logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरारीकला खुर्द पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र के खुदवा गांव निवासी विनोद कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर नरारीकला खुर्द थाना में कांड संख्या 76/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को भी सकुशल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में गंभीरता से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी की है। बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी अभियान में एएसआई संतोष सिंह समेत नरारीकला खुर्द थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। #Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NarariKalaKhurda #PoliceAction #MinorRescue #Arrested #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum

6 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
6 hrs ago

नरारीकला खुर्द पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र के खुदवा गांव निवासी विनोद कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर नरारीकला खुर्द थाना में कांड संख्या 76/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को भी सकुशल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में गंभीरता से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी की है। बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी अभियान में एएसआई संतोष सिंह समेत नरारीकला खुर्द थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। #Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NarariKalaKhurda #PoliceAction #MinorRescue #Arrested #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज में बिजली बिल की गड़बड़ी दूर कराने का मौका, 22 अगस्त तक लगेगा विशेष कैंप रफीगंज में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल की ओर से 17 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में उपभोक्ता बिजली बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कनीय विद्युत अभियंता शहरी मारुतिनंदन प्रियदर्शी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में किसी तरह की गड़बड़ी है, वे कैंप में आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार बिल में आवश्यक सुधार की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 22 अगस्त तक कैंप का लाभ उठाकर अपनी बिल संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं। समय पर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने से शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा किया जा सकेगा। #RafiGanj #ElectricityBill #BijliVibhag #ConsumerComplaint #BiharNews #Aurangabad
    1
    रफीगंज में बिजली बिल की गड़बड़ी दूर कराने का मौका, 22 अगस्त तक लगेगा विशेष कैंप
रफीगंज में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल की ओर से 17 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में उपभोक्ता बिजली बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कनीय विद्युत अभियंता शहरी मारुतिनंदन प्रियदर्शी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में किसी तरह की गड़बड़ी है, वे कैंप में आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार बिल में आवश्यक सुधार की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 22 अगस्त तक कैंप का लाभ उठाकर अपनी बिल संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं। समय पर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने से शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा किया जा सकेगा।
#RafiGanj #ElectricityBill #BijliVibhag #ConsumerComplaint #BiharNews #Aurangabad
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • गुरुआ प्रखंड पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार सहयोग शिविर 90 आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत चिलोर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सरकार आपके द्वार सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेन्दु, पंचायत की मुखिया मंजू देवी, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बीपीआरओ अभिनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, सीडीपीओ सूचीसनिता पदम् सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत क्षेत्र से कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। सरकार स्वयं पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर मुखिया पति एवं शिक्षक रामाशीष प्रजापति,गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव,भाजपा नेता मंटू सिंह,जदयू नेता नीतीश कुमार समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    गुरुआ प्रखंड पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार सहयोग शिविर 90 आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा

गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत चिलोर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सरकार आपके द्वार सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेन्दु, पंचायत की मुखिया मंजू देवी, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बीपीआरओ अभिनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, सीडीपीओ सूचीसनिता पदम् सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत क्षेत्र से कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। सरकार स्वयं पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर मुखिया पति एवं शिक्षक रामाशीष प्रजापति,गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव,भाजपा नेता मंटू सिंह,जदयू नेता नीतीश कुमार समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Prem Kumar Mishra
    Prem Kumar Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • रफीगंज थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं विवाहिता की मौत से जुड़े मामले में हरिहरगंज गांव से नामजद महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजी गई जेल रफीगंज थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं विवाहिता की मौत से जुड़े मामले में नामजद महिला अभियुक्त मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि रफीगंज थाना कांड संख्या 228/25 में जनेश्वर राम की पत्नी मुन्नी देवी नामजद अभियुक्त थी। प्राथमिकी जम्होर थाना क्षेत्र के धनगाई गांव निवासी रामनाथ राम ने दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2024 को उनकी बहन की शादी हरिहरगंज भादवा गांव निवासी जनेश्वर राम के पुत्र सुजीत राम से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी। आरोप है कि उसे घर से भी निकाल दिया गया। लगातार बीमार रहने के बाद बाद में उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
    1
    रफीगंज थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं विवाहिता की मौत से जुड़े मामले में हरिहरगंज गांव से नामजद महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजी गई जेल


रफीगंज थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं विवाहिता की मौत से जुड़े मामले में नामजद महिला अभियुक्त मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि रफीगंज थाना कांड संख्या 228/25 में जनेश्वर राम की पत्नी मुन्नी देवी नामजद अभियुक्त थी।
प्राथमिकी जम्होर थाना क्षेत्र के धनगाई गांव निवासी रामनाथ राम ने दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2024 को उनकी बहन की शादी हरिहरगंज भादवा गांव निवासी जनेश्वर राम के पुत्र सुजीत राम से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी। आरोप है कि उसे घर से भी निकाल दिया गया। लगातार बीमार रहने के बाद बाद में उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • रात में दो पावर टेलर की चोरी राजन गांव में गुरुवा प्रखंड गया जिला के गुरुआ प्रखंड के अंतर्गत आने वाला राजन गांव में कृषि वहांन जिसे खेती किया जाता है दो पोर्टर की हुई चोरी 17 तारीख आठवां महीना 2026 लगभग रात के 11 बजे 12:00 तक हुई चोरी ना कोई ना कोई थाना ना कोई पारिवारिक देखभाल में आया अभी तक ना मुखिया ना सचिव क्या राय है आप लोगों का क्या राय है कमेंट में साझा करें
    1
    रात में दो पावर टेलर की चोरी राजन गांव में गुरुवा प्रखंड
गया जिला के गुरुआ प्रखंड के अंतर्गत आने वाला राजन गांव में कृषि वहांन जिसे खेती किया जाता है दो पोर्टर की हुई चोरी 17 तारीख आठवां महीना 2026 लगभग रात के 11 बजे 12:00 तक हुई चोरी ना कोई ना कोई थाना ना कोई पारिवारिक देखभाल में आया अभी तक 
ना मुखिया ना सचिव क्या राय है आप लोगों का क्या राय है कमेंट में साझा करें
    user_Abhiyanshu mehata
    Abhiyanshu mehata
    Farmer गुरुआ, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • भू माफिया को दे रही है हसपुरा पुलिस ? NHRC KO MAINE SARA REPORT SONP DIYA HAI firbhi koi karwae nahi ho raha hai #haspura #amjhar #aurangabad #daudnagar #NHRC #DRLHI #PMO #CMOBIHAR
    1
    भू माफिया को दे रही है हसपुरा पुलिस ? NHRC KO MAINE SARA REPORT SONP DIYA HAI firbhi koi karwae nahi ho raha hai 
#haspura
#amjhar
#aurangabad 
#daudnagar 
#NHRC
#DRLHI
#PMO
#CMOBIHAR
    user_Nasir Hussain
    Nasir Hussain
    Content Creator (YouTuber) हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहयोग शिविर में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कुरमामा में एडीएम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी सहयोग शिविर में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कुरमामा में एडीएम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी कोंच। प्रखंड क्षेत्र के परसामा, चबुरा, अदई, श्रीगांव एवं कुरमामा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सरकार की ओर से आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य सुदूरवर्ती पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। परसामा पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।शिविर में टिकारी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इष्टदेव महादेव, टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती रामपुर सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार, लेखा प्रबंधक श्रीकांत कुमार तथा कोंच थाना के एसआई शोहराब अली समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सीडीपीओ कुमारी संजू सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भी शिविर में भाग लिया। अदई पंचायत में सुपरवाइजर अनुपमा कुमारी, श्रीगांव में सुपरवाइजर ममता कुमारी तथा कुरमामा में सुपरवाइजर अर्चना कुमारी एवं आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत स्तर पर संबंधित मुखिया भी शिविर में मौजूद रहे। इनमें परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार, अदई के मुखिया कमल रंजन, श्रीगांव की मुखिया कलावती देवी, चबुरा के मुखिया संजय यादव तथा कुरमामा के मुखिया उमेश सिंह शामिल थे। शिविर में सीएचओ खुशबू कुमारी, एनएम कविता कुमारी, विनिता सोनी टोको, पर्यवेक्षक गुड्डू कुमार, श्रीनिवास कुमार, योगेंद्र कुमार, रामप्रकाश समेत अन्य विभागों के कर्मियों की भी मौजूदगी रही। एडीएम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी वहीं, कुरमामा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला से एडीएम परितोष कुमार के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। पंचायत के आमलोगों का कहना है कि प्रखंड स्तर की समस्याओं को तो प्रखंड के अधिकारियों ने सुना, लेकिन जिला स्तर से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों को एडीएम के समक्ष अपनी बात रखने की उम्मीद थी। उनके नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को काफी निराशा हुई। चैनपुर गांव के ग्रामीण संजीव कुमार, बालेश्वर शर्मा एवं बागेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जिला स्तर के वरीय अधिकारी भी शिविर में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में पहल करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान प्रखंड स्तर पर संभव नहीं है। ऐसी समस्याओं को जिला स्तर के अधिकारी के सामने रखने के लिए ही ग्रामीण शिविर में पहुंचे थे। एडीएम के नहीं पहुंचने से उन्हें अपनी समस्याएं रखने का अवसर नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से मांग की कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे सहयोग शिविरों में जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
    1
    सहयोग शिविर में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कुरमामा में एडीएम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी
सहयोग शिविर में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कुरमामा में एडीएम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी
कोंच। प्रखंड क्षेत्र के परसामा, चबुरा, अदई, श्रीगांव एवं कुरमामा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सरकार की ओर से आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य सुदूरवर्ती पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
परसामा पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।शिविर में टिकारी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इष्टदेव महादेव, टाउन डीएसपी  धर्मेंद्र भारती रामपुर सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार, लेखा प्रबंधक श्रीकांत कुमार तथा कोंच थाना के एसआई शोहराब अली समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सीडीपीओ कुमारी संजू सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भी शिविर में भाग लिया।
अदई पंचायत में सुपरवाइजर अनुपमा कुमारी, श्रीगांव में सुपरवाइजर ममता कुमारी तथा कुरमामा में सुपरवाइजर अर्चना कुमारी एवं आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत स्तर पर संबंधित मुखिया भी शिविर में मौजूद रहे। इनमें परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार, अदई के मुखिया कमल रंजन, श्रीगांव की मुखिया कलावती देवी, चबुरा के मुखिया संजय यादव तथा कुरमामा के मुखिया उमेश सिंह शामिल थे।
शिविर में सीएचओ खुशबू कुमारी, एनएम कविता कुमारी, विनिता सोनी टोको, पर्यवेक्षक गुड्डू कुमार, श्रीनिवास कुमार, योगेंद्र कुमार, रामप्रकाश समेत अन्य विभागों के कर्मियों की भी मौजूदगी रही।
एडीएम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी
वहीं, कुरमामा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला से एडीएम परितोष कुमार के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। पंचायत के आमलोगों का कहना है कि प्रखंड स्तर की समस्याओं को तो प्रखंड के अधिकारियों ने सुना, लेकिन जिला स्तर से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों को एडीएम के समक्ष अपनी बात रखने की उम्मीद थी। उनके नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को काफी निराशा हुई।
चैनपुर गांव के ग्रामीण संजीव कुमार, बालेश्वर शर्मा एवं बागेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जिला स्तर के वरीय अधिकारी भी शिविर में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में पहल करेंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान प्रखंड स्तर पर संभव नहीं है। ऐसी समस्याओं को जिला स्तर के अधिकारी के सामने रखने के लिए ही ग्रामीण शिविर में पहुंचे थे। एडीएम के नहीं पहुंचने से उन्हें अपनी समस्याएं रखने का अवसर नहीं मिल सका।
ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से मांग की कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे सहयोग शिविरों में जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद देवकुंड महंथ ने अमझरशरीफ खानकाह के नवनियुक्त महंथ को पगड़ी बांधकर स्वागत किया हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ के नवनियुक्त महंथ को देवकुंड मठ के मठाधीश ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद देवकुंड महंथ ने अमझरशरीफ खानकाह के नवनियुक्त महंथ को पगड़ी बांधकर स्वागत किया
हसपुरा प्रखंड के अमझरशरीफ के नवनियुक्त महंथ को देवकुंड मठ के मठाधीश ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • नरारीकला खुर्द पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र के खुदवा गांव निवासी विनोद कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर नरारीकला खुर्द थाना में कांड संख्या 76/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को भी सकुशल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में गंभीरता से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी की है। बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी अभियान में एएसआई संतोष सिंह समेत नरारीकला खुर्द थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। #Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NarariKalaKhurda #PoliceAction #MinorRescue #Arrested #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    1
    नरारीकला खुर्द पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र के खुदवा गांव निवासी विनोद कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर नरारीकला खुर्द थाना में कांड संख्या 76/26 दर्ज किया गया था।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को भी सकुशल बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में गंभीरता से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी की है। बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
छापेमारी अभियान में एएसआई संतोष सिंह समेत नरारीकला खुर्द थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
#Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NarariKalaKhurda #PoliceAction #MinorRescue #Arrested #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.