logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कवर्धा के कुई-कुकदूर (पंडरिया) वनांचल क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट, भ्रष्टाचार और गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पंडरिया विधानसभा सुलग उठी है। जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने बरसते पानी के बीच अटल चौक कुई-कुकदूर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित जनता ने बिजली कार्यालय का घेराव किया और क्षेत्रीय भाजपा विधायक भावना बोहरा का पुतला दहन किया। इस दौरान सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के 'विकसित पंडरिया' के दावों पर तीखे सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में पट्टा दिलाने के नाम पर गरीबों से अवैध वसूली हो रही है। ग्राम बदना के 250 से अधिक गरीब परिवारों के सारे दस्तावेज जमा होने के बाद भी उन्हें पट्टा नहीं दिया जा रहा है और भूमिहीनों की जमीनों के नक्शे आज तक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए गए हैं। एनएसयूआई (NSUI) के जिला अध्यक्ष सीतेस चंद्रवंशी ने सरकार की संवेदनहीनता पर प्रहार करते हुए कहा कि विधायक के दौरे पर गाड़ियां दौड़ाने वाले अधिकारी आज जनता का दुखड़ा सुनने नहीं पहुंचे। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस व पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने आरोप लगाया कि विधायक सोशल मीडिया रील्स में छोटे बिजली कर्मचारियों को चमकाकर किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही हैं, लेकिन गन्ना किसानों के भुगतान के लिए शक्कर कारखाने के भ्रष्ट एमडी (MD) पर चुप हैं। देर शाम तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें पंडरिया शक्कर कारखाने के किसानों का ब्याज सहित ₹32 करोड़ का गन्ना भुगतान करने, कारखाने के मजदूरों का पिछले 6 महीने से लंबित ₹1 करोड़ से अधिक का वेतन तुरंत देने और ग्राम पंचायत झिंदीडीह, तेलियापानी, लेदरा सहित अन्य अंधेरे में डूबे गांवों में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और विधायक द्वारा प्रचारित 750 परिवारों के कथित धर्मांतरण वापसी की प्रशासनिक सूची सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई है। मांगें पूरी न होने पर युवा कांग्रेस ने आने वाले दिनों में उग्र और व्यापक आंदोलन की कड़ी चेतावनी दी है।

6 hrs ago
user_Mukesh Awasthi
Mukesh Awasthi
औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

कवर्धा के कुई-कुकदूर (पंडरिया) वनांचल क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट, भ्रष्टाचार और गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पंडरिया विधानसभा सुलग उठी है। जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने बरसते पानी के बीच अटल चौक कुई-कुकदूर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित जनता ने बिजली कार्यालय का घेराव किया और क्षेत्रीय भाजपा विधायक भावना बोहरा का पुतला दहन किया। इस दौरान सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के 'विकसित पंडरिया' के दावों पर तीखे सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में पट्टा दिलाने के नाम पर गरीबों से अवैध वसूली हो रही है। ग्राम बदना के 250 से अधिक गरीब परिवारों के सारे दस्तावेज जमा होने के बाद भी उन्हें पट्टा नहीं दिया जा रहा है और भूमिहीनों की जमीनों के नक्शे आज तक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए गए हैं। एनएसयूआई (NSUI) के जिला अध्यक्ष सीतेस चंद्रवंशी ने सरकार की संवेदनहीनता पर प्रहार करते हुए कहा कि विधायक के दौरे पर गाड़ियां दौड़ाने वाले अधिकारी आज जनता का दुखड़ा सुनने नहीं पहुंचे। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस व पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने आरोप लगाया कि विधायक सोशल मीडिया रील्स में छोटे बिजली कर्मचारियों को चमकाकर किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही हैं, लेकिन गन्ना किसानों के भुगतान के लिए शक्कर कारखाने के भ्रष्ट एमडी (MD) पर चुप हैं। देर शाम तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें पंडरिया शक्कर कारखाने के किसानों का ब्याज सहित ₹32 करोड़ का गन्ना भुगतान करने, कारखाने के मजदूरों का पिछले 6 महीने से लंबित ₹1 करोड़ से अधिक का वेतन तुरंत देने और ग्राम पंचायत झिंदीडीह, तेलियापानी, लेदरा सहित अन्य अंधेरे में डूबे गांवों में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और विधायक द्वारा प्रचारित 750 परिवारों के कथित धर्मांतरण वापसी की प्रशासनिक सूची सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई है। मांगें पूरी न होने पर युवा कांग्रेस ने आने वाले दिनों में उग्र और व्यापक आंदोलन की कड़ी चेतावनी दी है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • रायपुर के लाखे नगर मंगल बाजार से निकलने वाली रथ यात्राओं में बलभद्र, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ शामिल होते हैं।
    1
    रायपुर के लाखे नगर मंगल बाजार से निकलने वाली रथ यात्राओं में बलभद्र, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ शामिल होते हैं।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • रायपुर जिले के खरोरा में गुरुवार को हल्की बारिश के बीच श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की 70वीं ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गई। "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पहुंचे। यह रथयात्रा श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकली। श्रद्धालुओं ने लगभग दो किलोमीटर तक भगवान के रथ को खींचा। मार्ग में जगह-जगह पर भगवान की आरती उतारी गई तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के दौरान विशेष रूप से किसानों ने अच्छी फसल एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। आयोजन के पौराणिक महत्व के बारे में पंडित धनंजय शर्मा ने बताया कि पद्म पुराण के अनुसार भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा की नगर भ्रमण की इच्छा पूरी करने के लिए भगवान जगन्नाथ और बलभद्र उन्हें रथ पर बैठाकर गुंडिचा मंदिर ले गए थे, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। बालाजी दरबार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से लगभग 70 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। नगर भ्रमण के पश्चात भगवान पुनः मंदिर में विराजमान हुए और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    4
    रायपुर जिले के खरोरा में गुरुवार को हल्की बारिश के बीच श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की 70वीं ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गई। "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पहुंचे।

यह रथयात्रा श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकली। श्रद्धालुओं ने लगभग दो किलोमीटर तक भगवान के रथ को खींचा। मार्ग में जगह-जगह पर भगवान की आरती उतारी गई तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के दौरान विशेष रूप से किसानों ने अच्छी फसल एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

आयोजन के पौराणिक महत्व के बारे में पंडित धनंजय शर्मा ने बताया कि पद्म पुराण के अनुसार भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा की नगर भ्रमण की इच्छा पूरी करने के लिए भगवान जगन्नाथ और बलभद्र उन्हें रथ पर बैठाकर गुंडिचा मंदिर ले गए थे, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। बालाजी दरबार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से लगभग 70 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। नगर भ्रमण के पश्चात भगवान पुनः मंदिर में विराजमान हुए और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • दुर्ग से सामने आए एक बेहद मजाकिया और शरारत भरे संदेश में कहा गया है कि वैसे तो हर जीव को शांति की चाह होती है, लेकिन आज इस सुहानी सुबह-सुबह अचानक शांति भंग करने का मन हो गया है। खिलखिलाते हुए ठहाकों के साथ सुबह-सुबह इस शांति को बिगाड़ने की इच्छा व्यक्त की गई है।
    1
    दुर्ग से सामने आए एक बेहद मजाकिया और शरारत भरे संदेश में कहा गया है कि वैसे तो हर जीव को शांति की चाह होती है, लेकिन आज इस सुहानी सुबह-सुबह अचानक शांति भंग करने का मन हो गया है। खिलखिलाते हुए ठहाकों के साथ सुबह-सुबह इस शांति को बिगाड़ने की इच्छा व्यक्त की गई है।
    user_"HASTE RAHO"
    "HASTE RAHO"
    Smile दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • धमतरी के गोकुलपुर वार्ड स्थित कृदत्त कॉलोनी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर बच्चों ने एक अनूठी पहल की है। यहाँ अयांश सिंह की अगुवाई में बच्चों ने साइकिल पर भगवान जगन्नाथ की एक मिनी रथयात्रा निकाली, जिसने सभी कॉलोनीवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों के इस अनूठे प्रयास, उनकी अटूट श्रद्धा और उत्साह की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। इस अनोखी रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की लकड़ी से निर्मित प्रतिमाओं को साइकिल पर सुसज्जित किया गया और पूरे कॉलोनी क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चे बाजे-गाजे के साथ 'जय जगन्नाथ' का जयघोष करते हुए पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा के समापन पर बच्चों ने कॉलोनीवासियों के बीच पारंपरिक गजामूंग और पेड़े का प्रसाद वितरित कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी तक पहुंचाया। इस आयोजन में अनय जायसवाल, गेविश साहू, विभु, चेतस चंद्राकर, आरो जायसवाल, सिम्मी साहू और फवी चंद्राकर सहित कई बच्चों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। बच्चों की इस पहल ने धार्मिक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी की आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का एक सुंदर संदेश दिया है।
    2
    धमतरी के गोकुलपुर वार्ड स्थित कृदत्त कॉलोनी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर बच्चों ने एक अनूठी पहल की है। यहाँ अयांश सिंह की अगुवाई में बच्चों ने साइकिल पर भगवान जगन्नाथ की एक मिनी रथयात्रा निकाली, जिसने सभी कॉलोनीवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों के इस अनूठे प्रयास, उनकी अटूट श्रद्धा और उत्साह की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

इस अनोखी रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की लकड़ी से निर्मित प्रतिमाओं को साइकिल पर सुसज्जित किया गया और पूरे कॉलोनी क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चे बाजे-गाजे के साथ 'जय जगन्नाथ' का जयघोष करते हुए पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ रथयात्रा में शामिल हुए।

रथयात्रा के समापन पर बच्चों ने कॉलोनीवासियों के बीच पारंपरिक गजामूंग और पेड़े का प्रसाद वितरित कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी तक पहुंचाया। इस आयोजन में अनय जायसवाल, गेविश साहू, विभु, चेतस चंद्राकर, आरो जायसवाल, सिम्मी साहू और फवी चंद्राकर सहित कई बच्चों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। बच्चों की इस पहल ने धार्मिक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी की आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का एक सुंदर संदेश दिया है।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • श्री स्वामी समर्थ का स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई है।
    1
    श्री स्वामी समर्थ का स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई है।
    user_Roshan kumar
    Roshan kumar
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित राज टॉकीज के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत दर्शक सीधे बुकमायशो प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा राज टॉकीज ने संपर्क के लिए अपना फोन नंबर 0771-2229223 भी जारी किया है। दर्शकों को सीधे अपने साथ जोड़ने के लिए टॉकीज ने एक व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक भी साझा किया है, जिसके माध्यम से लोग खुद जुड़ने के साथ-साथ दूसरों को भी इस ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित राज टॉकीज के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत दर्शक सीधे बुकमायशो प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा राज टॉकीज ने संपर्क के लिए अपना फोन नंबर 0771-2229223 भी जारी किया है। दर्शकों को सीधे अपने साथ जोड़ने के लिए टॉकीज ने एक व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक भी साझा किया है, जिसके माध्यम से लोग खुद जुड़ने के साथ-साथ दूसरों को भी इस ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • धमतरी जिले के विद्यालयों को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित वीबीजीराम -जी योजना और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग समन्वय बैठक में जिले के 25 स्कूल क्लस्टरों के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इस बैठक में भारत सरकार के स्कूल क्लस्टर डेवलपमेंट प्लान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर मंथन किया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने वीबीजीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के सतत अधोसंरचना विकास का मुख्य आधार बनेगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल क्लस्टर का वैज्ञानिक तरीके से गैप एनालिसिस किया जाए ताकि उनकी वास्तविक आवश्यकताओं का सटीक आकलन हो सके। स्थानीय जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इन विकास कार्यों के प्रस्तावों को संबंधित ग्राम सभाओं में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक के दौरान यू-डाइस डेटा एंट्री, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, खेल मैदानों के विकास, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, पार्किंग शेड, सुरक्षा रेलिंग और दिव्यांग छात्रों के लिए अनुकूल समावेशी अधोसंरचना जैसी सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, शंकरदाह, दुगली, गट्टासिल्ली, सलोनी और खरेंगा स्थित इंटीग्रेटेड कैंपसों के विकास कार्यों की विशेष समीक्षा करते हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि साक्षरता अभियान, उल्लास-नव भारत कार्यक्रम और स्वामी विवेकानंद स्कूलों के प्रस्तावों के माध्यम से इन विद्यालयों को केवल भवन निर्माण तक सीमित न रखकर भविष्य के समग्र शिक्षण एवं नवाचार केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
    4
    धमतरी जिले के विद्यालयों को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित वीबीजीराम -जी योजना और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग समन्वय बैठक में जिले के 25 स्कूल क्लस्टरों के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इस बैठक में भारत सरकार के स्कूल क्लस्टर डेवलपमेंट प्लान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर मंथन किया गया।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने वीबीजीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के सतत अधोसंरचना विकास का मुख्य आधार बनेगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल क्लस्टर का वैज्ञानिक तरीके से गैप एनालिसिस किया जाए ताकि उनकी वास्तविक आवश्यकताओं का सटीक आकलन हो सके। स्थानीय जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इन विकास कार्यों के प्रस्तावों को संबंधित ग्राम सभाओं में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक के दौरान यू-डाइस डेटा एंट्री, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, खेल मैदानों के विकास, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, पार्किंग शेड, सुरक्षा रेलिंग और दिव्यांग छात्रों के लिए अनुकूल समावेशी अधोसंरचना जैसी सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, शंकरदाह, दुगली, गट्टासिल्ली, सलोनी और खरेंगा स्थित इंटीग्रेटेड कैंपसों के विकास कार्यों की विशेष समीक्षा करते हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि साक्षरता अभियान, उल्लास-नव भारत कार्यक्रम और स्वामी विवेकानंद स्कूलों के प्रस्तावों के माध्यम से इन विद्यालयों को केवल भवन निर्माण तक सीमित न रखकर भविष्य के समग्र शिक्षण एवं नवाचार केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में दीवार हटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ मामूली कहासुनी होने के बाद तीन लोगों ने मिलकर पिता-पुत्र पर डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
    1
    बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में दीवार हटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ मामूली कहासुनी होने के बाद तीन लोगों ने मिलकर पिता-पुत्र पर डंडों से हमला कर दिया।

इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.