Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sahjadpur Panchayat ke shekhpur Chaman Gaon Choron Ka manobal Badha Hua Hai Chudi ke vardat Aaye Din ho rahe hain prashasan ko is per prashasan ka koi bhi reply Nahin ho raha hai
Suman arya yaduvanshi
Sahjadpur Panchayat ke shekhpur Chaman Gaon Choron Ka manobal Badha Hua Hai Chudi ke vardat Aaye Din ho rahe hain prashasan ko is per prashasan ka koi bhi reply Nahin ho raha hai
More news from बिहार and nearby areas
- Himachal Pradesh ka Pahadi kaun si jagah ka yah Pahad hai agar aap log jante ho to batao Aaiae aap sabhi ko dikhate Hain Himachal Pradesh ka bahut hi Sundar najara dekhiae aur maja Lijiye1
- गुरु सम्मान से सजा शिक्षक दिवस: संकल्प मैत्री फाउंडेशन ने वार्डेन प्रतिमा कुमारी को किया सम्मानित शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा और उनके भविष्य को आकार देते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर मधेपुरा में इसी भावना के साथ शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान का आयोजन किया गया। संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया गया। दरअसल मधेपुरा में शिक्षक दिवस का अवसर इस बार गुरु सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। समारोह में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. एस.एन. कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी दौरान डॉ. एस.एन. कुमार ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया। सम्मान के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की बुनियाद हैं। खासकर बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने और छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित रहना नहीं है। शिक्षा बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की नींव मजबूत करती है। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व कक्षा की चारदीवारी से कहीं आगे तक जाता है। बाइट –प्रतिमा कुमारी “शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। बालिका शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सम्मान मिलने के बाद प्रतिमा कुमारी ने संस्था के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान शिक्षा से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही। वहीं संस्था के संस्थापक सुनीत साना ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकल्प मैत्री फाउंडेशन आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी रखेगा। कुल मिलाकर मधेपुरा में आयोजित यह सम्मान समारोह सिर्फ एक शिक्षक को सम्मान देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को फिर से रेखांकित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने सम्मानित वार्डेन प्रतिमा कुमारी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान और सौहार्द के माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- सौर बाजार में भू मापक अमीन तकनीकी प्रशिक्षण की शुरुआत युवा को मिलेगा रोजगार बेरोजगारों को रोजगार के लिए सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुनहरा अवसर मिल रहा है जिसके तहत सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसको लेकर प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया की सबसे कम शुल्क पर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई है जिसमें नक्शा, सरजमीन की जानकारी दी जाती है जो 45 दिनों तक चलेगी। प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद सुयोग्य अमीन बनकर सर्वे, चकबंदी, उजरत भोगी, गंडक प्रोजेक्ट सिंचाई विभाग, अंचल अमीन, वन विभाग, तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं में सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की पैमाईश का जीविकोपार्जन कर सकते हैं। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जो सभी सरकारी विभाग में मान्य है। नामांकन की तिथि 12 सितंबर तक जारी रहेगा।1
- शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन कुमारखंड। प्रखंड के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रखंड के पीएमश्री जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में स्कूल एचएम नवास कुमार भारती, शारदा शिक्षा सदन रामनगर महेश में प्रिंसिपल संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। उसके बाद छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्कूल प्रधानों ने कहा कि उनके जीवन से हम सभी को सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी शिक्षकों के आदर्श थे और हम सबों को भी अपने जीवन में आदर्श प्रस्तुत कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बच्चे को बेहतर शिक्षा देकर करनी चाहिए। मौके पर वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती, शादाब शमी, रंजीत कुमार, निकु कुमार, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, राजमोहन गांधी ,अखलाकुर रहमान, रिंकी कुमारी, रश्मि सिंह, प्राणजीत कुमार, रेखा कुमारी, बिष्णुदेव शर्मा, डायरेक्टर रामाशीष झा, सोनू झा, गुड्डू झा, सहित सभी छात्र छात्राएं व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। वहीं शिक्षक दिवस पर प्रखंड के युनिक कोचिंग सेंटर, केवीएस पब्लिक स्कूल रामनगर महेश सहित अन्य कई सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।1
- *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* कबिन्दर कुमार सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।1
- शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करते हैं : विरेन्द्र मंडल स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरेन्द्र मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण पिपरा में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में हुए विविध कार्यक्रम विद्यालयों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प व उपहार भेंट कर जताया आभार कटैया-निर्मली (सुपौल): शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह समारोह आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की गई. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में भाषण, कविता, गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस दौरान पूरा माहौल गुरु-शिष्य परंपरा की भावनाओं से सराबोर नजर आया. प्रखंड क्षेत्र के रुचि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कटैया, दिव्य महावीर शिक्षालय निर्मली सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. विद्यार्थियों ने गुरुजनों को भेंट किए पुष्प और उपहार समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया. छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने और बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं. रुचि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक संजय सर, प्राचार्य सुभाष सर और दिव्य महावीर शिक्षालय प्राचार्य राजकुमार महतो सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. शिक्षकों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन, संस्कार और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी. शिक्षा का उद्देश्य जिम्मेदार नागरिक बनाना : शिक्षक शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है. शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन को अपनाने तथा मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई. शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करते हैं : विरेन्द्र मंडल स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरेन्द्र मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एक शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन की दिशा तय करता है. शिक्षक द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कार का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है. पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम भी हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के कई संस्थानों में शिक्षकों के सम्मान के साथ पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में शिक्षक दिवस को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. समारोह के अंत में शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.1
- फारबिसगंज की SCP कोचिंग फिर सवालों के घेरे में! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, पुराने मामलों की चर्चा के बीच अब जांच की मांग फारबिसगंज की SCP कोचिंग फिर सवालों के घेरे में! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, पुराने मामलों की चर्चा के बीच अब जांच की मांग1
- Sahjadpur Panchayat ke shekhpur Chaman Gaon Choron Ka manobal Badha Hua Hai Chudi ke vardat Aaye Din ho rahe hain prashasan ko is per prashasan ka koi bhi reply Nahin ho raha hai1