Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश प्रतिमा बेचने वाला कारीगर अचानक हुआ फरार, एडवांस लेकर लापता होने से मचा हड़कंप नीमच में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा तैयार कर बेचने वाले एक कारीगर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कारीगर राजस्थान से आकर नीमच में रहकर मूर्तियां बनाकर बेच रहा था। बताया जा रहा है कि कारीगर गोविंद ने गणेश प्रतिमाओं के लिए कई लोगों से एडवांस राशि ली थी। इसके बाद वह अचानक फरार हो गया। कारीगर के लापता होने की जानकारी मिलते ही उत्सव समिति के लोग परेशान होकर मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को भी सूचना दी गई। फिलहाल कारीगर के अचानक गायब होने को लेकर लोगों में चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Rahul kachawa
गणेश प्रतिमा बेचने वाला कारीगर अचानक हुआ फरार, एडवांस लेकर लापता होने से मचा हड़कंप नीमच में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा तैयार कर बेचने वाले एक कारीगर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कारीगर राजस्थान से आकर नीमच में रहकर मूर्तियां बनाकर बेच रहा था। बताया जा रहा है कि कारीगर गोविंद ने गणेश प्रतिमाओं के लिए कई लोगों से एडवांस राशि ली थी। इसके बाद वह अचानक फरार हो गया। कारीगर के लापता होने की जानकारी मिलते ही उत्सव समिति के लोग परेशान होकर मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को भी सूचना दी गई। फिलहाल कारीगर के अचानक गायब होने को लेकर लोगों में चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गणेश प्रतिमा बेचने वाला कारीगर अचानक हुआ फरार, एडवांस लेकर लापता होने से मचा हड़कंप नीमच में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा तैयार कर बेचने वाले एक कारीगर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कारीगर राजस्थान से आकर नीमच में रहकर मूर्तियां बनाकर बेच रहा था। बताया जा रहा है कि कारीगर गोविंद ने गणेश प्रतिमाओं के लिए कई लोगों से एडवांस राशि ली थी। इसके बाद वह अचानक फरार हो गया। कारीगर के लापता होने की जानकारी मिलते ही उत्सव समिति के लोग परेशान होकर मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को भी सूचना दी गई। फिलहाल कारीगर के अचानक गायब होने को लेकर लोगों में चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।1
- NEWS:-मनासा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुआ बदमाश मनासा। नगर के रामपुरा रोड स्थित टाटा शोरूम के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अज्ञात बदमाश ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 12 सितंबर की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बदमाश दुकान से करीब 4 हजार रुपए नकद और 3-4 ब्लूटूथ एफएम स्पीकर सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गया। दुकान संचालक मांगीलाल (39) पिता रामनिवास मेघवाल, निवासी हरकियाखाल हाल मुकाम मनासा, रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान का ताला टूटा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तड़के करीब 4:05 बजे एक संदिग्ध दुकान के अंदर काउंटर और रैक से सामान समेटता दिखाई दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर मनासा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी पहचान और तलाश शुरू कर दी है।1
- धर्म ध्वजा लेकर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर रामपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा। रामपुरा। लोक देवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर रामपुरा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दुधलाई गांव से भंडारों का भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दुधलाई स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुआ यह चल समारोह नीमच-झालावाड़ रोड होते हुए रामपुरा के समीप लाला तलाई मैदान पहुंचा। शोभायात्रा में दुधलाई, हरिपुरा, खेतपालिया सहित विभिन्न भंडारों के श्रद्धालु धर्म ध्वजा लेकर शामिल हुए। डीजे की धुन पर बाबा रामदेव जी के भजनों के साथ भक्तजन नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। ट्रैक्टरों पर बाबा रामदेव जी की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिन्हें फूलों से मनमोहक रूप से सजाया गया था। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। प्रियंका भोजनालय पर भक्तों के लिए खीर की महाप्रसादी का आयोजन किया गया, वहीं विभिन्न भंडारों पर नुक्ती की महाप्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने श्रद्धा भाव से प्रसादी ग्रहण कर बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में संचालित विभिन्न भंडारों का शुभारंभ हरियाली अमावस्या से होता है और भाद्रपद शुक्ल द्वितीया, जिसे स्थानीय रूप से बड़ी बीज कहा जाता है, के अवसर पर इनका समापन किया जाता है। लगभग एक माह तक इन भंडारों के माध्यम से सावलिया जी रामदेवरा, चारभुजानाथ और खाटू श्याम सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान और ठहरने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी सेवा कार्य के समापन अवसर पर यह भव्य चल समारोह आयोजित किया गया। लाला तलाई मैदान पहुंचने पर बाबा रामदेव जी की विधिवत आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे रामपुरा क्षेत्र को भक्ति, आस्था और उल्लास से भर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति, आकर्षक झांकियों और गूंजते जयकारों ने इस धार्मिक आयोजन को यादगार बना दिया।1
- नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। गांधी भवन से भारत माता चौराहे तक निकले कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। सागर में जहरीली शराब से मौतों, बालाघाट के बैहर-परसवाड़ा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत और इंदौर में कथित जहरीली कफ सिरप के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, जिला प्रभारी एवं सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रावण रूपी पुतले सहित दो पुतलों का दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। फिलहाल प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम और पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर सियासत गरमा गई है।1
- संजीत नाका पर मारपीट का VIDEO वायरल, दो लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा मंदसौर। शहर के संजीत नाका क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सामने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लोग एक व्यक्ति को पकड़कर उसके बाल खींचते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल बताए जा रहे लोगों को थाने ले जाया गया। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- अठाना में आस्था का महासंगम: भव्य शोभायात्रा के साथ आज होगा 'राम रसोड़ा' का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी अठाना (विष्णु सिंह कुशवाह)। स्थानीय नगर के ज्वालामुखी बालाजी मंदिर परिसर में देवनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में पिछले कई दिनों से चल रहे 'राम रसोड़ा' का आज रविवार को भव्य और दिव्य शोभायात्रा के साथ समापन होने जा रहा है। बाबा रामदेव जी के दर्शनों के लिए जाने वाले पैदल और अन्य श्रद्धालुओं की नि:स्वार्थ सेवा और सत्कार के उद्देश्य से इस भव्य रसोड़े का आयोजन किया गया था, जो आज पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भोजन-प्रसादी का लाभसुखानंद तीर्थ की पावन धरा पर पूजा-अर्चना और दर्शन कर लौटने वाले, तथा मारवाड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस राम रसोड़े में प्रसादी ग्रहण की। समिति के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रियों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन-प्रसादी और विश्राम की उत्तम व्यवस्था पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की।नगर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्राइस सेवा कार्य के समापन के विशेष अवसर पर आज ज्वालामुखी बालाजी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 8 स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगी, जहाँ विशेष धार्मिक रीति-रिवाज और महाआरती के साथ इस सेवा संकल्प का पूर्ण विधि-विधान से समापन किया जाएगा।समिति ने की शामिल होने की अपीलश्री देवनारायण सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर सहित क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस भव्य शोभायात्रा और समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की भावभीनी अपील की है।2
- कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में 'नोट कारखाना', प्रिंटर से छापे 10 लाख के नकली नोट, तीन गिरफ्तार कानपुर। कानपुर में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया। पांचवीं पास मास्टरमाइंड ने किराए के कमरों को ही 'नोट छापने के कारखाने' में बदल दिया। गिरोह चार महीने में लाखों रुपये की नकली करेंसी तैयार कर चुका था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.04 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं। उनके पास 2,04,650 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर व नोट छापने के लिए जुटाई गई पेपरशीट मिली है। उन्होंने चार माह में 50, 100, 500 के 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापे। इन्हें कानपुर व आसपास जिलों के शराब ठेकों, रेलवे स्टेशन के पास ज्यादा चलने वाली दुकानों व सब्जी की दुकानों में खपाया गया। कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में 'नोट कारखाना', प्रिंटर से छापे 10 लाख के नकली नोट, तीन गिरफ्तार कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पांचवीं पास मास्टरमाइंड सहित तीन ...और पढ़ें रेलबाजार स्थित रामलीला ग्राउंड के पास नकली नोट बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित सोमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह। जागरण रेलबाजार स्थित रामलीला ग्राउंड के पास नकली नोट बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित सोमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह। जागरण पांचवी और आठवीं पास गिरोह छाप रहा था नकली नोट, बदलते रहे ठिकाना दो लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट मिले, सरगना समेत तीन गिरफ्तार ट्रेनों में करते थे चोरी, पुलिस की सख्ती के बाद नकली नोट बनाने लगे कानपुर। कानपुर में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया। पांचवीं पास मास्टरमाइंड ने किराए के कमरों को ही 'नोट छापने के कारखाने' में बदल दिया। गिरोह चार महीने में लाखों रुपये की नकली करेंसी तैयार कर चुका था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.04 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं। उनके पास 2,04,650 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर व नोट छापने के लिए जुटाई गई पेपरशीट मिली है। उन्होंने चार माह में 50, 100, 500 के 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापे। इन्हें कानपुर व आसपास जिलों के शराब ठेकों, रेलवे स्टेशन के पास ज्यादा चलने वाली दुकानों व सब्जी की दुकानों में खपाया गया। 10 हजार के नोट तीन हजार में देते थे वह नोट चलाने के लिए 10 हजार की कीमत के नकली नोट तीन हजार में देते थे। गिरोह 500 के नोट कम छापता था, क्योंकि उसे लोग बारीकी से जांचते हैं। नोट छापने का तरीका सिखाने वाला चौथा आरोपित फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान के एक जिले में मिली है। टीम उसकी तलाश में निकली है। ट्रेन में चोरी करते, गांजा बेचते सरगना शेर बहादुर वर्तमान में चकेरी के संजू पुलिया में रहता था। उसने बताया कि वह ट्रेनों में चोरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोमिल और रोशन से हुई। तीनों मिलकर चोरी के साथ ही गांजा बेचने लगे। ट्रेन में ही उनकी मुलाकात एक अन्य युवक से हुई। उसने बताया कि वह विशेष तरह की पेपरशीट पर प्रिंटर से नकली नोट छापता है और फुटकर कराने के बहाने चला देता है। योजना अच्छी लगी, फिर सब साथ हो गए योजना अच्छी लगी तो सबने अलग-अलग जगहों पर किराये के कमरे लिए और वहीं कलर प्रिंटर के जरिये 50, 100 और 500 रुपये के असली नोट को स्कैन कर नकली नोट छापने लगे। वे लोग हर महीने कमरा बदल देते थे, जिससे किसी को शक न हो। कुछ दिन पहले तीन लाख रुपये फिर छापे गए, इसमें कुछ रुपये खपा दिए गए, जबकि बाकी बचे 2,04,650 के नकली नोटों के साथ वे लोग पकड़े गए। इसमें 100 रुपये के 1991, 50 के 71 और 500 के चार नोट हैं। आरोपितों पर रेल बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपित पांचवी और आठवीं पास रेल बाजार से नकली नोट छापने वाले पकड़े गए गिरोह के तीनों आरोपित पांचवी और आठवीं पास निकले, लेकिन नकली नोट इतनी सफाई से इस तरह से छापते थे कि उसे देख जल्दी कोई पकड़ नहीं पाता था। सरगना शेर बहादुर सिंह गिरोह से जुड़े दो लोगों को 10 हजार रुपये के नकली नोट देकर तीन हजार रुपये के असली नोट ले लेता था। पुलिस की नजर में न सकें, इसलिए गिरोह हर महीने छपाई के लिए लिया अपना ठिकाना बदल देते थे। यहां तक वे लोग रात बिताने के लिए रैन बसेरा और रेलवे स्टेशन में चले जाते थे। पुलिस अब इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। शेर बहादुर उर्फ वकील पांचवीं तक पढ़ा है पुलिस पूछताछ में गिरोह के सरगना उन्नाव के बांगरमऊ का शेर बहादुर उर्फ वकील ने बताया कि वह पांचवी तक पढ़ा है। नकली नोट छापने के लिए वह किराये पर लेता था, लेकिन ज्यादा समय नहीं रुकता था, जिससे पुलिस या आस पास के लोगों की उस पर नजर न पड़े। जहां कमरा किराये पर लेता था, वहां ज्यादा सामान नहीं रखता था। मकान मालिक से कह देते थे कि वह फैक्ट्री में मजदूरी करने आया है। परिवार अभी गांव में है। दोनों साथियों को भी फैक्ट्रीकर्मी बताता था।2
- NEWS:-नीमच में महू रोड पर गणेश मूर्तिकार रात से लापता, कारखाने पर भारी भीड़ और पुलिस बल तैनात मनासा ।गणेश चतुर्थी पर्व से ठीक पहले शहर के महू रोड स्थित मूर्ति कारखाने से मूर्तिकार (गोविंद पाल) के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नीमच शहर सहित राजस्थान के नाथद्वारा, निम्बाहेड़ा और आसपास के कई अन्य क्षेत्रों से गणेश उत्सव समितियों के सदस्य भारी संख्या में कारखाने पर जमा हो गए। विवाद और हाथापाई के बाद गायब हुआ मूर्तिकार प्रत्यक्षदर्शियों और आयोजकों के अनुसार, मूर्तिकार गोविंद पाल और उसके कर्मचारियों के साथ बीती रात प्रतापगढ़/भीलवाड़ा क्षेत्र के कुछ आयोजकों द्वारा मारपीट और हाथापाई की गई थी। बताया जा रहा है कि मूर्तियों की समय पर डिलीवरी न होने और काम अधूरा रहने की वजह से विवाद हुआ। इस घटना के बाद से ही मूर्तिकार अचानक गायब हो गया और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। आयोजकों की चिंता और हंगामा कारखाने पर पहुंचे आयोजक मुकेश (निम्बाहेड़ा) ने बताया कि समितियों ने कई महीने पहले हजारों रुपये एडवांस देकर मूर्तियां बुक कराई थीं। मूर्तिकार के गायब होने और आधी-अधूरी बनी मूर्तियों को देखकर लोग आक्रोशित हो गए। कारखाने के बाहर भीड़ जमा होने और रोड जाम की स्थिति बनने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने संभाला मोर्चा केंट पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में आयोजकों अपनी-अपनी बुक की गई मूर्तियां ले जा रहे है, और लापता मूर्तिकार की तलाश की जा रही है।1