logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्त राजस्व अधिकारी उपार्जन व्यवस्था की सतत निगरानी करें - कलेक्टर श्री वर्मा* *उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था की कड़ी निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने उपार्जन केंद्र बैराड़ का निरीक्षण किया और डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने मलावनी, कमालपुर पिछोर के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों द्वारा टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, गेहूं का परिवहन, भुगतान और गेहूं के गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की भी जानकारी ली जा रही है। *लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश* कलेक्टर अर्पित वर्मा उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त हैं। वह स्वयं भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

16 hrs ago
user_Kuldeep gupta
Kuldeep gupta
पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

समस्त राजस्व अधिकारी उपार्जन व्यवस्था की सतत निगरानी करें - कलेक्टर श्री वर्मा* *उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था की कड़ी निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने उपार्जन केंद्र बैराड़ का निरीक्षण किया और डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने मलावनी, कमालपुर पिछोर के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों द्वारा टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, गेहूं का परिवहन, भुगतान और गेहूं के गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की भी जानकारी ली जा रही है। *लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश* कलेक्टर अर्पित वर्मा उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त हैं। वह स्वयं भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थ के विक्रय एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा नशीले पदार्थो का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गयी है, दिनांक 03.05.26 को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो रेल्वे माल गोदाम के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स द्वारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू राठौर पुत्र रमेश राठौर उम्र 36 साल नि० फतेहपुर टोंगरा रोड शिवपुरी को होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से 17.60 ग्राम स्मैक कीमती करीबन 200000 रू की पायी गयी बाद गिरफ्तारी एवं जप्ती की कार्यवाही की गयी सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी की गयी बाद आरोपी के विरूध्द अप०क0 346/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी से स्मैक लाने के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।
    1
    शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थ के विक्रय एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।  कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा नशीले पदार्थो का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गयी है, दिनांक 03.05.26 को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो रेल्वे माल गोदाम के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स द्वारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू राठौर पुत्र रमेश राठौर उम्र 36 साल नि० फतेहपुर टोंगरा रोड शिवपुरी को होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से 17.60 ग्राम स्मैक कीमती करीबन 200000 रू की पायी गयी बाद गिरफ्तारी एवं जप्ती की कार्यवाही की गयी सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी की गयी बाद आरोपी के विरूध्द अप०क0 346/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी से स्मैक लाने के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पोहरी पुलिस की हेलमेट जागरूकता रैली, बिना हेलमेट चलाने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई 🚦🪖
    1
    पोहरी पुलिस की हेलमेट जागरूकता रैली, बिना हेलमेट चलाने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई 🚦🪖
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी :100 करोड़ के सट्टा सिडिकेंट के आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को भेजा गया जेल
    1
    झांसी :100 करोड़ के सट्टा सिडिकेंट के आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को भेजा गया जेल
    user_रितिक परमार
    रितिक परमार
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शिवपुरी में आग का तांडव: दो गांव जलकर राख, तूफानी हवाओं ने बढ़ाई तबाही!"
    1
    शिवपुरी में आग का तांडव: दो गांव जलकर राख, तूफानी हवाओं ने बढ़ाई तबाही!"
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमोला घाटी में मानवता की मिसाल पशु-पक्षियों के लिए बनी पानी की हौदी घसीटा महाराज और उनकी टीम ने वन्यजीवों के लिए की जल व्यवस्था करैरा : अमोला घाटी में भीषण गर्मी के बीच मानवता की एक सराहनीय पहल सामने आई है घसीटा महाराज एवं उनकी टीम द्वारा अमोल घाटी में पशु-पक्षियों के लिए सीमेंट की हौदी का निर्माण कराया गया है इसके साथ ही टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि जंगल में रहने वाले पशु-पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके अमोला घाटी में बड़ी संख्या में बंदर, लंगूर सहित अन्य वन्यजीव निवास करते हैं, जिन्हें गर्मी के मौसम में पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है जैसे ही हौदी में टैंकर द्वारा पानी डाला गया, वैसे ही गौ माता सहित अन्य पशु वहां पहुंचकर पानी पीने लगे यह दृश्य न केवल भावुक करने वाला था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समय पर की गई यह व्यवस्था कितनी जरूरी थी स्थानीय लोगों ने घसीटा महाराज और उनकी पूरी टीम की इस नेक पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग एक-दूसरे की मदद से कतराते हैं, वहीं इस तरह का कार्य समाज के लिए प्रेरणा है सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि घसीटा महाराज और उनकी टीम पर राधा रानी की कृपा सदैव बनी रहे.!!
    1
    अमोला घाटी में मानवता की मिसाल पशु-पक्षियों के लिए बनी पानी की हौदी
घसीटा महाराज और उनकी टीम ने वन्यजीवों के लिए की जल व्यवस्था
करैरा : अमोला घाटी में भीषण गर्मी के बीच मानवता की एक सराहनीय पहल सामने आई है घसीटा महाराज एवं उनकी टीम द्वारा अमोल घाटी में पशु-पक्षियों के लिए सीमेंट की हौदी का निर्माण कराया गया है इसके साथ ही टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि जंगल में रहने वाले पशु-पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके
अमोला घाटी में बड़ी संख्या में बंदर, लंगूर सहित अन्य वन्यजीव निवास करते हैं, जिन्हें गर्मी के मौसम में पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है 
जैसे ही हौदी में टैंकर द्वारा पानी डाला गया, वैसे ही गौ माता सहित अन्य पशु वहां पहुंचकर पानी पीने लगे यह दृश्य न केवल भावुक करने वाला था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समय पर की गई यह व्यवस्था कितनी जरूरी थी
स्थानीय लोगों ने घसीटा महाराज और उनकी पूरी टीम की इस नेक पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग एक-दूसरे की मदद से कतराते हैं, वहीं इस तरह का कार्य समाज के लिए प्रेरणा है सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि घसीटा महाराज और उनकी टीम पर राधा रानी की कृपा सदैव बनी रहे.!!
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दिनांक 05.11.25 सूचनाकर्ता निवासी चांदनी चौक कस्बा पिछोर के द्वारा अपनी पुत्री की गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दिनांक 02.01.26 को पीडिता को दस्तयाब किया गया जिसके कथन लेख किये गये, कथनो के आधार पर आरोपी अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार उम्र 24 साल नि. बसई हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी के विरुद्ध अप.क्र. 03/26 धारा 64(2) (एम), 87,115 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश लगातार सीडीआर के आधार पर की गई, परिजनों से सम्पर्क किया गया दिनांक 02.05.26 को आरोपी अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार निवासी बसई हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में बताया कि मै पिछोर में होटल पर काम करता था मेरा सम्पर्क शब्जी मण्डी में एक लडकी से हुआ जिसको मैं घुमान के नाम पर बहला फुसलाकर अपनी मोटर साईकिल क्र. एमपी 33 जेड. एल 1596 अपाचे से ले गया था जिसको मै मधुर मिलन गार्डन झांसी मे रखा था वहां पर जबरदस्ती उससे शादी की व उसके साथ गलत कार्य किया था, आरोपी के कब्जे से प्रयोग में लाई गई मोटर साईकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। जो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि बीएल दोहरे, सउनि. जहान सिंह, आर. 1039 भूपेन्द्र सिंह, आर. 724 दीपेन्द्र गुर्जर, आर. 362 जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 757 जयेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    दिनांक 05.11.25 सूचनाकर्ता निवासी चांदनी चौक कस्बा पिछोर के द्वारा अपनी पुत्री की गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दिनांक 02.01.26 को पीडिता को दस्तयाब किया गया जिसके कथन लेख किये गये, कथनो के आधार पर आरोपी अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार उम्र 24 साल नि. बसई हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी के विरुद्ध अप.क्र. 03/26 धारा 64(2) (एम), 87,115 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश लगातार सीडीआर के आधार पर की गई, परिजनों से सम्पर्क किया गया दिनांक 02.05.26 को आरोपी अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार निवासी बसई हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में बताया कि मै पिछोर में होटल पर काम करता था मेरा सम्पर्क शब्जी मण्डी में एक लडकी से हुआ जिसको मैं घुमान के नाम पर बहला फुसलाकर अपनी मोटर साईकिल क्र. एमपी 33 जेड. एल 1596 अपाचे से ले गया था जिसको मै मधुर मिलन गार्डन झांसी मे रखा था वहां पर जबरदस्ती उससे शादी की व उसके साथ गलत कार्य किया था, आरोपी के कब्जे से प्रयोग में लाई गई मोटर साईकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। जो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।
भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि बीएल दोहरे, सउनि. जहान सिंह, आर. 1039 भूपेन्द्र सिंह, आर. 724 दीपेन्द्र गुर्जर, आर. 362 जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 757 जयेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
    user_सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    Media house पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जानकारी रविवार शाम 7 बजे मिली शाहबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई वहीं कस्बाथाना में दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर पानी भरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित भी हुआ। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने ठंडक का अहसास किया। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।
    1
    जानकारी रविवार शाम 7 बजे मिली शाहबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई वहीं कस्बाथाना में दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर पानी भरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित भी हुआ। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने ठंडक का अहसास किया। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था की कड़ी निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने उपार्जन केंद्र बैराड़ का निरीक्षण किया और डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने मलावनी, कमालपुर पिछोर के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों द्वारा टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, गेहूं का परिवहन, भुगतान और गेहूं के गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की भी जानकारी ली जा रही है। *लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश* कलेक्टर अर्पित वर्मा उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त हैं। वह स्वयं भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था की कड़ी निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। 
कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने उपार्जन केंद्र बैराड़ का निरीक्षण किया और डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने मलावनी, कमालपुर पिछोर के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों द्वारा टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, गेहूं का परिवहन, भुगतान और गेहूं के गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की भी जानकारी ली जा रही है।
*लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश* 
कलेक्टर अर्पित वर्मा उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त हैं। वह स्वयं भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.