घाट–सुजईकुंडा–भटपुरवा मार्ग पर लंबे समय से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिर पिंजरे में कैद 🚨 बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी 🚨 🐆 आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिर पिंजरे में कैद धौरहरा रेंज के दुबघट्टा घाट–सुजईकुंडा–भटपुरवा मार्ग पर लंबे समय से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की सतर्क टीम के हत्थे चढ़ गया। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में कैद कर लिया है। बताया जा रहा है कि यही तेंदुआ करीब एक माह पूर्व मंगरौली गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसकी मौत का कारण बना था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था और शाम 6 बजे के बाद इस मार्ग पर आवागमन लगभग बंद हो गया था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम का आभार जताते हुए क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग के उच्चाधिकारियों की निगरानी में रखा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 📍 स्थान – लखीमपुर खीरी
घाट–सुजईकुंडा–भटपुरवा मार्ग पर लंबे समय से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिर पिंजरे में कैद 🚨 बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी 🚨 🐆 आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिर पिंजरे में कैद धौरहरा रेंज के दुबघट्टा घाट–सुजईकुंडा–भटपुरवा मार्ग पर लंबे समय से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की सतर्क टीम के हत्थे चढ़ गया। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में कैद कर लिया है। बताया जा रहा है कि यही तेंदुआ करीब एक माह पूर्व मंगरौली गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसकी मौत का कारण बना था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था और शाम 6 बजे के बाद इस मार्ग पर आवागमन लगभग बंद हो गया था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम का आभार जताते हुए क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग के उच्चाधिकारियों की निगरानी में रखा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 📍 स्थान – लखीमपुर खीरी
- पति बना हैवान! विकास निगम क्षेत्र में एक पति ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। अपनी ही पत्नी को घर से घसीटकर सड़क पर फेंक दिया और बेरहमी से धक्का देता रहा। महिला रोती-बिलखती रही, न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदे के दिल पर कोई असर नहीं पड़ा। यह घटना महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। वायरल वीडियो में आरोपी की हैवानियत साफ नजर आ रही है। सवाल यह है कि ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई कब होगी? प्रशासन की चुप्पी चिंता बढ़ा रही है। पीड़िता को तुरंत न्याय और दोषी को सख्त सजा मिलनी1
- *विकास कार्य के नाम पर विनाश हो रहा है पूरे ज़िले में चर्चा का विषय बनी ग्राम पंचायत बरोठा के गांव देवी दीन पुरवा जहां पर शौचालय नाली निर्माण कार्य में नहीं होती साफ सफाई* *सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही आला अधिकारी संज्ञान लेते हैं या यूं ही ठंडे बस्ते में डाल देते हैं वा रे............. योगी सरकार* *निघासन-खीरी* ब्लाक निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोठा गांव देवी दीन पुरवा में कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। आरोप है। कि संबंधित अधिकारी जांच कराने में टाल-मटोल कर रहे है। और तथ्यों के बजाय भ्रामक रिपोर्ट तैयार कर रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है। कि यह पूरा मामला “अंधेर नगरी-चौपट राजा” जैसी स्थिति को दर्शाता है।, जहां सच्चाई सामने आने के बजाय दबाई जा रही है। आरोप है। कि ऐसे कृत्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता के दावों पर भी उंगली उठाते है।, जबकि प्रदेश की सरकार—योगी आदित्यनाथ—भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की बात करती रही है। अब ग्रामीणों की मांग है। कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्यवाही हो सके बहुत से काम ऐसे हैं की नालियों की कभी नहीं होती साफ-सफाई ग्राम पंचायत बरोठा के गांव देवी दीन पुरवा की निष्पक्ष जांच कराई जाए जो कि सच सामने आ सके1
- कौवा भारी ग्राम पोस्ट सर्रा मुंदरी क्षेत्र की परेशानी इस क्षेत्र में ऐसी परेशानी है कि गर्मियों में भी टूटी बंजारा और पानी भराव कीचड़ दर सड़के देखती हैं लेकिन यहां के प्रधान और ना तो क्षेत्र के अधिकारियों को इस पर कोई ध्यान नहीं जा रहा है आजादी के 78 साल पूरे हो जाने के बावजूद भी इस गांव में मैं रास्ता पूरी तरीके से नहीं कच्ची सड़क और जल भराव रहती हैं1
- अस्पताल में जबरन बयान और ऑक्सीजन हटाने का गंभीर आरोप पलिया कलां-खीरी। थाना पलिया क्षेत्र के ग्राम बंशीनगर फरसहिया निवासी तरसम सिंह ने पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र मनजिन्दर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि जायदाद हड़पने की नीयत से साजिश रचकर उनके पुत्र को प्रताड़ित किया गया, फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए और इलाज के दौरान उसकी ऑक्सीजन तक निकाल दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अंततः मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार उनका पुत्र मनजिन्दर सिंह बीते करीब 20 दिनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज लखनऊ स्थित न्यू लाइफ आयुष्मान हास्पिटल में चल रहा था। आरोप है कि 3 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे दिन में कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मनजिन्दर सिंह पर दबाव बनाते हुए जबरन बयान दिलाने का प्रयास किया, कि उसके पिता मलकीत सिंह द्वारा दी गई संपत्ति उनके नाम करा दी जाए। जब मनजिन्दर सिंह ने इनकार किया तो आरोपितों ने फर्जी वीडियो बनवाकर और कागजातों पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने मनजिन्दर सिंह की ऑक्सीजन निकाल दी और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपितों ने परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। तरसम सिंह ने यह भी आशंका जताई है कि इसी प्रकार की साजिश के तहत उनके ससुर मलकीत सिंह की भी पहले मौत हुई थी। पीड़ित ने पुलिस से पूरे प्रकरण की गहन जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध हत्या, धोखाधड़ी और षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- चपरतला खीरी डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चीनी मिल अजबापुर ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकालकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोने की अपील की गयी इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे किसानों को गन्ने की खेती से फायदा भी बताएं1
- ठेकेदार मालामाल, जनता बेहाल करोड़ों रुपए का हो रहा बंदरबाट बॉर्डर एरिया के अंतर्गत बनबीर पुर से ख़खरौला घाट बॉर्डर की सीमा तक बनाए जा रहे मार्ग मै बड़ा गोलमाल किया जा रहा है करोड़ों रूपये की लागत से बन रहे, मार्ग का चौड़ी कारण किया जा रहा है जिसमें वीडियो मै साफ देखा जा सकता है कि मार्ग निर्माण मै किस प्रकार से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसमे तारकोल की मात्रा न के बराबर होने के कारण रोड एक तरफ से बनती और दूसरी तरफ से उखड़ रही है जबकि मार्ग का निर्माण PWD के जेई की देख रेख मै हो रहा है अब देखना यह है कि सरकार ठेकेदार व देख रेख करने वाले अधिकारी के खिलाफ क्या कार्यवाही करती हैं1
- स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमें बंटना नहीं है, हमें एकजुट रहना है। देश तभी आगे बढ़ेगा जब समाज एक साथ खड़ा होगा।” उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ने सदियों से भारत को जोड़ने का काम किया है और आज भी वही हमारी पहचान और शक्ति है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों, युद्धों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद जो सभ्यता और संस्कृति आज भी पूरी गरिमा और गौरव के साथ खड़ी है, वह सनातन धर्म और सनातन संस्कृति ही है। मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो मानवता, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश देती है।1
- एयर फाइबर के नाम पर उपभोक्ताओं से लूट! एयरटेल- जिओ की सेवा से लोग परेशान, इंटरनेट स्पीड व नेटवर्क फेल पलियाकलां-खीरी। एयरटेल और जिओ जैसी बड़ी टेलीकॉम कम्पनियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही एयर फाइबर सेवा उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। भारी-भरकम शुल्क वसूलने के बावजूद इन कम्पनियों की इंटरनेट सेवा बेहद धीमी और अस्थिर बनी हुई है। हालात यह हैं कि घंटों तक इंटरनेट का ‘चक्का घूमता’ रहता है, लेकिन काम नहीं हो पाता। इससे छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा वर्ग और ऑनलाइन कार्य करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि एयर फाइबर कनेक्शन लेते समय कम्पनियां हाई-स्पीड इंटरनेट और बेहतरीन नेटवर्क का दावा करती हैं, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। कनेक्शन लगवाने के कुछ ही दिनों बाद नेटवर्क की समस्या शुरू हो जाती है। कभी इंटरनेट पूरी तरह ठप हो जाता है तो कभी स्पीड इतनी कम हो जाती है कि साधारण वेब पेज भी नहीं खुल पाता। ग्राहकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो समय पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाती है और न ही स्थायी समाधान किया जाता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि कस्टमर केयर से घंटों बातचीत के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी रहती है। व्यापारियों का कहना है कि खराब इंटरनेट सेवा के कारण ऑनलाइन भुगतान, ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिजिटल लेनदेन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों ने दूरसंचार विभाग और प्रशासन से मांग की है कि एयर फाइबर सेवाओं की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और लापरवाह कम्पनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके और उनकी मेहनत की कमाई यूं ही बर्बाद न हो।1
- Post by डॉ अनिल सिंह राणा1