logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ में भादवा बीज पर निकली शोभायात्राः जल से कलश भरकर निकाली यात्रा, झांकियां सजाईं प्रतापगढ़ में भादवा बीज पर निकली शोभायात्राः जल से कलश भरकर निकाली यात्रा, झांकियां सजाईं (रिपोर्टर अनिल जटिया) गादी माता के नाम से जानी जाने वाली वसीठा धोबी समाज की आराध्या देवी महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा रविवार को धोबी चौक स्थित गादी माता मंदिर परिसर से ढ़ोल नगाड़ों की थाप एवं बैंड बाजो की मधुर स्वर लहरियों के बीच बड़े उल्लास के साथ निकाली गई। जानकारी देते हुए वसीठा धोबी समाज के जिला प्रवक्ता दिलीप मदनलाल टांक एवं आई माता वसीटा धोबी समाज के जिला अध्यक्ष मदन लाल बरोलिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भादवी बीज के अवसर पर महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा रविवार को निकाली गई। शोभायात्रा गादी माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कुम्हार वाडा, बावड़ी मोहल्ला, सूरजपोल, गांधी चौराहा होते हुए रामकुंड मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर के पुजारी एवं समाज के वरिष्ठजनों की ओर से गादी माता के समक्ष विराजमान कलश की रामकुंड के जल से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर नए जल से कलश भर कर आरती की गई। शोभयात्रा पुनः प्रारम्भ होकर गांधी चौराहा, सदर बाजार, पिपली चौक, होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। जहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के प्रारंभ में दो घुड़सवार शोभायात्रा के आगे ध्वज पताका हाथ में लिए धर्म का आगाज कर रहे थे। शोभायात्रा के बीच मे खुली जीप के अंदर झांकी में जगत जननी महामाया गादी माता की आशीर्वाद देती हुई प्रतिमा विराजमान थी जो भक्तों को आशीर्वाद देते हुए बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा वसीठा धोबी समाज की आराध्या देवी आई माता गादी माता की भादवी बीज के पर्व पर जोधपुर से 12 किलोमीटर पहले बिलाड़ा गांव में प्रदेश स्तरीय पहली शोभायात्रा निकाली जाती है। उसके बाद एकमात्र प्रतापगढ़ में गादीमाता की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस प्रकार प्रतापगढ़ की शोभायात्रा दूसरे नंबर पर रहती है।

9 hrs ago
user_Anil Jatiya news repotar
Anil Jatiya news repotar
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
9 hrs ago

प्रतापगढ़ में भादवा बीज पर निकली शोभायात्राः जल से कलश भरकर निकाली यात्रा, झांकियां सजाईं प्रतापगढ़ में भादवा बीज पर निकली शोभायात्राः जल से कलश भरकर निकाली यात्रा, झांकियां सजाईं (रिपोर्टर अनिल जटिया) गादी माता के नाम से जानी जाने वाली वसीठा धोबी समाज की आराध्या देवी महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा रविवार को धोबी चौक स्थित गादी माता मंदिर परिसर से ढ़ोल नगाड़ों की थाप एवं बैंड बाजो की मधुर स्वर लहरियों के बीच बड़े उल्लास के साथ निकाली गई। जानकारी देते

हुए वसीठा धोबी समाज के जिला प्रवक्ता दिलीप मदनलाल टांक एवं आई माता वसीटा धोबी समाज के जिला अध्यक्ष मदन लाल बरोलिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भादवी बीज के अवसर पर महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा रविवार को निकाली गई। शोभायात्रा गादी माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कुम्हार वाडा, बावड़ी मोहल्ला, सूरजपोल, गांधी चौराहा होते हुए रामकुंड मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर के पुजारी एवं समाज के वरिष्ठजनों की ओर से गादी माता के

समक्ष विराजमान कलश की रामकुंड के जल से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर नए जल से कलश भर कर आरती की गई। शोभयात्रा पुनः प्रारम्भ होकर गांधी चौराहा, सदर बाजार, पिपली चौक, होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। जहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के प्रारंभ में दो घुड़सवार शोभायात्रा के आगे ध्वज पताका हाथ में लिए धर्म का आगाज कर रहे थे। शोभायात्रा के बीच मे खुली जीप के अंदर झांकी में जगत

जननी महामाया गादी माता की आशीर्वाद देती हुई प्रतिमा विराजमान थी जो भक्तों को आशीर्वाद देते हुए बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा वसीठा धोबी समाज की आराध्या देवी आई माता गादी माता की भादवी बीज के पर्व पर जोधपुर से 12 किलोमीटर पहले बिलाड़ा गांव में प्रदेश स्तरीय पहली शोभायात्रा निकाली जाती है। उसके बाद एकमात्र प्रतापगढ़ में गादीमाता की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस प्रकार प्रतापगढ़ की शोभायात्रा दूसरे नंबर पर रहती है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आप देख रहे हो शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज चैनल अपने छेत्र की खास खबर
    1
    आप देख रहे हो शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज चैनल अपने छेत्र की खास खबर
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • MP -; मन्दसौर संजीत नाका क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने 2 पक्षों में मारपीट, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ।। विवाद के चलते मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही।
    1
    MP -; मन्दसौर संजीत नाका क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने 2 पक्षों में मारपीट, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ।।
विवाद के चलते मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान की मॉनिटरिंग को 47 अधिकारियों की जिम्मेदारी नीमच में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन ने 47 अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के क्लस्टरवार भ्रमण की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर अधिकारी आवंटित क्लस्टर मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। विकासखंडवार जावद में 14, मनासा में 20 और नीमच में 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश देंगे और भ्रमण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    सेवा संकल्प अभियान की मॉनिटरिंग को 47 अधिकारियों की जिम्मेदारी
नीमच में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन ने 47 अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के क्लस्टरवार भ्रमण की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर अधिकारी आवंटित क्लस्टर मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। विकासखंडवार जावद में 14, मनासा में 20 और नीमच में 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश देंगे और भ्रमण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। गांधी भवन से भारत माता चौराहे तक निकले कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। सागर में जहरीली शराब से मौतों, बालाघाट के बैहर-परसवाड़ा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत और इंदौर में कथित जहरीली कफ सिरप के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, जिला प्रभारी एवं सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रावण रूपी पुतले सहित दो पुतलों का दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। फिलहाल प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम और पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर सियासत गरमा गई है।
    1
    नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला।
गांधी भवन से भारत माता चौराहे तक निकले कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई।
सागर में जहरीली शराब से मौतों, बालाघाट के बैहर-परसवाड़ा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत और इंदौर में कथित जहरीली कफ सिरप के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, जिला प्रभारी एवं सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रावण रूपी पुतले सहित दो पुतलों का दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
फिलहाल प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम और पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर सियासत गरमा गई है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • किसकी बनेगी सरकार? 14 सितंबर की मतगणना खोलेगी कुशलगढ़ के सियासी पत्ते, धड़कनें तेज कुशलगढ़। 11 सितंबर को हुए नगर पालिका चुनाव में 82 प्रतिशत से अधिक मतदान के बाद अब पूरे कुशलगढ़ की निगाहें सोमवार 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। 20 वार्डों के 49 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से हटाकर बोर्ड बनाने का दावा किया है। मतगणना प्रातः 8 बजे उपखंड कार्यालय परिसर स्थित उपखंड भवन में शुरू होगी। पांच टेबलों पर चार राउंड में 20 वार्डों की मतगणना पूरी होगी और प्रत्येक राउंड के बाद माइक से परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्ट्रांग रूम में मतपेटियां सुरक्षित हैं और हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व बैरिकेडिंग की गई है। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार नेन ने बताया कि स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। इधर, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को कुशलगढ़ से बाहर सुरक्षित स्थानों पर रखा है। परिणाम के बाद भी विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की रणनीति पर दोनों दल आगे बढ़ सकते हैं। 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होना है, ऐसे में मतगणना के बाद नगर पालिका की राजनीति और तेज होने की संभावना है। बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं होने पर निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है। भारतीय आदिवासी पार्टी भी चुनाव मैदान में है। भाजपा के जिला महामंत्री कान्हिग रावत ने भाजपा की लगातार तीसरी जीत और हैट्रिक का दावा किया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कांग्रेस के 15 पार्षद जीतने और बोर्ड बनाने का दावा किया। अब सोमवार सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना तय करेगी कि कुशलगढ़ में किसके दावे में दम है और नगर पालिका की सत्ता किसके हाथ आएगी।
    2
    किसकी बनेगी सरकार? 14 सितंबर की मतगणना खोलेगी कुशलगढ़ के सियासी पत्ते, धड़कनें तेज
कुशलगढ़। 11 सितंबर को हुए नगर पालिका चुनाव में 82 प्रतिशत से अधिक मतदान के बाद अब पूरे कुशलगढ़ की निगाहें सोमवार 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। 20 वार्डों के 49 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से हटाकर बोर्ड बनाने का दावा किया है।
मतगणना प्रातः 8 बजे उपखंड कार्यालय परिसर स्थित उपखंड भवन में शुरू होगी। पांच टेबलों पर चार राउंड में 20 वार्डों की मतगणना पूरी होगी और प्रत्येक राउंड के बाद माइक से परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्ट्रांग रूम में मतपेटियां सुरक्षित हैं और हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व बैरिकेडिंग की गई है।
उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार नेन ने बताया कि स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।
इधर, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को कुशलगढ़ से बाहर सुरक्षित स्थानों पर रखा है। परिणाम के बाद भी विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की रणनीति पर दोनों दल आगे बढ़ सकते हैं। 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होना है, ऐसे में मतगणना के बाद नगर पालिका की राजनीति और तेज होने की संभावना है।
बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं होने पर निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है। भारतीय आदिवासी पार्टी भी चुनाव मैदान में है।
भाजपा के जिला महामंत्री कान्हिग रावत ने भाजपा की लगातार तीसरी जीत और हैट्रिक का दावा किया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कांग्रेस के 15 पार्षद जीतने और बोर्ड बनाने का दावा किया।
अब सोमवार सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना तय करेगी कि कुशलगढ़ में किसके दावे में दम है और नगर पालिका की सत्ता किसके हाथ आएगी।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गणेश प्रतिमा बेचने वाला कारीगर अचानक हुआ फरार, एडवांस लेकर लापता होने से मचा हड़कंप नीमच में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा तैयार कर बेचने वाले एक कारीगर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कारीगर राजस्थान से आकर नीमच में रहकर मूर्तियां बनाकर बेच रहा था। बताया जा रहा है कि कारीगर गोविंद ने गणेश प्रतिमाओं के लिए कई लोगों से एडवांस राशि ली थी। इसके बाद वह अचानक फरार हो गया। कारीगर के लापता होने की जानकारी मिलते ही उत्सव समिति के लोग परेशान होकर मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को भी सूचना दी गई। फिलहाल कारीगर के अचानक गायब होने को लेकर लोगों में चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    1
    गणेश प्रतिमा बेचने वाला कारीगर अचानक हुआ फरार, एडवांस लेकर लापता होने से मचा हड़कंप
नीमच में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा तैयार कर बेचने वाले एक कारीगर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कारीगर राजस्थान से आकर नीमच में रहकर मूर्तियां बनाकर बेच रहा था।
बताया जा रहा है कि कारीगर गोविंद ने गणेश प्रतिमाओं के लिए कई लोगों से एडवांस राशि ली थी। इसके बाद वह अचानक फरार हो गया। कारीगर के लापता होने की जानकारी मिलते ही उत्सव समिति के लोग परेशान होकर मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को भी सूचना दी गई।
फिलहाल कारीगर के अचानक गायब होने को लेकर लोगों में चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • MP -: इस मंदिर को देखने के बाद, मन यह सोचने लगता था कि इस मंदिर को इंसान ने बनाया या कुदरत ने आर्मी ट्रेनिंग स्कूल औरंगाबाद जब मैं था इस मंदिर को मैंने कई बार देखा 🚩
    1
    MP -: इस मंदिर को देखने के बाद, मन यह सोचने लगता था कि इस मंदिर को इंसान ने बनाया या कुदरत ने
आर्मी ट्रेनिंग स्कूल औरंगाबाद जब मैं था इस मंदिर को मैंने कई बार देखा 🚩
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दो भैंसों ने बदली सुनील की जिंदगी, डेयरी प्लस योजना बनी आत्मनिर्भरता का सहारा नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम चुकनी निवासी सुनील बंजारा ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय को नई ऊंचाई दी। योजना के तहत उन्हें हरियाणा से दो भैंसें मिलीं, जिनकी इकाई लागत 2 लाख 95 हजार रुपये थी और 1 लाख 47 हजार 500 रुपये का अनुदान मिला। दोनों भैंसों से प्रतिदिन करीब 16 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। दूध बिक्री से सुनील को लगभग 800 रुपये प्रतिदिन और 24 हजार रुपये मासिक आय हो रही है। पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन से वे नस्ल सुधार पर भी काम कर रहे हैं। सुनील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।
    1
    दो भैंसों ने बदली सुनील की जिंदगी, डेयरी प्लस योजना बनी आत्मनिर्भरता का सहारा

नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम चुकनी निवासी सुनील बंजारा ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय को नई ऊंचाई दी। योजना के तहत उन्हें हरियाणा से दो भैंसें मिलीं, जिनकी इकाई लागत 2 लाख 95 हजार रुपये थी और 1 लाख 47 हजार 500 रुपये का अनुदान मिला। दोनों भैंसों से प्रतिदिन करीब 16 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। दूध बिक्री से सुनील को लगभग 800 रुपये प्रतिदिन और 24 हजार रुपये मासिक आय हो रही है। पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन से वे नस्ल सुधार पर भी काम कर रहे हैं। सुनील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • 15 वर्षों से चली आ रही आस्था की परंपरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रामदेव मंदिर में गूंजे जयकारे तेली राठौर समाज ने धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती व शोभायात्रा के साथ किया विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की कुशलगढ़, 13 सितंबर। दिल्ली राठौर समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से चली आ रही धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा के तहत रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। तेली राठौर समाज के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती, शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में कुशलगढ़ सहित मध्यप्रदेश के पेटलावद, थाना अलीराजपुर क्षेत्र तथा बांसवाड़ा तक के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजता रहा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर की ध्वजा की बोली कैलाश भाई राठौड़ (पिटवा) ने लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए तथा भव्य आरती के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक एवं आकर्षक नए परिधानों में मंगल गीत गाती हुई नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज अध्यक्ष गोवर्धन लाल राठौर ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से लगातार समाज की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को मजबूत करना तथा क्षेत्र, प्रदेश और देश में खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारा एवं सुख-समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की आस्था से जुड़ा यह आयोजन समाज की एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। मंदिर के सेवक गोरी हुआ द्वारा नियमित रूप से मंदिर में सेवा एवं पूजा-अर्चना की जाती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद भाई बोराणा ने बताया कि विशाल भंडारे का आयोजन सर्व समाज के लिए किया जाता है। इसमें प्रतिवर्ष हजारों लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से आयोजित यह धार्मिक आयोजन केवल समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्व समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रविवार प्रातः करीब 9 बजे से ही समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजेश भाटिया, रामचंद्र पोडिया, कमलेश भाटिया, सुखलाल भाई बरोदिया, मिश्रीमल जी चौहान, कन्हैयालाल बोराणा, प्रवीण कुमार, हरेंद्र बड़ोदिया, राजेश राठौर, मिश्रीमल राठौर, नारायण लाल बड़ोदिया एवं पवन राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे दिन बाबा रामदेव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा
    2
    15 वर्षों से चली आ रही आस्था की परंपरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रामदेव मंदिर में गूंजे जयकारे
तेली राठौर समाज ने धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती व शोभायात्रा के साथ किया विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की
कुशलगढ़, 13 सितंबर। दिल्ली राठौर समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से चली आ रही धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा के तहत रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। तेली राठौर समाज के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती, शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में कुशलगढ़ सहित मध्यप्रदेश के पेटलावद, थाना अलीराजपुर क्षेत्र तथा बांसवाड़ा तक के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजता रहा।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर की ध्वजा की बोली कैलाश भाई राठौड़ (पिटवा) ने लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए तथा भव्य आरती के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक एवं आकर्षक नए परिधानों में मंगल गीत गाती हुई नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
समाज अध्यक्ष गोवर्धन लाल राठौर ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से लगातार समाज की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को मजबूत करना तथा क्षेत्र, प्रदेश और देश में खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारा एवं सुख-समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की आस्था से जुड़ा यह आयोजन समाज की एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। मंदिर के सेवक गोरी हुआ द्वारा नियमित रूप से मंदिर में सेवा एवं पूजा-अर्चना की जाती है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद भाई बोराणा ने बताया कि विशाल भंडारे का आयोजन सर्व समाज के लिए किया जाता है। इसमें प्रतिवर्ष हजारों लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से आयोजित यह धार्मिक आयोजन केवल समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्व समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।
रविवार प्रातः करीब 9 बजे से ही समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर राजेश भाटिया, रामचंद्र पोडिया, कमलेश भाटिया, सुखलाल भाई बरोदिया, मिश्रीमल जी चौहान, कन्हैयालाल बोराणा, प्रवीण कुमार, हरेंद्र बड़ोदिया, राजेश राठौर, मिश्रीमल राठौर, नारायण लाल बड़ोदिया एवं पवन राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे दिन बाबा रामदेव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.