Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंदाहा में बड़ा हादसा: बिजली मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत वैशाली जिले से इस वक्त की एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां बिजली का काम करते समय एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक तार में करंट आ गया, जिससे यह हादसा हुआ।
Mohan Kumar
जंदाहा में बड़ा हादसा: बिजली मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत वैशाली जिले से इस वक्त की एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां बिजली का काम करते समय एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक तार में करंट आ गया, जिससे यह हादसा हुआ।
More news from बिहार and nearby areas
- वैशाली जिले से इस वक्त की एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां बिजली का काम करते समय एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक तार में करंट आ गया, जिससे यह हादसा हुआ।1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र से शराब के आरोपित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत अंतर्गत तेलगामा गांव से पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लीटर से ऊपर मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान तेलगामा गांव निवासी सीताराम राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की जा रही है । इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उक्त युवक के प्रति शराब के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 56/26 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया1
- Post by Rashtriy apna dal1
- बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- फतुहा में भीषण सड़क हादसा, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर। फतुहा। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल फतुहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) और एम्स, रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक पल्सर बाइक सवार ने सड़क किनारे काम कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैशाली जिले के तेरसिया निवासी अक्षय राय का पैर टूट गया वो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक भी जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया गांव निवासी अखिलेश राय , और बुद्धदेव चक निवासी आकाश कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार तथा कच्ची दरगाह निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। इनमें गोलू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- आज फतुहा विधानसभा के दक्षणी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुई @highlight4
- महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज आशा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। #MahnarNews #ASHAWorkersProtest #SalaryIssue #BiharNews #BreakingNews #VaishaliNews1