*प्रेस नोट दिनांक- 11.03.2026* *थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़* *👉 प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : युवक की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी सद्दाम गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद-* *🔹 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में दिलीपपुर पुलिस, स्वॉट टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के अभियोग से संबंधित अभियुक्त सद्दाम गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद-* *➡️ हत्या के मुख्य आरोपी को थाना क्षेत्रान्तर्गत चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया-* *➡️ अभियुक्त पर जनपद प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर व दिलीपपुर में हत्या, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है-* *➡️ गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दिलीपपुर में अभियोग दर्ज किया गया था-* *प्रतापगढ़।* दिनांक 09.03.2026 को वादी निवासी ग्राम अचलपुर कादीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ के भाई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना वादी के गांव के चाचा को मोबाइल फोन के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर वादी अपने अन्य पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वादी के भाई का शव पड़ा हुआ मिला तथा मौके पर पुलिस पहले से ही मौजूद थी। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुनियोजित ढंग से हत्या किया जाना प्रतीत होता है। इस संबंध में थाना दिलीपपुर पर *मु0अ0सं0 46/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात* का अभियोग पंजीकृत किया गया था । सूचना प्राप्त होते ही उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट, स्वाट टीम एवं स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही विधिवत की गई। *घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे। *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में *थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह मय हमराह म0उ0नि0 सारिका व उ0नि0 रमिल कुमार, उ0नि0 अनुपम पटेल, हे0का0 सुभाष, का0 जगदीश, कां0 आशीष कुमार, का0 आनन्द प्रकाश यादव मय चालक का0 विनोद यादव व स्वॉट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया, उ0नि0 दिनेश सिंह, हे0का0 मोहितराज यादव, का0 जागीर सिंह, का0 अरविन्द दुबे, का0 सलमान मय चालक का0 राजेन्द्र कुमार, सर्विलांस सेल से हे0का0 पंकज लहरी, का0 सनोज, का0 संजय यादव* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मु0अ0सं0 46/26 धारा 103 (1) बीएनएस थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त सद्दाम पुत्र स्व0 शान मोहम्मद नि0ग्रा0 अचलपुर कादीपुर थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । *अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके संबंध में उक्त अभियोग में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई ।* *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि एक वीडियो व फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें आगे मृतक नि0ग्रा0 अचलपुर कादीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ बैठकर गाड़ी चला रहा है और पीछे मैं बैठा हुआ था, चूंकि मेरे द्वारा दिनांक 09.03.2026 को दिन में आसिफ उपरोक्त को पैसा देने की झूठी बात बताकर उसे चौखड़ा गांव के जंगल में सुनसान जगह पर ले गया जहाँ पर किसी को न आता देख और मौका पाकर मैंने गाड़ी के पीछे बैठे-बैठे ही उसके सिर में दो गोली मारी जिससे मौके पर हम दोनो मोटर साइकिल सहित गिर गये तथा वादी के भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । मैं वहाँ से अपने साथी सन्दीप गुप्ता पुत्र रामआसरे जो कि बादशाहपुर जनपद जौनपुर का रहने वाला है जिसको मैंने वादी के भाई की हत्या करने के लिए बुलाया था जो कि मेरी अपाची मोटरसाइकिल UP 72 BH 8223 से हम लोगो के पीछे-पीछे आ रहा था । वादी के भाई की गोली मारकर हत्या करने के बाद मैंने मृतक के मोबाईल को उसकी जेब से निकालकर लौटते समय जिरियामऊ पुल से सई नदी मे फेंक दिया था और मैं संदीप के साथ ही वापस चला आया । अभियुक्त ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल उसी दिन जिरियामऊ झाड़ में छिपाकर ईटो से ढक दिया था । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* *01.* सद्दाम पुत्र स्व0 शान मोहम्मद नि0ग्रा0 अचलपुर कादीपुर थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष । *आपराधिक इतिहास-* *01.* मु0अ0सं0 1129/2020 धारा 188, 269 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ । *02.* मु0अ0सं0 52/2023 धारा 147,148,420,427,504,506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ । *03.* मु0अ0सं0 46/26 धारा 103(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ *बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया । *पुलिस टीम का विवरण-* थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह मय हमराह म0उ0नि0 सारिका व उ0नि0 रमिल कुमार, उ0नि0 अनुपम पटेल, हे0का0 सुभाष, का0 जगदीश, कां0 आशीष कुमार, का0 आनन्द प्रकाश यादव मय चालक का0 विनोद यादव थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़। *स्वॉट टीम-* स्वॉट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया, उ0नि0 दिनेश सिंह, हे0का0 मोहितराज यादव, का0 जागीर सिंह, का0 अरविन्द दुबे, का0 सलमान मय चालक का0 राजेन्द्र कुमार । *सर्विलांस सेल-* हे0का0 पंकज लहरी, का0 सनोज, का0 संजय यादव ।

- प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र के सुरंगपुर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमयी सुन्दरकांड पाठ के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पट्टी विधायक रामसिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी) मौजूद रहे, जिनका स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक रामसिंह पटेल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ और इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर आयोजक संजीव कुमार शर्मा उर्फ रिंकू (सुरंगपुर) के साथ अरुण कुमार शर्मा, कौशल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम जनक चौहान, नरसिंह बहादुर यादव, राघव राम यादव, अमरनाथ यादव, बीडीसी मनोज कुमार यादव, रामदास सिंह और जितेन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़: होली पर्व पर रंग खेल रहे युवकों की पुलिस से पिटाई मामले में सदर विधायक बोले वह हर स्थिति में पीड़ितों के साथ ... कंधई बाजार में होली के दिन होली खेलने के दौरान मस्जिद पर रंग गिरने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। कंधई पुलिस पर युवकों की बर्बर तरीके से पिटाई का आरोप लगाने पर एसपी ने एक दरोगा एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने कंधई, रखहा बाजार में व्यापक बंद कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस मामले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कंधई थाना प्रभारी समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एक्शन की मांग की है। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि वह पीड़ित युवकों के साथ हुई इस घटना से उन्हें दुःख पहुंचा है.. इस मामले में उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया।प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- सुल्तानपुर , जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है। विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं? इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।3
- सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर की जनसुनवाई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आश सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1
- ⏩ आज कोर्ट पेशी के बाद लॉकअप में आई कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून ⏩ परिजनों ने न्यायालय परिसर में किया हंगामा ⏩ हंगामे के दौरान पुलिस से परिजनों की गुत्थमगुत्थी ⏩ पुलिस ने किसी तरह कैदी को अस्पताल पहुँचाया ⏩ करीब 10 वर्षों से जिला जेल में निरुद्ध है मोहम्मद हलीम ⏩ न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला1
- *पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्समें आयोजित कार्यक्रम में एसपी प्रतापगढ़ द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी लौट आई।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1