Shuru
Apke Nagar Ki App…
वन विभाग के कर्मियों ने व्यापारी से ठगे 15 लाख ?
डॉ अनिल सिंह राणा
वन विभाग के कर्मियों ने व्यापारी से ठगे 15 लाख ?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by डॉ अनिल सिंह राणा1
- sad shayari 💔🥹🥹🫰💔1
- मीर्जापुर। कोतवाली विन्ध्याचल क्षेत्र अंतर्गत न्यू वीआईपी मंदिर मार्ग पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दरोगा द्वारा एक गरीब दिव्यांग व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना विन्ध्याचल मंदिर गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दरोगा डंडे से दिव्यांग व्यक्ति को मारते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भीख मांगने को लेकर दरोगा और दिव्यांग व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर परिसर में भिखारियों के जमावड़े को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं, लेकिन इस तरह की अमानवीय कार्रवाई ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आक्रोशित कर दिया है। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी दरोगा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। लोग दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- लल्हौआ निवासी परचून व्यापारी मनीष राठौर की संदिग्ध मौत, हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच लखीमपुर खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम लल्हौआ निवासी परचून व्यापारी मनीष राठौर (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मनीष अपनी मोटरसाइकिल से घर से मितौली दुकान का सामान लेने जा रहा था। लल्हौआ–तेंदुआ पुलिया के बीच वह घायल अवस्था में मिला। मौके पर उसकी मोटरसाइकिल गांव की ओर घुमाकर खड़ी मिली तथा हाथ में 315 बोर का तमंचा भी पाया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव व प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह लखीमपुर खीरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। मृतक के पिता वेदनाथ के तीन पुत्रों में मनीष सबसे छोटा था। गांव में उसकी परचून की दुकान थी जो अच्छी चलती थी, साथ ही वह ब्याज पर भी रुपये देता था। परिवार में पत्नी, छह वर्षीय पुत्र कार्तिक व वृद्ध माता-पिता हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि “बांग्लादेश के मुद्दे पर सब मौन हैं, क्योंकि मरने वाला हिंदू है।” उन्होंने यह टिप्पणी एक सार्वजनिक सभा/कार्यक्रम के दौरान की, जहां उन्होंने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं पर देश के कुछ राजनीतिक दल और तथाकथित बुद्धिजीवी चुप्पी साध लेते हैं। 🔎 बयान का संदर्भ बांग्लादेश में हाल के समय में मंदिरों और हिंदू समुदाय पर हमलों की खबरें सामने आई थीं। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर “चयनात्मक राजनीति” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार के मुद्दों पर आवाज उठाने में भेदभाव नहीं होना चाहिए। 🗣️ राजनीतिक प्रतिक्रिया इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। भाजपा नेताओं ने इसे “सच्चाई उजागर करने वाला बयान” बताया। विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक बयानबाज़ी करार दिया। यह मुद्दा सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर बहस का विषय बना हुआ है।1
- संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ नहर किनारे मिला युवक का शव मृतक के हाथ में मिला अवैध तमंचा युवक के गले मे लगी गोली मिली।ग्राम ललौहा निवासी मनीष राठौर के रूप में मृतक की हुई शिनाख्त परिजनों के मुताबिक घर से मितौली बाजार सामान लेने के लिए निकला था मनीष -सीओ मितौली यदुवेंद्र यादव के मुताबिक मनीष के जबडे के निचले हिस्से से काफ़ी खून बह रहा था -परिजनों ने किसी दुश्मनी से किया इनकार -पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा -जांच में जुटी पुलिस -मितौली थाना इलाके के ललौहा गांव का मामला।1
- प्रेम विवाह बना विवाद की जड़: वर पक्ष को धमकियां फसल उजाड़ी; नवविवाहिता ने सुरक्षा की लगाई गुहार पलियाकलां-खीरी। पलिया तहसील के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लगदहन निवासी निक्कू पुत्र शिवराम ने माह सितंबर 2025 में लखनऊ स्थित आर्य समाज मंदिर में गांव की ही युवती काजल से प्रेम विवाह किया था। यह विवाह अब दोनों परिवारों के बीच गंभीर विवाद का कारण बन गया है। वर पक्ष का आरोप है कि विवाह से नाराज वधू पक्ष के लोग लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप है कि खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने थाना सम्पूर्णानगर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने उल्टा वर पक्ष के ही चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। इससे उनका उत्पीड़न और बढ़ गया है और न्याय के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। वहीं, निक्कू की पत्नी काजल ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने अपनी मर्जी से निक्कू से विवाह किया है, लेकिन उसके मायके पक्ष के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। उसे अपने मायके वालों से जान का खतरा बना हुआ है। काजल ने पुलिस प्रशासन से अपने पति, ससुरालीजनों एवं स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और वे भयमुक्त जीवन जी सकें।1
- सोचिए उत्तर प्रदेश में एक ADM रैंक के अधिकारी को अपने भाई के न्याय के लिए धरना देना पड़ रहा है, यह तस्वीर में जो दिख रहे हैं वह अरुण कुमार गौड़ जी हैं जो झांसी में ADM पद पर तैनात हैं कल रात्रि में इनके सगे भाई SSI अजय कुमार गौड़ का शव अयोध्या की सरयू नदी में मिला था और मोटरसाइकिल बस्ती जिले में मिली थी, पुलिस 5 दिनों में दरोगा जी को नहीं खोज पाई इसी बात को लेकर ADM अरुण कुमार और ASP के बीच कुछ तीखी बातचीत हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो कमेंट बॉक्स में देखें2