logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर स्कूल चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, मोबाइल टैब समेत कई सामान बरामद, पहले गिरफ्तार सौरभ कुमार जेल में। बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बख्तियारपुर स्कूल चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, मोबाइल टैब समेत कई सामान बरामद, पहले गिरफ्तार सौरभ कुमार जेल में। बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी।
पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • वैशाली जिले से इस वक्त की एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां बिजली का काम करते समय एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक तार में करंट आ गया, जिससे यह हादसा हुआ।
    1
    वैशाली जिले से इस वक्त की एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां बिजली का काम करते समय एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक तार में करंट आ गया, जिससे यह हादसा हुआ।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • मोगलपुरा पंचायत के विकास की स्थिति पर एक विशेष रिपोर्ट पर मुखिया से चर्चा
    1
    मोगलपुरा पंचायत के विकास की स्थिति पर एक विशेष रिपोर्ट पर मुखिया से चर्चा
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र से शराब के आरोपित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत अंतर्गत तेलगामा गांव से पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लीटर से ऊपर मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान तेलगामा गांव निवासी सीताराम राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की जा रही है । इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उक्त युवक के प्रति शराब के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 56/26 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहनपुर थाना क्षेत्र से शराब के आरोपित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
भेजा न्यायिक हिरासत में 
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत अंतर्गत तेलगामा गांव से पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लीटर से ऊपर मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है 
जिसकी पहचान तेलगामा गांव निवासी सीताराम राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की जा रही है ।
इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उक्त युवक के प्रति शराब के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 56/26 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • महिला से अमानवीय व्यवहार, वायरल वीडियो ने खोल दी दरिंदगी की पोल, एंकर, नालंदा जिले में महिला के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। 26 मार्च को हुई इस घटना के बाद से लगातार कार्रवाई जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला तेज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रंजन कुमार, सचिन कुमार, दशरथ चौधरी, शैलेश कुमार, डोमन पासवान और सोनू कुमार शामिल हैं। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 मार्च को ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद देर रात चलाए गए छापेमारी अभियान में छह और आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वीडियो में कुछ महिलाएं भी घटना को उकसाते हुए नजर आई हैं। पुलिस ने उन्हें चिन्हित कर लिया है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ बीएनएस की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसको लेकर साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
    1
    महिला से अमानवीय व्यवहार, वायरल वीडियो ने खोल दी दरिंदगी की पोल,
एंकर, नालंदा जिले में महिला के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। 26 मार्च को हुई इस घटना के बाद से लगातार कार्रवाई जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला तेज कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रंजन कुमार, सचिन कुमार, दशरथ चौधरी, शैलेश कुमार, डोमन पासवान और सोनू कुमार शामिल हैं।
मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 मार्च को ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद देर रात चलाए गए छापेमारी अभियान में छह और आरोपियों को दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
वीडियो में कुछ महिलाएं भी घटना को उकसाते हुए नजर आई हैं। पुलिस ने उन्हें चिन्हित कर लिया है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ बीएनएस की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसको लेकर साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • फतुहा में भीषण सड़क हादसा, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर। फतुहा। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल फतुहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) और एम्स, रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक पल्सर बाइक सवार ने सड़क किनारे काम कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैशाली जिले के तेरसिया निवासी अक्षय राय का पैर टूट गया वो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक भी जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया गांव निवासी अखिलेश राय , और बुद्धदेव चक निवासी आकाश कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार तथा कच्ची दरगाह निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। इनमें गोलू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    फतुहा में भीषण सड़क हादसा, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर।
फतुहा। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल फतुहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) और एम्स, रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक पल्सर बाइक सवार ने सड़क किनारे काम कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैशाली जिले के तेरसिया निवासी अक्षय राय का पैर टूट गया वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही  दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक भी जख्मी हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
घायलों की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया गांव निवासी अखिलेश राय , और बुद्धदेव चक निवासी  आकाश कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार तथा कच्ची दरगाह निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। इनमें गोलू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना जिला के मोकामा नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी प्रणव राज के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। पड़ोसी की छत से घर में घुसे चोरों ने करीब ग्यारह ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित अधिकारी के पिता राजीव सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।
    1
    पटना जिला के मोकामा नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी प्रणव राज के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया।
पड़ोसी की छत से घर में घुसे चोरों ने करीब ग्यारह ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित अधिकारी के पिता राजीव सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.