logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुरा में विकास कार्यों की सौगात ऑडिटोरियम, डाक बंगला व पशु चिकित्सालय का होगा शिलान्यास 4 अप्रैल को शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा के मुख्यालय शाहपुरा में शनिवार 04 अप्रैल को विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। नगर में ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण तथा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे आयोजित किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम डाक बंगला परिसर, शाहपुरा में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। प्रस्तावित ऑडिटोरियम से सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को नया मंच मिलेगा, वहीं डाक बंगला के नवीन भवन से आवासीय सुविधा सुदृढ़ होगी। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण से पशुपालकों को आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

2 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

शाहपुरा में विकास कार्यों की सौगात ऑडिटोरियम, डाक बंगला व पशु चिकित्सालय का होगा शिलान्यास 4 अप्रैल को शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा के मुख्यालय शाहपुरा में शनिवार 04 अप्रैल को विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। नगर में ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण तथा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे आयोजित किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम डाक बंगला परिसर, शाहपुरा में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। प्रस्तावित ऑडिटोरियम से सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को नया मंच मिलेगा, वहीं डाक बंगला के नवीन भवन से आवासीय सुविधा सुदृढ़ होगी। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण से पशुपालकों को आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* *श्री शिव महापुराण कथा के लिए महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में तीव्र गति से तैयारियां जारी* भीलवाड़ा, 3 अप्रेल। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रेल तक श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने के लिए आ रहे देश के प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ उनकी कथा श्रवण करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी व्यापक इन्तजाम किए जा रहे है। कथा के सूत्रधार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए है। शहर के आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा श्रवण करने के लिए भीलवाड़ा जिले के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। कथा में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा रही हैै। इसके लिए कथा स्थल के पास पन्नाधाय सर्किल के नजदीक भोजनशाला तैयार की गई है। यहां ईंट व मिट्टी से 12 भट्टियां तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में अमरीका-इरान युद्ध के चलते कॉमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर की कमी के चलते इन भट्टियों में ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग ही प्रमुखता से होगा। आयोजन समिति के भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम करीब 20- 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भी कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए पहले से प्रबंध किए गए है। भोजन बनाने के लिए 70 से अधिक हलवाई कार्य करेंगे। भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक के कार्य में 250 से अधिक लोगों की टीम सेवाएं देंगी। प्रतिदिन एक समय के भोजन वितरण में महिला कार्यकर्ताओं की सेवा रहेगी। कथा स्थल पर भी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का इन्तजाम रहेगा। मेडिसिटी ग्राउण्ड पर करीब साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर तीन विशालकाय वाटरप्रूफ डोम एवं पाइप पांडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रचण्ड गर्मी से बचाव के लिए पांडाल में कूलर पंखे आदि का प्रबंध रहेगा। *कथा प्रांगण में श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान जारी* कथास्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर सेवा की भावना से स्वेच्छा से श्रमदान कर सफाई का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं ने सफाई कार्य में सेवाएं प्रदान की। श्रमदान करने में बुर्जुगों से लेकर मातृशक्ति तक ने भी पूरा जोश दिखाया। युवा कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे ओर बढ चढ़कर श्रमदान में अग्रणी रहे। महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने श्रमदान करने वालों के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त की। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि शनिवार सुबह भी सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक कार्यकर्ता व श्रद्धालु कथा प्रांगण की सफाई व स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे। *निलेश कांठेड़* मीडिया प्रभारी श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति,भीलवाड़ा
    4
    *कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* 
*श्री शिव महापुराण कथा के लिए महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में तीव्र गति से तैयारियां जारी* 
भीलवाड़ा, 3 अप्रेल। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रेल तक श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने के लिए आ रहे देश के प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ उनकी कथा श्रवण करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी व्यापक इन्तजाम किए जा रहे है। कथा के सूत्रधार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए है। शहर के आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा श्रवण करने के लिए भीलवाड़ा जिले के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। कथा में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा रही हैै। इसके लिए कथा स्थल के पास पन्नाधाय सर्किल के नजदीक भोजनशाला तैयार की गई है। यहां ईंट व मिट्टी से 12 भट्टियां तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में अमरीका-इरान युद्ध के चलते कॉमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर की कमी के चलते इन भट्टियों में ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग ही प्रमुखता से होगा। आयोजन समिति के भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम करीब 20- 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भी कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए पहले से प्रबंध किए गए है। भोजन बनाने के लिए 70 से अधिक हलवाई कार्य करेंगे। भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक के कार्य में 250 से अधिक लोगों की टीम सेवाएं देंगी। प्रतिदिन एक समय के भोजन वितरण में महिला कार्यकर्ताओं की सेवा रहेगी। कथा स्थल पर भी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का इन्तजाम रहेगा। मेडिसिटी ग्राउण्ड पर करीब साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर तीन विशालकाय वाटरप्रूफ डोम एवं पाइप पांडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रचण्ड गर्मी से बचाव के लिए पांडाल में कूलर पंखे आदि का प्रबंध रहेगा।
*कथा प्रांगण में श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान जारी* 
कथास्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर सेवा की भावना से स्वेच्छा से श्रमदान कर सफाई का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं ने सफाई कार्य में सेवाएं प्रदान की। श्रमदान करने में बुर्जुगों से लेकर मातृशक्ति तक ने भी पूरा जोश दिखाया। युवा कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे ओर बढ चढ़कर श्रमदान में अग्रणी रहे। महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने श्रमदान करने वालों के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त की। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि शनिवार सुबह भी सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक कार्यकर्ता व श्रद्धालु कथा प्रांगण की सफाई व स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे।
*निलेश कांठेड़* 
मीडिया प्रभारी
श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति,भीलवाड़ा
    user_Mahesh puri
    Mahesh puri
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।* *इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।* *इस शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।* *शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।* *इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।* *कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।* *शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन किया एवं विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।* *वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*
    1
    *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन*
*केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )*
*विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।*
*इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।*
*इस शिविर में विद्यालय के 200  से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।*
*शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं  विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग  डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए  द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की  अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।*
*इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।*
*कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।*
*शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन  किया एवं  विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।*
*वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Hanuman Mandir Bhajan Sandhya ka program Rakha gaya hai
    1
    Hanuman Mandir Bhajan Sandhya ka program Rakha gaya hai
    user_Mahendra Singh
    Mahendra Singh
    Chinaware shop आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नसीराबाद में मौसम का तांडव: आंधी, ओले और बारिश से जनजीवन बेहाल, डिलिशह कैफे पर गिरा विशाल पेड़
    1
    नसीराबाद में मौसम का तांडव: आंधी, ओले और बारिश से जनजीवन बेहाल, डिलिशह कैफे पर गिरा विशाल पेड़
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 min ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.