श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गृह निवास में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विराजित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के पूजन के साथ परिवारजनों ने प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर पुनः विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया गया। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई। साथ ही प्रार्थना की गई कि प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि, शांति एवं आनंद का वास हो। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सभी से प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। जय श्रीकृष्ण! 🙏 राधे-राधे! न्यूज़ रिपोर्टर — मोहित संघी
श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गृह निवास में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विराजित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के पूजन के साथ परिवारजनों ने प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर पुनः विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया गया।
श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई। साथ ही प्रार्थना की गई कि प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि, शांति एवं आनंद का वास हो। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सभी से प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। जय श्रीकृष्ण! 🙏 राधे-राधे! न्यूज़ रिपोर्टर — मोहित संघी
- शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, वे बच्चों के भविष्य को आकार देते हैं शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, वे बच्चों के भविष्य को आकार देते हैं शिक्षक दिवस पर विशेष बालिकाओं की शिक्षिकाओं का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन जबलपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर चैतन्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांग बालिकाओं के आवासीय एवं दैनिक विद्यालय में ओजस्विनी सहेली वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष बालिकाओं के जीवन में शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रकाश फैलाने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उन शिक्षकों के समर्पण को सम्मान देना था, जो विशेष बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज में सम्मानपूर्वक अपना स्थान बनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती मीना भंडारकर, श्रीमती सुरभि कोस्टा, तृप्ति पाल, वर्षा बैरागी, श्रीमती सुषमा लखेरा, श्रीमती छोटा बाई झरिया एवं श्रीमती मुन्नी बाई का सम्मान किया गया। संस्था की ओर से सभी शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर उनके सेवा कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने अपनी शिक्षिकाओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे भावुक क्षण आए, जब शिक्षकों और अतिथियों की आंखों में खुशी एवं अपनत्व के भाव साफ नजर आए। कार्यक्रम में ओजस्विनी सहेली वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से डॉ. अंशु नायर, श्रीमती मीना पटेल, श्रीमती पूजा कोस्टा, श्रीमती सुधा गौतम, श्रीमती उमा रावत, श्रीमती गीता दुबे, श्रीमती बिंदु दुबे एवं श्रीमती समित मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सहयोगी प्रेम भंडारकर का भी हुआ सम्मान कार्यक्रम में संस्था की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा क्षत्रिय द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. संजय असाटी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, बालिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रति निरंतर सहयोग एवं सेवाएं प्रदान करने वाले श्री प्रेम भंडारकर का भी विशेष सम्मान किया गया। संस्था ने उनके निरंतर सहयोग और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक का योगदान केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं होता। एक शिक्षक बच्चे के भीतर विश्वास, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की नींव रखता है। विशेष बच्चों के साथ कार्य करना केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना, धैर्य और समर्पण का कार्य है। चैतन्य सेवा संस्थान के शिक्षक प्रतिदिन इन बालिकाओं को शिक्षा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने, आगे बढ़ने और समाज में सम्मानपूर्वक अपना स्थान बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संस्था ने कहा कि इन बच्चों के जीवन में आने वाला प्रत्येक छोटा सकारात्मक परिवर्तन किसी शिक्षक की मेहनत, धैर्य और प्रेम की बड़ी जीत है। कार्यक्रम के अंत में चैतन्य सेवा संस्थान एवं ओजस्विनी सहेली वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण को नमन किया गया।4
- 🌺 मां नर्मदा के पावन तट मुआर घाट पर भव्य महाआरती 🌺 सोमवार को मां नर्मदा के पावन तट मुआर घाट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा की आराधना करते हैं और पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। मां नर्मदा की भक्ति और आस्था से सराबोर यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। 🙏🌺1
- मुआरघाट में 10 वर्षों से निरंतर हो रही मां नर्मदा की महाआरती मुआरघाट में 10 वर्षों से निरंतर हो रही मां नर्मदा की महाआरती हर सोमवार गूंजता है नर्मदा तट ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष से, आसपास के गांवों सहित गोटेगांव से पहुंचते हैं श्रद्धालु गोटेगांव। मुआरघाट स्थित मां नर्मदा के पावन तट पर धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से मां नर्मदा जी की महाआरती की जा रही है। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में आसपास के ग्रामीण अंचलों के साथ ही गोटेगांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने पहुंचते हैं। सोमवार को शाम के समय नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय हो जाता है। विधि-विधान से मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर महाआरती की जाती है। आरती के दौरान नर्मदा तट ‘हर-हर नर्मदे’ और मां नर्मदा के जयघोष से गूंज उठता है। श्रद्धालु आरती में शामिल होकर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ग्रामीण अंचलों से पहुंचते हैं श्रद्धालु मुआरघाट की इस साप्ताहिक महाआरती में आसपास के गांवों से श्रद्धालु नियमित रूप से पहुंचते हैं। कई परिवार लंबे समय से प्रत्येक सोमवार को यहां आकर आरती में शामिल होते हैं। गोटेगांव से भी श्रद्धालु मुआरघाट पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षों से निरंतर हो रही महाआरती ने मुआरघाट को क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशेष पहचान दिलाई है। आस्था के साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर नर्मदा तट पर होने वाली महाआरती श्रद्धालुओं के लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मां नर्मदा के प्रति आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का अवसर भी है। प्रत्येक सोमवार यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु आरती में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करते हैं। वर्षों से बिना किसी व्यवधान के जारी यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी नर्मदा संरक्षण और धार्मिक आस्था से जोड़ने का माध्यम बन रही है।1
- शाम को शराब पी… सुबह मौत! 😢 पीछे रह गया छोटा बच्चा बंडा सागर का मामला 😢 एक परिवार ने अपना बेटा, भाई और पति खो दिया। परिवार का दावा है—शाम को शराब पी, रात में उल्टियां शुरू हुईं और सुबह अस्पताल में मौत हो गई। अवैध शराब को लेकर पहले शिकायत की थी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई—परिवार का आरोप। #Banda #JahariliSharab #Sagar #GroundReport #MPNews1
- रैबीज से गाय पागल, दिनभर मचाया उत्पात नरसिंहपुर जिला अस्पताल के पास बीती 3 सितंबर को एक सांड पागल हो गया था। उसके हमले में पांच लोग घायल हुए थे। इस घटना के दो दिन बाद यानी 5 सितंबर को एक गाय पागल हो गई। जिसका आतंक शहर के पटेल, आजाद व कामथ वार्ड की गलियों में देखने को मिला। राहगीरों पर आक्रामक इस गाय के कारण हालांकि कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन दहशत बनी रही। आखिरकार पटेल वार्ड में देर रात पार्षद पूजा-कपिल रैकवार, आजाद वार्ड पार्षद बॉबी खान के प्रयासों से नपाकरि्मयों ने पागल गाय का रेस्क्यू किया। हालांकि रात को ही उसकी मौत भी हो गई। बताया गया कि गाय को रैबीज हो गया था। चार दिन में दूसरा घटनाक्रम, मौत शहर के पटेल वार्ड, आजाद वार्ड, कामथ वार्ड में पागल गाय का आतंक शनिवार को देखने को मिला। गाय ने करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दहशत का माहौल निरि्मत कर दिया। जिस गली में ये गाय जाती वह कुछ ही देर में सूनी हो जाती। इसकी जानकारी लगने पर पटेल वार्ड पार्षद पूजा-कपिल रैकवार व आजाद वार्ड पार्षद बाबी खान ने नगर पालिका की रेस्क्यू टीम को सूचित किया। साथ ही वेटनरी चिकित्सक गुड्डू पटेल से भी संपर्क कर उन्हें बुलाया। नपाकरि्मयों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे पागल गाय को पकड़ा गया। इसके बाद वेटरनरी चिकित्सक ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया, जिससे वह शांत हुई। पटेल वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कपिल रैकवार ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में गाय में रैबीज की पुषि्ट हुई थी। इसी कारण रात को गाय की मौत भी हो गई। श्री रैकवार ने बताया कि चार दिन पहले श्याम टॉकीज के पास जैन मंदिर जा रही महिला को भी एक रैबीजग्रस्त अन्य गाय ने घायल किया था। जिसकी भी मौत हो गई थी।1
- श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गृह निवास में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विराजित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के पूजन के साथ परिवारजनों ने प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर पुनः विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया गया। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई। साथ ही प्रार्थना की गई कि प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि, शांति एवं आनंद का वास हो। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सभी से प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। जय श्रीकृष्ण! 🙏 राधे-राधे! न्यूज़ रिपोर्टर — मोहित संघी2
- गांव गूडा जरूआ गा्म पंचायत गूडा में आंगनबाड़ी केंद्र में ये खाना मिलता है बच्चों को1
- ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, युवती पर भी जानलेवा हमला पत्नी से विवाद के बाद ससुराल आया था आरोपी, वारदात के बाद फरार; घायल युवती अस्पताल में भर्ती1
- 🚨 22 मौतों के बाद इस गांव पर गंभीर आरोप! यहीं बनती थी अवैध शराब? पूरे इलाके में सप्लाई का दावा! 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में 22+ मौतों का दावा! नतरवारा गांव पहुंचा तो चारों तरफ सन्नाटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां से अवैध शराब की सप्लाई होने की चर्चा है। आखिर इन मौतों की असली वजह और जिम्मेदार कौन? 🎥 देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। #Banda #Sagar #JahariliSharab #GroundReport #MadhyaPradesh1