रूवाड हाई स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, स्कूल भवन की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण स्कूल भवन की वर्षों से लंबित मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह करीब 7 बजे रूवाड हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर के पास धरने पर बैठ गए और स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल भवन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर धरना शुरू किया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक के तहसीलदार एवं बीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्कूल भवन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
रूवाड हाई स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, स्कूल भवन की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण स्कूल भवन की वर्षों से लंबित मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह करीब 7 बजे रूवाड हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर के पास धरने पर बैठ गए
और स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल भवन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर धरना शुरू किया है। वहीं, मामले की
जानकारी मिलते ही ब्लॉक के तहसीलदार एवं बीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्कूल भवन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
- aaj ki nai taji khabar Jakhar Gonda ke bich mein padta hai aur bataya ja raha hai ki tractor chalane wala hai vah Nashe mein tha aur ismein char log maujud the char log Sahi Shravan Bach Gaye dhanyvad bhi milte Hain nai khabar mein2
- मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण बलौदाबाजार। गायत्री मंदिर के पास लवन रोड स्थित एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सामने आया है। मकान मालिक राकेश साहू ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जावेद खान एवं उनकी पत्नी जुली बेगम द्वारा उनके मकान के दरवाजे के ठीक सामने ईंट की दीवार खड़ी की जा रही है। राकेश साहू का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दस वर्षों से अधिक समय से विवाद चला आ रहा है तथा पूर्व में कई बार रिपोर्ट और समझौते हो चुके हैं। मामला सिविल कोर्ट बलौदाबाजार में भी लंबित बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संवाददाता ने देखा निर्माण कार्य मामले की सूचना मिलने पर जब संवाददाता मौके पर पहुंचे तो वहां ईंट की दीवार खड़ी करने का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर बाहरी मजदूर एवं श्रमिकों को लगाकर राकेश साहू के मकान के दरवाजे के ठीक सामने दीवार खड़ी की जा रही थी। निर्माण की स्थिति ऐसी थी कि मकान के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद आगे जाने वाले रास्ते के सामने दीवार खड़ी हो रही थी, जिससे आवागमन बाधित होने की स्थिति दिखाई दे रही थी। राकेश साहू का आरोप है कि जिस स्थान पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह उनके मकान के दरवाजे के सामने है और इससे घर से बाहर निकलकर रास्ते तक पहुंचने में परेशानी होगी। उनका कहना है कि विवादित भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मामला पहले से लंबित है। ऐसी स्थिति में न्यायालय के निर्णय से पहले निर्माण कर मौके की स्थिति बदलने से नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। राकेश साहू ने अपने आवेदन में पुलिस से कहा है कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहते और शांति बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित स्थान पर दीवार निर्माण रोकने तथा दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला पहले से न्यायालय में लंबित होने और मौके पर निर्माण कार्य किए जाने के आरोप के बीच अब पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।1
- बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।2
- केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, 12 अगस्त बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले में बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीबीसी राइस मिल पहुंचकर वहां कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जांच की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेजों के साथ स्थायी एवं वर्तमान पते की जानकारी का सत्यापन किया। साथ ही राइस मिल प्रबंधन को श्रमिकों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि वैध दस्तावेज वाले श्रमिकों को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि संदिग्ध या अधूरे दस्तावेज मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- शराब पीकर पत्नी से विवाद करने वाले आरोपी ने मजदूरी करने जाने की बात पर घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश शराब पीकर पत्नी से विवाद करने वाले आरोपी ने मजदूरी करने जाने की बात पर घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश ▪️ *पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज आरोपी ने ग्राम परसकोल स्थित घर में आग लगाकर घरेलू सामान एवं मकान को क्षतिग्रस्त किया।* ▪️ *घटना के बाद पुलिस ने प्रार्थिया एवं उसकी बेटियों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के तथ्यों की पुष्टि की*। ▪️ *पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।* ▪️ *प्रकरण में धारा 326(g) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 07.08.2026 को प्रार्थिया तरूणा मधुकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम परसकोल, थाना धमधा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। उसका विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व चेतन मधुकर से हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों बाद से उसका पति शराब का सेवन कर विवाद करता था। इसी कारण प्रार्थिया लगभग 08 वर्ष पूर्व अपनी तीन पुत्रियों के साथ अपने मायके ग्राम परसकोल आकर अपने माता-पिता से अलग लकड़ी, पैरा एवं झिल्ली से बने मकान में रहने लगी थी। बाद में उसका पति भी ग्राम परसकोल आकर उसी मकान में रहने लगा, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। दिनांक 07.08.2026 को प्रार्थिया सुबह लगभग 08:00 बजे कंदई बाड़ी मजदूरी करने गई थी तथा अपनी दोनों बेटियों रितिका मधुकर एवं रेणुका मधुकर को अपने माता-पिता के घर छोड़कर गई थी। वापस घर आने पर उसने देखा कि उसका घर जल चुका था। प्रार्थिया द्वारा पति चेतन मधुकर से पूछने पर उसने बताया कि उसके मजदूरी करने जाने से नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी। प्रार्थिया की दोनों बेटियों द्वारा भी बताया गया कि उनके पिता चेतन मधुकर ने ही घर में आग लगाई थी। आसपास के लोगों द्वारा भी घटना को देखा जाना बताया गया। आग लगने से घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी तथा छत में रखा पैरा, लकड़ी एवं झिल्ली जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 326(g) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी चेतन मधुकर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी द्वारा पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज होकर घरेलू विवाद के चलते उसके निवास स्थान में आग लगाई गई, जिससे मकान एवं उसमें रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हुआ। घटना स्थल : ग्राम परसकोल, थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया का निवास। आरोपी का नाम : चेतन मधुकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खजरी, थाना नंदिनी नगर, हाल ग्राम परसकोल, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : प्रकरण में जप्त सामग्री का विवरण उपलब्ध तथ्यों में उल्लेखित नहीं है। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद की स्थिति में हिंसा अथवा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कृत्यों से बचें। विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। —0000—1