logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हुए पेट्रोलिंग मेन की हुई मौत। सवाई माधोपुर से खबर एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हुए पेट्रोलिंग मेन की हुई मौत। अज्ञात कार ने पेट्रोलिंग कर रहे भागचंद पुत्र बाबूलाल हरिजन निवासी बोंली को मारी टक्कर एक्सीडेंट में भागचंद की हुई मौके पर मौत। जिला अस्पताल में रखा मृतक भागचंद का शव चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच। इटावा बालाजी के पास खंबा नंबर 278 एक्सप्रेस वे पर हुई घटना।

11 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
11 hrs ago

एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हुए पेट्रोलिंग मेन की हुई मौत। सवाई माधोपुर से खबर एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हुए पेट्रोलिंग मेन की हुई मौत। अज्ञात कार ने पेट्रोलिंग कर रहे भागचंद पुत्र बाबूलाल हरिजन निवासी बोंली को मारी टक्कर एक्सीडेंट में भागचंद की हुई मौके पर मौत। जिला अस्पताल में रखा मृतक भागचंद का शव चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच। इटावा बालाजी के पास खंबा नंबर 278 एक्सप्रेस वे पर हुई घटना।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं विजय सिंह आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर द्वारा आज दिनाँक 26.03.2026 को शिक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को बढावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पुलिस नवाचार किया है। उन्होंने 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ सीधा संवाद कर उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस नवाचार के तहत टॉपर विद्यार्थियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके जरिए छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा, कि "सफलता के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन ही मूल मंत्र है और "आप सभी छात्रों ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से अपने माता/ पिताओं / स्कूलों व जिले का नाम रोशन किया है। मैं आपको आगे भी इसी तरह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन आप सभी ने यह करके दिखाया है।" पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा, "मैं शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देती हूँ, जिन्होंने छात्र/छात्राओं को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" टॉपर छात्रों में (अरिप्रा सिंघल पुत्री नरेन्द्र सिंघल 99%, मा० आदर्श विद्या मंदिर शहर स०मा०, काव्या खण्डेलवाल पुत्री गोपाल खण्डेलवाल-98.67%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन स०मा०, अतुल मिश्रा पुत्र रघुनंदन मिश्रा-97.67%, रा० उ० मा० विद्यालय चौथ का बरवाडा, मयंक मीना पुत्र कांजीलाल मीना-97.17%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर बौंली)।
    1
    सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं  विजय सिंह आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर द्वारा आज दिनाँक 26.03.2026 को शिक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को बढावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पुलिस नवाचार किया है। उन्होंने 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ सीधा संवाद कर उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस नवाचार के तहत टॉपर विद्यार्थियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके जरिए छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा, कि "सफलता के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन ही मूल मंत्र है और "आप सभी छात्रों ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से अपने माता/ पिताओं / स्कूलों व जिले का नाम रोशन किया है। मैं आपको आगे भी इसी तरह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन आप सभी ने यह करके दिखाया है।" पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा, "मैं शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देती हूँ, जिन्होंने छात्र/छात्राओं को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
टॉपर छात्रों में (अरिप्रा सिंघल पुत्री नरेन्द्र सिंघल 99%, मा० आदर्श विद्या मंदिर शहर स०मा०, काव्या खण्डेलवाल पुत्री गोपाल खण्डेलवाल-98.67%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन स०मा०, अतुल मिश्रा पुत्र रघुनंदन मिश्रा-97.67%, रा० उ० मा० विद्यालय चौथ का बरवाडा, मयंक मीना पुत्र कांजीलाल मीना-97.17%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर बौंली)।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मलारना डूंगर, मलारना चौड़ क्षेत्र में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित मीणा झोपड़ा के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पिकअप और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक आसींदन खान पुत्र ममल खान (45) निवासी नांगल टोडियाई थाना मालाखेड़ा तथा पिकअप चालक भीमसिंह पुत्र मथुरा लाल निवासी बसों कला थाना कुंडेरा हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    मलारना डूंगर,
मलारना चौड़ क्षेत्र में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित मीणा झोपड़ा के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पिकअप और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक आसींदन खान पुत्र ममल खान (45) निवासी नांगल टोडियाई थाना मालाखेड़ा तथा पिकअप चालक भीमसिंह पुत्र मथुरा लाल निवासी बसों कला थाना कुंडेरा हादसे में घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_UMA SHANKAR TIWARI
    UMA SHANKAR TIWARI
    Teacher मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • उपखंड मलारना डूंगर कस्बे में सुबह करीब 11:00 बजे गौ सेवा दल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में विधि विधान से पूजा कर रामनवमी के सुपर अवसर पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीक मोहल्ला पुरानी तहसील होते हुए कपड़ा मार्केट पुराना थाना सब्जी मंडी होते हुए मुख्य बाजार हवाई मार्केट होते हुए शाम 3.15 पर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची जिसमें दो डीजे के साथ पुष्प वर्षा आतिशबाजी पटाखे देखने को मिले वहीं बाजार को पूरा भगवा रंग से सजाया गया जगह-जगह श्री राम और हनुमान जी के झंडे लगाए गए आतिशबाजियों द्वारा कई कला प्रदर्शित की गई जिसमें तलवार से आंख बंद कर केले को काटना बारीक पट्टी से पटाखे को फोड़ना डंडे और चक्र भी चलाया गया इस शोभायात्रा की अनुमति दो दिन पहले ही मलारना डूंगर एसडीएम संदीप बैरड़ से मांग थी इस पूरी शोभायात्रा को थाना अधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में निकल गई जिसमें खुद थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा भाड़ोती चौकी इंचार्ज सुमेरसिंह गुर्जर मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज फतेह लाल मीणा अपने पूरे पुलिस बल एवं आरएसई के जवानों के साथ नजर आए वही गोसेवा दल के श्याम सुन्दर सैनी, धर्मेंद्र जांगिड़ ,सोनू सैनी, रामबाबू जांगिड़, रोहिताश सैनी, मोनू मंगल, जीवन सैनी ,सोनू वैष्णव, कृष्णचंद गुर्जर ,राजदीप सोनी ,बिट्टू बाबा, रवि मीना, मनीष सैनी अंग्रेज, टिंकू, विष्णु ,दीपक आदि और पूरे बाजार के लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर डीजे के साथ शोभा यात्रा में थिरकते नजर आए
    4
    उपखंड मलारना डूंगर कस्बे में सुबह करीब 11:00 बजे गौ सेवा दल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में विधि विधान से पूजा कर रामनवमी के सुपर अवसर पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीक मोहल्ला पुरानी तहसील होते हुए कपड़ा मार्केट पुराना थाना सब्जी मंडी होते हुए मुख्य बाजार हवाई मार्केट होते हुए शाम 3.15 पर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची जिसमें दो डीजे के साथ पुष्प वर्षा आतिशबाजी पटाखे देखने को मिले वहीं बाजार को पूरा भगवा रंग से सजाया गया जगह-जगह श्री राम और हनुमान जी के झंडे लगाए गए आतिशबाजियों द्वारा कई कला प्रदर्शित की गई जिसमें तलवार से आंख बंद कर केले को काटना बारीक पट्टी से पटाखे को फोड़ना डंडे और चक्र भी चलाया गया इस शोभायात्रा की अनुमति दो दिन पहले ही मलारना डूंगर एसडीएम संदीप बैरड़ से मांग थी इस पूरी शोभायात्रा को थाना अधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में निकल गई जिसमें खुद थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा भाड़ोती चौकी इंचार्ज सुमेरसिंह गुर्जर मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज फतेह लाल मीणा अपने पूरे पुलिस बल एवं आरएसई के जवानों के साथ नजर आए वही गोसेवा दल के श्याम सुन्दर सैनी, धर्मेंद्र जांगिड़ ,सोनू सैनी, रामबाबू जांगिड़, रोहिताश सैनी, मोनू मंगल, जीवन सैनी ,सोनू वैष्णव, कृष्णचंद गुर्जर ,राजदीप सोनी ,बिट्टू बाबा, रवि मीना, मनीष सैनी अंग्रेज, टिंकू, विष्णु ,दीपक आदि और पूरे बाजार के लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर डीजे के साथ शोभा यात्रा में थिरकते नजर आए
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Bhagwan sharma
    1
    Post by Bhagwan sharma
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • लाखेरी - 10वीं बोर्ड 2026 में लाखेरी में गुरुकुल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। लाखेरी नगर में 10वी बोर्ड में प्रथम पाँच स्थानों पर गुरुकुल के छात्रों ने बाजी मार कर गुरुकुल स्कूल का पंचरम लहराया। विद्यालय के छात्र सुमित मीणा ने 95.67% अंक प्राप्त कर लाखेरी नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा तनिषा सिसोदिया ने 95.50% अंक प्राप्त कर दूसरा व यशवी जैन ने 95.33% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमांशु मीणा ने 92.33% अंक प्राप्त कर चौथा तथा चंद्रप्रकाश गुर्जर ने 91.67% अंक प्राप्त कर पाँचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवारजनों का नाम रोशन किया। पहली बार लाखेरी नगर के किसी विद्यालय के तीन छात्रों ने 95% से अधिक व दो छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर लाखेरी नगर के शैक्षणिक इतिहास में सफलता का परचम लहरा दिया। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने लाखेरी नगर में क्रमशः पहला, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोबिंद सैनी एवं स्टाफ ने सभी छात्रों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    4
    लाखेरी - 10वीं बोर्ड 2026 में लाखेरी में गुरुकुल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। लाखेरी नगर में 10वी बोर्ड में प्रथम पाँच स्थानों पर गुरुकुल के छात्रों ने बाजी मार कर गुरुकुल स्कूल का पंचरम लहराया।
विद्यालय के छात्र सुमित मीणा ने 95.67% अंक प्राप्त कर लाखेरी नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रा तनिषा सिसोदिया ने 95.50% अंक प्राप्त कर दूसरा व यशवी जैन ने 95.33% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमांशु मीणा ने 92.33% अंक प्राप्त कर चौथा तथा चंद्रप्रकाश गुर्जर ने 91.67% अंक प्राप्त कर पाँचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवारजनों का नाम रोशन किया।
पहली बार लाखेरी नगर के किसी विद्यालय के तीन छात्रों ने 95% से अधिक व दो छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर लाखेरी नगर के शैक्षणिक इतिहास में सफलता का परचम लहरा दिया। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने लाखेरी नगर में क्रमशः पहला, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोबिंद सैनी एवं स्टाफ ने सभी छात्रों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पलाई/बोसारिया: कस्बे के राजकीय विद्यालयों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़ते हुए इतिहास रच दिया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई और बोसारिया में आयोजित 'मेगा PTM' (अभिभावक-शिक्षक बैठक) के दौरान सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं, 8वीं और 5वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। इस शानदार उपलब्धि पर जहाँ एक ओर टॉपर्स का भव्य सम्मान किया गया, वहीं दूसरी ओर पूरे कस्बे में विजय जुलूस निकालकर खुशियाँ मनाई गईं। ​प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, अंजली और अमित ने मारी बाजी ​परीक्षा परिणामों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई की छात्रा अंजली सैन ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोसारिया के छात्र अमित चौधरी ने 88.83% और मनीष कुमार सैनी ने 86.67% अंक हासिल कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान स्कूल परिवार और अभिभावकों ने टॉपर्स विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। ​डीजे के साथ निकला विजय जुलूस ​पलाई विद्यालय का परिणाम 100% रहने की खुशी में स्कूल प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। डीजे की धुन और देशप्रेम के गीतों के बीच छात्र-छात्राएं नाचते-गाते नजर आए। यह जुलूस विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ गुजरा, जहाँ ग्रामीणों ने भी पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ​शिक्षकों की मेहनत लाई रंग ​प्रधानाचार्य गीता मीणा के कुशल सानिध्य और शिक्षकों के कड़े परिश्रम की बदौलत इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कुल 46 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय स्टॉफ की टीम भावना और विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई को दिया। ​कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी ​इस गौरवमयी अवसर पर प्रधानाचार्य गीता मीणा सहित पुरुषोत्तम दीक्षित, नरेंद्र सिंह, गुलाबचंद मीणा, व्याख्याता नंदराम मीणा, शारीरिक शिक्षक धर्मराज मीणा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    पलाई/बोसारिया: कस्बे के राजकीय विद्यालयों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़ते हुए इतिहास रच दिया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई और बोसारिया में आयोजित 'मेगा PTM' (अभिभावक-शिक्षक बैठक) के दौरान सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं, 8वीं और 5वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। इस शानदार उपलब्धि पर जहाँ एक ओर टॉपर्स का भव्य सम्मान किया गया, वहीं दूसरी ओर पूरे कस्बे में विजय जुलूस निकालकर खुशियाँ मनाई गईं।
​प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, अंजली और अमित ने मारी बाजी
​परीक्षा परिणामों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई की छात्रा अंजली सैन ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोसारिया के छात्र अमित चौधरी ने 88.83% और मनीष कुमार सैनी ने 86.67% अंक हासिल कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान स्कूल परिवार और अभिभावकों ने टॉपर्स विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।
​डीजे के साथ निकला विजय जुलूस
​पलाई विद्यालय का परिणाम 100% रहने की खुशी में स्कूल प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। डीजे की धुन और देशप्रेम के गीतों के बीच छात्र-छात्राएं नाचते-गाते नजर आए। यह जुलूस विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ गुजरा, जहाँ ग्रामीणों ने भी पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
​शिक्षकों की मेहनत लाई रंग
​प्रधानाचार्य गीता मीणा के कुशल सानिध्य और शिक्षकों के कड़े परिश्रम की बदौलत इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कुल 46 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय स्टॉफ की टीम भावना और विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई को दिया।
​कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
​इस गौरवमयी अवसर पर प्रधानाचार्य गीता मीणा सहित पुरुषोत्तम दीक्षित, नरेंद्र सिंह, गुलाबचंद मीणा, व्याख्याता नंदराम मीणा, शारीरिक शिक्षक धर्मराज मीणा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सवाई माधोपुर से खबर एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हुए पेट्रोलिंग मेन की हुई मौत। अज्ञात कार ने पेट्रोलिंग कर रहे भागचंद पुत्र बाबूलाल हरिजन निवासी बोंली को मारी टक्कर एक्सीडेंट में भागचंद की हुई मौके पर मौत। जिला अस्पताल में रखा मृतक भागचंद का शव चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच। इटावा बालाजी के पास खंबा नंबर 278 एक्सप्रेस वे पर हुई घटना।
    1
    सवाई माधोपुर से खबर एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हुए पेट्रोलिंग मेन की हुई मौत।
अज्ञात कार ने पेट्रोलिंग कर रहे भागचंद पुत्र बाबूलाल हरिजन निवासी बोंली को मारी टक्कर एक्सीडेंट में भागचंद की हुई मौके पर मौत।
जिला अस्पताल में रखा मृतक भागचंद का शव चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
इटावा बालाजी के पास खंबा नंबर 278 एक्सप्रेस वे पर हुई घटना।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.