटवाल ने संदीपनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मऊ का अवलोकन एवं निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया राज्य मंत्री डॉक्टर गौतम टेटवाल ने सारंगपुर निप्र मऊ। राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के मऊ स्थित संदीपनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्राओं से किया संवाद, जाना भविष्य का सपना मंत्री डॉ. टेटवाल के विद्यालय परिसर पहुँचने पर छात्राओं ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्लासरूम में जाकर छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्यों और स्कूल की जरूरतों को लेकर लंबी चर्चा की। छात्राओं के आत्मविश्वास और सीखने की ललक को देखकर मंत्री बेहद प्रभावित हुए और उनका हौसला बढ़ाया। पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण ही समृद्ध और सशक्त भारत की असली आधारशिला हैं। हमारा संकल्प हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अधोसंरचना देना है। निरीक्षण के दौरान यह रहे उपस्थित भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी मोहन लववंशी ने बताया कि इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नीलेश वर्मा, सरपंच रईस मंसूरी, महामंत्री कमल राठौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

- निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।1
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क1
- गांधी चौक पेवर्स कार्य विवाद: फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग या भ्रष्टाचार? जानिए क्या निकला गांधी चौक पेवर्स कार्य विवाद: फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग या भ्रष्टाचार? जानिए क्या निकला ग्राउंड रिपोर्टिंग में सच! 200-500 रुपये वाले पत्रकारों से फर्क नहीं पड़ता!" – गांधी चौक विवाद पर ठेकेदार श्याम जी वातरे का करारा जवाब!1
- E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡 😡😡😡 E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡😡😡😡3
- 🚨 वंदे मातरम् पर ओवैसी का बड़ा बयान! 'मैं मुस्लिम हूं वंदे मातरम् विधेयक को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान चर्चा में है। ओवैसी ने कहा कि वह मुस्लिम हैं और अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वंदे मातरम् को अनिवार्य बनाया जाता है, तो यह संविधान में दिए गए धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन होगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। इस वीडियो में जानिए ओवैसी के बयान का पूरा संदर्भ और इस मुद्दे से जुड़ी ताज़ा जानकारी। 👉 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए All in One Media को Like 👍, Share 🔄, Comment 💬 और Subscribe 🔔 करना न भूलें।1
- पुलिस ने चौमा गैस गोदाम से हुई चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका बरामद शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने चौमा गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए पांच खाली गैस सिलेंडर, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी देवकरण मालवीय निवासी पुराना चौमा ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10-11 जून की रात अज्ञात चोर उनकी एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर पांच खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। साथ ही गोदाम के सामने गुमटी में रखी पल्सर मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। मामले में थाना मोहन बड़ोदिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 303(2), 305(ए) एवं 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर 30 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण उर्फ शिवा मालवीय (24 वर्ष), अम्बाराम मालवीय (20 वर्ष) तथा अजय मालवीय (21 वर्ष) निवासी शिव पहाड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए 5 खाली एचपी गैस सिलेंडर (कीमत 20 हजार रुपये), एक पल्सर मोटरसाइकिल (70 हजार रुपये) तथा एक वीवो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर,लाखन सिंह राजपूत, मोहम्मद शरीफ, रविशंकर चौधरी, भंवरलाल वर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,शैलेंद्र शर्मा, अनिल सेन,राहुल जाट,अर्जुन सिंह बागड़ी,सुरेश राठौर,जीवन राजपूत, नीतेश सेन, शिवचरण दांगी,कपिल यादव,अर्जुन सिंह, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1