logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ की इस दुकान की लस्सी में निकला कनखजूरा, लोगो का फूटा गुस्सा लखनऊ के कोनेश्वर मंदिर स्थित एक दुकान से जुड़ा वीडियो वायरल है जिसमें बताया जा रहा है कि लस्सी के अंदर कनखजूरा निकला है इससे लोगो के होश उड़ गए।

14 hrs ago
user_आशीष गौड़
आशीष गौड़
Local News Reporter संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

लखनऊ की इस दुकान की लस्सी में निकला कनखजूरा, लोगो का फूटा गुस्सा लखनऊ के कोनेश्वर मंदिर स्थित एक दुकान से जुड़ा वीडियो वायरल है जिसमें बताया जा रहा है कि लस्सी के अंदर कनखजूरा निकला है इससे लोगो के होश उड़ गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🤫 साहब... बच्चे तैरकर स्कूल जाएं क्या? सुजानपुर के ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर दिखाई हकीकत,हरदोई के कछौना के सुजानपुर में स्कूल बना 'वॉटर पार्क', कई दिनों से लगा ताला.......... 👉 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोए हुए सिस्टम तक जनता की आवाज पहुँच सके! उत्तर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान है, ये तो सब जानते हैं... लेकिन हरदोई के विकास खण्ड कछौना का सुजानपुर गांव इन दिनों कुछ अलग ही वजह से सुर्खियों में है!साहब, सरकार कहती है 'पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया'... लेकिन सुजानपुर में बच्चे तब पढ़ेंगे जब स्कूल तक पहुँच पाएँगे! यहाँ स्कूल, स्कूल नहीं रहा... बल्कि एक तैरता हुआ वॉटर पार्क बन चुका है! जी हां, बरसात के पानी ने स्कूल का ऐसा घेराव किया है कि कई दिनों से ताला लटका हुआ है, बच्चे घर पर बैठे हैं और मास्टर साहब गायब हैं।जब सिस्टम ने सुध नहीं ली, तो गाँव वालों ने खुद कैमरा उठाया, वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब ग्रामीण चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं—'कोई तो आओ... इस पानी को निकालो और हमारे बच्चों का स्कूल खुलवाओ!' ये जो नजारा आप अपनी स्क्रीन पर देख रहे हैं, किसी स्विमिंग पूल का नहीं है। यह नजारा है हरदोई जिले के कछौना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुजानपुर के सरकारी स्कूल का! जहां पढ़ाई की किताबों की जगह सिर्फ और सिर्फ पानी की लहरें दिखाई दे रही हैं। बरसात क्या हुई, मानों स्कूल पर ग्रहण लग गया। जलभराव इस कदर हुआ है कि स्कूल कई दिनों से पूरी तरह बंद है। नौनिहाल बच्चे जो कल का भविष्य हैं, वो आज घर बैठने को मजबूर हैं क्योंकि स्कूल के अंदर जाने का मतलब है—घुटनों तक गंदे पानी में गोता लगाना। सिस्टम की गहरी नींद से परेशान होकर आखिरकार ग्रामीणों का सब्र टूट गया। गाँव वालों ने इस तैरते हुए स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि हर साल बारिश में यही रोना रहता है, लेकिन सुनवाई कोई नही अब सुजानपुर के ग्रामीण प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि हुजूर... जल्द से जल्द इस पानी को बाहर निकलवाइए, स्कूल का ताला खुलवाइए, ताकि देश का भविष्य एक बार फिर से क्लासरूम में बैठकर क-ख-ग-घ पढ़ सके। अब देखना यह है कि इस वायरल वीडियो के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासनिक अमला कब जागता है। #HardoiNews #Kachona #Sujanpur #UPNews #UPGovernment #PrimarySchool #ViralVideo #BreakingNews #SocialMediaViral #EducationSystem #HardoiAdministration #CMOfficeUP #BasicShikshaParishad #JanataKiAwaaz #PrashasanKiLaparwahi #SchoolClosed #MonsoonBiharUP #VoiceOfPublic #GroundReport #NewsAlert
    1
    🤫 साहब... बच्चे तैरकर स्कूल जाएं क्या? सुजानपुर के ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर दिखाई हकीकत,हरदोई के कछौना के सुजानपुर में स्कूल बना 'वॉटर पार्क', कई दिनों से लगा ताला..........

👉 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोए हुए सिस्टम तक जनता की आवाज पहुँच सके!
उत्तर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान है, ये तो सब जानते हैं... लेकिन हरदोई के विकास खण्ड कछौना का सुजानपुर गांव इन दिनों कुछ अलग ही वजह से सुर्खियों में है!साहब, सरकार कहती है 'पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया'... लेकिन सुजानपुर में बच्चे तब पढ़ेंगे जब स्कूल तक पहुँच पाएँगे! यहाँ स्कूल, स्कूल नहीं रहा... बल्कि एक तैरता हुआ वॉटर पार्क बन चुका है! जी हां, बरसात के पानी ने स्कूल का ऐसा घेराव किया है कि कई दिनों से ताला लटका हुआ है, बच्चे घर पर बैठे हैं और मास्टर साहब गायब हैं।जब सिस्टम ने सुध नहीं ली, तो गाँव वालों ने खुद कैमरा उठाया, वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब ग्रामीण चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं—'कोई तो आओ... इस पानी को निकालो और हमारे बच्चों का स्कूल खुलवाओ!'
ये जो नजारा आप अपनी स्क्रीन पर देख रहे हैं, किसी स्विमिंग पूल का नहीं है। यह नजारा है हरदोई जिले के कछौना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुजानपुर के सरकारी स्कूल का! जहां पढ़ाई की किताबों की जगह सिर्फ और सिर्फ पानी की लहरें दिखाई दे रही हैं। बरसात क्या हुई, मानों स्कूल पर ग्रहण लग गया। जलभराव इस कदर हुआ है कि स्कूल कई दिनों से पूरी तरह बंद है। नौनिहाल बच्चे जो कल का भविष्य हैं, वो आज घर बैठने को मजबूर हैं क्योंकि स्कूल के अंदर जाने का मतलब है—घुटनों तक गंदे पानी में गोता लगाना। सिस्टम की गहरी नींद से परेशान होकर आखिरकार ग्रामीणों का सब्र टूट गया। गाँव वालों ने इस तैरते हुए स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि हर साल बारिश में यही रोना रहता है, लेकिन सुनवाई कोई नही अब सुजानपुर के ग्रामीण प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि हुजूर... जल्द से जल्द इस पानी को बाहर निकलवाइए, स्कूल का ताला खुलवाइए, ताकि देश का भविष्य एक बार फिर से क्लासरूम में बैठकर क-ख-ग-घ पढ़ सके। अब देखना यह है कि इस वायरल वीडियो के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासनिक अमला कब जागता है।
#HardoiNews #Kachona #Sujanpur #UPNews #UPGovernment #PrimarySchool #ViralVideo #BreakingNews #SocialMediaViral #EducationSystem #HardoiAdministration #CMOfficeUP #BasicShikshaParishad #JanataKiAwaaz #PrashasanKiLaparwahi #SchoolClosed #MonsoonBiharUP #VoiceOfPublic #GroundReport #NewsAlert
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखनऊ की इस दुकान की लस्सी में निकला कनखजूरा, लोगो का फूटा गुस्सा लखनऊ के कोनेश्वर मंदिर स्थित एक दुकान से जुड़ा वीडियो वायरल है जिसमें बताया जा रहा है कि लस्सी के अंदर कनखजूरा निकला है इससे लोगो के होश उड़ गए।
    1
    लखनऊ की इस दुकान की लस्सी में निकला कनखजूरा, लोगो का फूटा गुस्सा
लखनऊ के कोनेश्वर मंदिर स्थित एक दुकान से जुड़ा वीडियो वायरल है जिसमें बताया जा रहा है कि लस्सी के अंदर कनखजूरा निकला है इससे लोगो के होश उड़ गए।
    user_आशीष गौड़
    आशीष गौड़
    Local News Reporter संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लखनऊ माल थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करते चोर पकड़े गए जनता परेशान चोरी से ब्रेकिंग न्यूज़ | राजधानी लखनऊ माल थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करते चोर पकड़े गए राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बक्शी खेड़ा में भैंस चोरी करने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दो संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया, जबकि उनके साथ मौजूद तीन अन्य चोर भैंस लेकर मौके से फरार हो गए घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची माल पुलिस मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है अब देखना होगा कि फरार तीनों आरोपियों और चोरी की गई भैंस का पुलिस कब तक पता लगा पाती है
    1
    लखनऊ माल थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करते चोर पकड़े गए जनता परेशान चोरी से 
ब्रेकिंग न्यूज़ | राजधानी 
लखनऊ माल थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करते चोर पकड़े गए
राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बक्शी खेड़ा में भैंस चोरी
करने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दो संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया, जबकि उनके साथ मौजूद तीन अन्य चोर भैंस लेकर मौके से फरार हो गए
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची माल पुलिस 
मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है
अब देखना होगा कि फरार तीनों आरोपियों और चोरी की गई भैंस का पुलिस कब तक पता लगा पाती है
    user_Gyanendra Pratap Singh
    Gyanendra Pratap Singh
    Social Media Manager मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सीतापुर: महमूदाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकानों में जा घुसी। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। ➡️ हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।
    2
    सीतापुर: महमूदाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकानों में जा घुसी।
महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई।
➡️ हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।
महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई।
हादसे के बाद बस सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।
    user_Akhil Maurya Press
    Akhil Maurya Press
    Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सविता निषाद जिला फतेहपुर विधानसभा जाहानावाद मे निषाद पार्टी का कैडर कर सभी लोगो को 13 शितम्बर को प्रयागराज जाने की अपील की
    2
    सविता निषाद जिला फतेहपुर विधानसभा जाहानावाद मे निषाद पार्टी का कैडर कर सभी लोगो को 13 शितम्बर को प्रयागराज जाने की अपील की
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद लूट, चोरी और नकबजनी समेत कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया,सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में अटरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने ग्राम मनवा निवासी समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद (27) को गिरफ्तार किया। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना अटरिया में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार समीमुद्दीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कमलापुर, सिधौली और अटरिया थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास में शामिल प्रमुख मामले— मु0अ0सं0 417/2022, धारा 20/08 एनडीपीएस एक्ट, थाना कमलापुर। मु0अ0सं0 225/2023, धारा 392/411/458 भादवि, थाना अटरिया। मु0अ0सं0 405/2022, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सिधौली। मु0अ0सं0 225/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना अटरिया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कांस्टेबल सोनू गिरी और कांस्टेबल अश्वनी सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद
अटरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, तमंचा-कारतूस बरामद
लूट, चोरी और नकबजनी समेत कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया,सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में अटरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने ग्राम मनवा निवासी समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद (27) को गिरफ्तार किया।
तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना अटरिया में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार समीमुद्दीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कमलापुर, सिधौली और अटरिया थानों में एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास में शामिल प्रमुख मामले—
मु0अ0सं0 417/2022, धारा 20/08 एनडीपीएस एक्ट, थाना कमलापुर।
मु0अ0सं0 225/2023, धारा 392/411/458 भादवि, थाना अटरिया।
मु0अ0सं0 405/2022, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सिधौली।
मु0अ0सं0 225/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना अटरिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कांस्टेबल सोनू गिरी और कांस्टेबल अश्वनी सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घंटे तक नहीं पहुंची मदद अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घटना के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, न मिली तत्काल मेडिकल मदद; राहगीरों ने डिवाइडर पर पहुंचाकर बचाई जान संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक हाईवे पर ही दर्द से कराहता रहा। आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची और घायल को तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी निरंकार अपनी राइडर मोटरसाइकिल से लखनऊ के ठाकुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर हाईवे पर गिर पड़ा। घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद का प्रयास किया। लोगों ने घायल युवक और उसकी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचाया और मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे। घायल की पीड़ा बनी व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मेडिकल सहायता की उम्मीद की, लेकिन काफी समय तक सहायता नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर घायल युवक का उपचार और तत्काल चिकित्सकीय सहायता न मिल पाना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कवायद की गई। घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक घंटे तक नहीं पहुंची मदद
अटरिया,हाईवे पर हादसा, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक
घटना के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, न मिली तत्काल मेडिकल मदद; राहगीरों ने डिवाइडर पर पहुंचाकर बचाई जान
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक हाईवे पर ही दर्द से कराहता रहा। आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची और घायल को तत्काल इमरजेंसी मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी निरंकार अपनी राइडर मोटरसाइकिल से लखनऊ के ठाकुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर हाईवे पर गिर पड़ा।
घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद का प्रयास किया। लोगों ने घायल युवक और उसकी मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचाया और मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहे।
घायल की पीड़ा बनी व्यवस्था पर सवाल
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मेडिकल सहायता की उम्मीद की, लेकिन काफी समय तक सहायता नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर घायल युवक का उपचार और तत्काल चिकित्सकीय सहायता न मिल पाना स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कवायद की गई। घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ बिग ब्रेकिंग चिनहट में गेस्ट हाउस के कमरे में कपल ने एक ही फंदे से दी जान, 18 दिन से ठहरे थे लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में एक युवक और युवती के फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों 23 अगस्त से गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। बुधवार को दोनों के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर गेस्ट हाउस संचालक को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर दोनों को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक दोनों ने दुपट्टे के सहारे एक ही फंदे से आत्महत्या की। मृतकों की पहचान अमित और नरगिस के रूप में बताई जा रही है। दोनों मूल रूप से हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव की सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    लखनऊ बिग ब्रेकिंग 

 चिनहट में गेस्ट हाउस के कमरे में कपल ने एक ही फंदे से दी जान, 18 दिन से ठहरे थे

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में एक युवक और युवती के फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों 23 अगस्त से गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

बुधवार को दोनों के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर गेस्ट हाउस संचालक को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर दोनों को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक दोनों ने दुपट्टे के सहारे एक ही फंदे से आत्महत्या की।

मृतकों की पहचान अमित और नरगिस के रूप में बताई जा रही है। दोनों मूल रूप से हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव की सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.