15 वर्षों से चली आ रही आस्था की परंपरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रामदेव मंदिर में गूंजे जयकारे तेली राठौर समाज ने धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती व शोभायात्रा के साथ किया विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की कुशलगढ़, 13 सितंबर। दिल्ली राठौर समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से चली आ रही धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा के तहत रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। तेली राठौर समाज के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती, शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में कुशलगढ़ सहित मध्यप्रदेश के पेटलावद, थाना अलीराजपुर क्षेत्र तथा बांसवाड़ा तक के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजता रहा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर की ध्वजा की बोली कैलाश भाई राठौड़ (पिटवा) ने लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए तथा भव्य आरती के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक एवं आकर्षक नए परिधानों में मंगल गीत गाती हुई नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज अध्यक्ष गोवर्धन लाल राठौर ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से लगातार समाज की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को मजबूत करना तथा क्षेत्र, प्रदेश और देश में खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारा एवं सुख-समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की आस्था से जुड़ा यह आयोजन समाज की एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। मंदिर के सेवक गोरी हुआ द्वारा नियमित रूप से मंदिर में सेवा एवं पूजा-अर्चना की जाती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद भाई बोराणा ने बताया कि विशाल भंडारे का आयोजन सर्व समाज के लिए किया जाता है। इसमें प्रतिवर्ष हजारों लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से आयोजित यह धार्मिक आयोजन केवल समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्व समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रविवार प्रातः करीब 9 बजे से ही समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजेश भाटिया, रामचंद्र पोडिया, कमलेश भाटिया, सुखलाल भाई बरोदिया, मिश्रीमल जी चौहान, कन्हैयालाल बोराणा, प्रवीण कुमार, हरेंद्र बड़ोदिया, राजेश राठौर, मिश्रीमल राठौर, नारायण लाल बड़ोदिया एवं पवन राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे दिन बाबा रामदेव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा
15 वर्षों से चली आ रही आस्था की परंपरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रामदेव मंदिर में गूंजे जयकारे तेली राठौर समाज ने धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती व शोभायात्रा के साथ किया विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की कुशलगढ़, 13 सितंबर। दिल्ली राठौर समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से चली आ रही धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा के तहत रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। तेली राठौर समाज के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती, शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में कुशलगढ़ सहित मध्यप्रदेश के पेटलावद, थाना अलीराजपुर क्षेत्र तथा बांसवाड़ा तक के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजता रहा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर की ध्वजा की बोली कैलाश भाई राठौड़ (पिटवा) ने लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए तथा भव्य आरती के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक एवं आकर्षक नए परिधानों में मंगल गीत गाती हुई नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज अध्यक्ष गोवर्धन लाल राठौर ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से लगातार समाज की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को मजबूत करना
तथा क्षेत्र, प्रदेश और देश में खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारा एवं सुख-समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की आस्था से जुड़ा यह आयोजन समाज की एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। मंदिर के सेवक गोरी हुआ द्वारा नियमित रूप से मंदिर में सेवा एवं पूजा-अर्चना की जाती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद भाई बोराणा ने बताया कि विशाल भंडारे का आयोजन सर्व समाज के लिए किया जाता है। इसमें प्रतिवर्ष हजारों लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से आयोजित यह धार्मिक आयोजन केवल समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्व समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रविवार प्रातः करीब 9 बजे से ही समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजेश भाटिया, रामचंद्र पोडिया, कमलेश भाटिया, सुखलाल भाई बरोदिया, मिश्रीमल जी चौहान, कन्हैयालाल बोराणा, प्रवीण कुमार, हरेंद्र बड़ोदिया, राजेश राठौर, मिश्रीमल राठौर, नारायण लाल बड़ोदिया एवं पवन राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे दिन बाबा रामदेव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा
- किसकी बनेगी सरकार? 14 सितंबर की मतगणना खोलेगी कुशलगढ़ के सियासी पत्ते, धड़कनें तेज कुशलगढ़। 11 सितंबर को हुए नगर पालिका चुनाव में 82 प्रतिशत से अधिक मतदान के बाद अब पूरे कुशलगढ़ की निगाहें सोमवार 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। 20 वार्डों के 49 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से हटाकर बोर्ड बनाने का दावा किया है। मतगणना प्रातः 8 बजे उपखंड कार्यालय परिसर स्थित उपखंड भवन में शुरू होगी। पांच टेबलों पर चार राउंड में 20 वार्डों की मतगणना पूरी होगी और प्रत्येक राउंड के बाद माइक से परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्ट्रांग रूम में मतपेटियां सुरक्षित हैं और हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व बैरिकेडिंग की गई है। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार नेन ने बताया कि स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। इधर, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को कुशलगढ़ से बाहर सुरक्षित स्थानों पर रखा है। परिणाम के बाद भी विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की रणनीति पर दोनों दल आगे बढ़ सकते हैं। 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होना है, ऐसे में मतगणना के बाद नगर पालिका की राजनीति और तेज होने की संभावना है। बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं होने पर निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है। भारतीय आदिवासी पार्टी भी चुनाव मैदान में है। भाजपा के जिला महामंत्री कान्हिग रावत ने भाजपा की लगातार तीसरी जीत और हैट्रिक का दावा किया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कांग्रेस के 15 पार्षद जीतने और बोर्ड बनाने का दावा किया। अब सोमवार सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना तय करेगी कि कुशलगढ़ में किसके दावे में दम है और नगर पालिका की सत्ता किसके हाथ आएगी।2
- देखे हरियाणा जुंडला सपगुरू रविदास सरोवर से आचार्य सुनिल दास साहेब कि बेगमपुरा पहल मूकनायक प्रभारी रमेश पोडीया की ग्राउण्ड रिपोर्ट । एंकर प्रस्तुती : रामलाल यादव झडस 82094665032
- मोहकमपुरा श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाई बाबा रामदेव महाराज की दुज बग्गी में बीठाकर गांव में निकाली शोभायात्रा प्राइम न्यूज राजस्थान नारी शक्ति मिडिया प्रभारी रिपोर्टर श्रीमती प्रियंका सोनी मोहकमपुरा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा रामदेव महाराज की दुज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया कुशलगढ़ बाबा रामदेव मंदिर पर किन्नर समाज की गादी पती किन्नर गोरी बुआ ने बाबा रामदेव महाराज के मंदिर पर पुजा अर्चना कर शोभायात्रा में भाग लिया वहीं तो छोटी सरवा पाटन तथा मोहकमपुरा में भी बाबा रामदेव दुज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मोहकमपुरा स्थित बाबा रामदेव महाराज के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया वहीं बाबा के भक्तो ने रात भर भजनों को गा कर खुशियां मनाई,वही पुरे मोहकमपुरा में बाबा रामदेव महाराज को बग्गी में बीठाकर गांव में भ्रमण कराया बाबा के भक्त भक्ति गीतों पर नांच रहे थे शौभायात्रा के बाद बाबा के मंदिर पर महा आरती प्रसाद तथा भन्डारे का आयोजन किया गया जीसमे आस पास के भक्तो ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया4
- पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पुर्व सांसद ताराचंद भगोरा पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर डूंगरपुर जिले के 84 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में भगोरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में दो बार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन क्षेत्र में विकास के अपेक्षित कार्य नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां। #Dungarpur #Congress #PanchayatiRajElection #TarachandBhagora #RajasthanPolitics #डूंगरपुर #कांग्रेस #पंचायतीराजचुनाव #ताराचंदभगोरा1
- सालमगढ़: मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ समापन सालमगढ़: मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ समापन सालमगढ़। स्थानीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में मेवाड़ा कुमावत समाज, सालमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रविवार को पूर्णाहुति व महाप्रसादी वितरण के साथ धर्ममय वातावरण में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित अर्जुन शर्मा (भदवासा) ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के उपरांत पंडित जी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों व श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा पूर्णाहुति के पश्चात कथा व्यास पं. अर्जुन शर्मा एवं श्रीमद्भागवत पोथी जी को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर में भव्य जुलूस (शोभायात्रा) निकाला गया। जुलूस मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भागवत जी की पोथी पर पुष्पवर्षा की गई तथा जगह-जगह कथा वाचक का स्वागत-सत्कार किया गया। पूरे नगर में जयकारों और धार्मिक भजनों से माहौल धर्ममय बना रहा। महाप्रसादी का हुआ वितरण नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा पुनः श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें मेवाड़ा कुमावत समाज के प्रबुद्धजनों, ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।1
- काब्जा का पुल पूर्ण रूप से चालू हो चुका है। अब छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें एवं अन्य वाहन इस मार्ग से सुचारू रूप से आवागमन कर सकेंगे।1
- खेत पर काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर घायल1
- 15 वर्षों से चली आ रही आस्था की परंपरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रामदेव मंदिर में गूंजे जयकारे तेली राठौर समाज ने धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती व शोभायात्रा के साथ किया विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की कुशलगढ़, 13 सितंबर। दिल्ली राठौर समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से चली आ रही धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा के तहत रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। तेली राठौर समाज के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य आरती, शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में कुशलगढ़ सहित मध्यप्रदेश के पेटलावद, थाना अलीराजपुर क्षेत्र तथा बांसवाड़ा तक के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजता रहा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर की ध्वजा की बोली कैलाश भाई राठौड़ (पिटवा) ने लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए तथा भव्य आरती के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक एवं आकर्षक नए परिधानों में मंगल गीत गाती हुई नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज अध्यक्ष गोवर्धन लाल राठौर ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पिछले 15 वर्षों से लगातार समाज की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को मजबूत करना तथा क्षेत्र, प्रदेश और देश में खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारा एवं सुख-समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की आस्था से जुड़ा यह आयोजन समाज की एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। मंदिर के सेवक गोरी हुआ द्वारा नियमित रूप से मंदिर में सेवा एवं पूजा-अर्चना की जाती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद भाई बोराणा ने बताया कि विशाल भंडारे का आयोजन सर्व समाज के लिए किया जाता है। इसमें प्रतिवर्ष हजारों लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से आयोजित यह धार्मिक आयोजन केवल समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्व समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रविवार प्रातः करीब 9 बजे से ही समाज के स्त्री-पुरुष, युवा एवं युवतियां बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजेश भाटिया, रामचंद्र पोडिया, कमलेश भाटिया, सुखलाल भाई बरोदिया, मिश्रीमल जी चौहान, कन्हैयालाल बोराणा, प्रवीण कुमार, हरेंद्र बड़ोदिया, राजेश राठौर, मिश्रीमल राठौर, नारायण लाल बड़ोदिया एवं पवन राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे दिन बाबा रामदेव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा2