logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न बदायूं: उझानी के अवंतिका वाटिका में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज जिला संरक्षक प्रवेश राठौर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना एवं पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान उझानी के पत्रकार अंकित द्वारा जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का शाल एवं फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों को लेकर सार्थक सुझाव रखे। जिला संरक्षक प्रवेश राठौर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल सहित तुफैल, शालिम रियाज, सौरभ गुप्ता, सचिन बाबू, मनीष कांत, अतुल पटेल, जयकिशन, बृजेश कुमार सागर एवं मुलायम सिंह यादव उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकता और पत्रकार हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

11 hrs ago
user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
सचिन बाबू जिला संवाददाता
Reporter बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

बदायूं: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न बदायूं: उझानी के अवंतिका वाटिका में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज जिला संरक्षक प्रवेश राठौर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना एवं पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान उझानी के पत्रकार अंकित द्वारा जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का शाल एवं फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों को लेकर सार्थक सुझाव रखे। जिला संरक्षक प्रवेश राठौर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल सहित तुफैल, शालिम रियाज, सौरभ गुप्ता, सचिन बाबू, मनीष कांत, अतुल पटेल, जयकिशन, बृजेश कुमार सागर एवं मुलायम सिंह यादव उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकता और पत्रकार हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं: उझानी के अवंतिका वाटिका में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज जिला संरक्षक प्रवेश राठौर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना एवं पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान उझानी के पत्रकार अंकित द्वारा जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का शाल एवं फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों को लेकर सार्थक सुझाव रखे। जिला संरक्षक प्रवेश राठौर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल सहित तुफैल, शालिम रियाज, सौरभ गुप्ता, सचिन बाबू, मनीष कांत, अतुल पटेल, जयकिशन, बृजेश कुमार सागर एवं मुलायम सिंह यादव उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकता और पत्रकार हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    बदायूं: उझानी के अवंतिका वाटिका में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज जिला संरक्षक प्रवेश राठौर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना एवं पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान उझानी के पत्रकार अंकित द्वारा जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का शाल एवं फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों को लेकर सार्थक सुझाव रखे। जिला संरक्षक प्रवेश राठौर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल सहित तुफैल, शालिम रियाज, सौरभ गुप्ता, सचिन बाबू, मनीष कांत, अतुल पटेल, जयकिशन, बृजेश कुमार सागर एवं मुलायम सिंह यादव उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकता और पत्रकार हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बरेली के व्यापारियों की बात काफ़ी संतुलित दिखती है। उनका कहना है कि अगर जांच हो भी, तो वह निष्पक्ष और नियमों के दायरे में होनी चाहिए—न कि किसी समुदाय को शक के कटघरे में खड़ा करने के लिए। व्यापारियों का साफ़ तर्क है: शिक्षा संस्थानों की पारदर्शिता ज़रूरी है लेकिन मदरसों को बदनाम करना समाधान नहीं कानून सबके लिए बराबर लागू हो उनका मानना है कि बेवजह की सख़्ती से शहर का माहौल और कारोबार—दोनों प्रभावित होते हैं। जांच हो, मगर नीयत सुधार की हो, राजनीति की नहीं। #tending #vairalpost #bareilly
    1
    बरेली के व्यापारियों की बात काफ़ी संतुलित दिखती है।
उनका कहना है कि अगर जांच हो भी, तो वह निष्पक्ष और नियमों के दायरे में होनी चाहिए—न कि किसी समुदाय को शक के कटघरे में खड़ा करने के लिए।
व्यापारियों का साफ़ तर्क है:
शिक्षा संस्थानों की पारदर्शिता ज़रूरी है
लेकिन मदरसों को बदनाम करना समाधान नहीं
कानून सबके लिए बराबर लागू हो
उनका मानना है कि बेवजह की सख़्ती से
शहर का माहौल और कारोबार—दोनों प्रभावित होते हैं।
जांच हो, मगर नीयत सुधार की हो, राजनीति की नहीं।
#tending #vairalpost #bareilly
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मामला आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी गीता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। गीता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही राशिद, शमीम और जीशान ने उसके बेटे विनोद को गुरुग्राम ले जाकर छत से धक्का दे दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
    1
    मामला आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी गीता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। गीता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही राशिद, शमीम और जीशान ने उसके बेटे विनोद को गुरुग्राम ले जाकर छत से धक्का दे दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद संभल की चंदौसी के घास मंडी में जीएसटी छापेमारी का व्यापारियों ने किया विरोध,दुकानें बंद कर जताई नाराजगी। जनपद संभल की चंदौसी के घास मंडी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी को लेकर व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार की जा रही छापेमारी से बाजार में भय का माहौल बन रहा है, जिससे सामान्य व्यापार प्रभावित हो रहा है। छापेमारी की सूचना मिलते ही घास मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्राहक डर के कारण दुकानें छोड़कर चले गए। व्यापारियों का आरोप है कि अचानक की गई छापेमारी से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। व्यापारियों ने कहा कि वे कानून का पालन करने के पक्षधर हैं, लेकिन छापेमारी की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। उनका कहना है कि छापेमारी के दौरान यदि व्यापार मंडल का कोई प्रतिनिधि मौजूद रहता है तो व्यापारियों में अनावश्यक भय नहीं फैलता और कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से हो सकती है। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बाजार में अव्यवस्था फैल गई। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी कार्यवाहियों के दौरान व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बाजार की सामान्य गतिविधियां बाधित न हों।
    1
    जनपद संभल की चंदौसी के घास मंडी में जीएसटी छापेमारी का व्यापारियों ने किया विरोध,दुकानें बंद कर जताई नाराजगी।
जनपद संभल की चंदौसी के घास मंडी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी को लेकर व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार की जा रही छापेमारी से बाजार में भय का माहौल बन रहा है, जिससे सामान्य व्यापार प्रभावित हो रहा है।
छापेमारी की सूचना मिलते ही घास मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्राहक डर के कारण दुकानें छोड़कर चले गए। व्यापारियों का आरोप है कि अचानक की गई छापेमारी से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
व्यापारियों ने कहा कि वे कानून का पालन करने के पक्षधर हैं, लेकिन छापेमारी की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। उनका कहना है कि छापेमारी के दौरान यदि व्यापार मंडल का कोई प्रतिनिधि मौजूद रहता है तो व्यापारियों में अनावश्यक भय नहीं फैलता और कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से हो सकती है।
व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बाजार में अव्यवस्था फैल गई। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी कार्यवाहियों के दौरान व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बाजार की सामान्य गतिविधियां बाधित न हों।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #समाजवादी_पार्टी_मुस्लिम_विरोधी काले कू कर्म की पुस्तक का जल्द होगा विमोचन पर्दाफाश Bahuayami_Dal
    1
    #समाजवादी_पार्टी_मुस्लिम_विरोधी काले कू कर्म की पुस्तक का जल्द होगा विमोचन पर्दाफाश Bahuayami_Dal
    user_बहुआयामी राजनीतिक पार्टी
    बहुआयामी राजनीतिक पार्टी
    Aonla, Bareilly•
    18 hrs ago
  • Post by Satyaveer singh
    1
    Post by Satyaveer singh
    user_Satyaveer singh
    Satyaveer singh
    पत्रकार Sahaswan, Budaun•
    6 hrs ago
  • बरेली पुलिस द्वारा आम जनमानस के गुम / खोए हुए 516 मोबाइल फोन (कीमत करीब 01 करोड़ रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए। यह सराहनीय कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। इस अभियान में जनपदीय साइबर सेल, सर्विलांस टीम एवं थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। CEIR पोर्टल की तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कर जनवरी माह में यह बड़ी सफलता प्राप्त की गई। आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में #SPTraffic बरेली की बाइट के साथ मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बरेली पुलिस की यह पहल आम जनता में विश्वास बढ़ाने वाली है। पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
    1
    बरेली पुलिस द्वारा आम जनमानस के गुम / खोए हुए 516 मोबाइल फोन (कीमत करीब 01 करोड़ रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए। यह सराहनीय कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।
इस अभियान में जनपदीय साइबर सेल, सर्विलांस टीम एवं थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। CEIR पोर्टल की तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कर जनवरी माह में यह बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में #SPTraffic बरेली की बाइट के साथ मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
बरेली पुलिस की यह पहल आम जनता में विश्वास बढ़ाने वाली है। पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    पत्रकार meerganj, Bareilly•
    8 hrs ago
  • स्थान: अयोध्या, उत्तर प्रदेश पेश हैं मुर्गी रक्षकों के बारे में। गौ रक्षा बल और परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों ने मुबीन नामक एक व्यक्ति को उसकी गाड़ी में मुर्गियां ले जाने के कारण धमकाया और गाली-गलौज की
    1
    स्थान: अयोध्या, उत्तर प्रदेश
पेश हैं मुर्गी रक्षकों के बारे में।
गौ रक्षा बल और परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों ने मुबीन नामक एक व्यक्ति को उसकी गाड़ी में मुर्गियां ले जाने के कारण धमकाया और गाली-गलौज की
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.