मेगा हाईवे पर पिकअप-ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक घायल मीणा झोपड़ा मलारना चौड़ के पास दोपहर में हुआ हादसा, दोनों वाहनों को भारी नुकसान मलारना डूंगर, मलारना चौड़ क्षेत्र में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित मीणा झोपड़ा के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पिकअप और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक आसींदन खान पुत्र ममल खान (45) निवासी नांगल टोडियाई थाना मालाखेड़ा तथा पिकअप चालक भीमसिंह पुत्र मथुरा लाल निवासी बसों कला थाना कुंडेरा हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मेगा हाईवे पर पिकअप-ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक घायल मीणा झोपड़ा मलारना चौड़ के पास दोपहर में हुआ हादसा, दोनों वाहनों को भारी नुकसान मलारना डूंगर, मलारना चौड़ क्षेत्र में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित मीणा झोपड़ा के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पिकअप और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक आसींदन खान पुत्र ममल खान (45) निवासी नांगल टोडियाई थाना मालाखेड़ा तथा पिकअप चालक भीमसिंह पुत्र मथुरा लाल निवासी बसों कला थाना कुंडेरा हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- मलारना डूंगर, मलारना चौड़ क्षेत्र में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित मीणा झोपड़ा के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पिकअप और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक आसींदन खान पुत्र ममल खान (45) निवासी नांगल टोडियाई थाना मालाखेड़ा तथा पिकअप चालक भीमसिंह पुत्र मथुरा लाल निवासी बसों कला थाना कुंडेरा हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- उपखंड मलारना डूंगर कस्बे में सुबह करीब 11:00 बजे गौ सेवा दल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में विधि विधान से पूजा कर रामनवमी के सुपर अवसर पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीक मोहल्ला पुरानी तहसील होते हुए कपड़ा मार्केट पुराना थाना सब्जी मंडी होते हुए मुख्य बाजार हवाई मार्केट होते हुए शाम 3.15 पर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची जिसमें दो डीजे के साथ पुष्प वर्षा आतिशबाजी पटाखे देखने को मिले वहीं बाजार को पूरा भगवा रंग से सजाया गया जगह-जगह श्री राम और हनुमान जी के झंडे लगाए गए आतिशबाजियों द्वारा कई कला प्रदर्शित की गई जिसमें तलवार से आंख बंद कर केले को काटना बारीक पट्टी से पटाखे को फोड़ना डंडे और चक्र भी चलाया गया इस शोभायात्रा की अनुमति दो दिन पहले ही मलारना डूंगर एसडीएम संदीप बैरड़ से मांग थी इस पूरी शोभायात्रा को थाना अधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में निकल गई जिसमें खुद थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा भाड़ोती चौकी इंचार्ज सुमेरसिंह गुर्जर मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज फतेह लाल मीणा अपने पूरे पुलिस बल एवं आरएसई के जवानों के साथ नजर आए वही गोसेवा दल के श्याम सुन्दर सैनी, धर्मेंद्र जांगिड़ ,सोनू सैनी, रामबाबू जांगिड़, रोहिताश सैनी, मोनू मंगल, जीवन सैनी ,सोनू वैष्णव, कृष्णचंद गुर्जर ,राजदीप सोनी ,बिट्टू बाबा, रवि मीना, मनीष सैनी अंग्रेज, टिंकू, विष्णु ,दीपक आदि और पूरे बाजार के लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर डीजे के साथ शोभा यात्रा में थिरकते नजर आए4
- सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं विजय सिंह आर०पी०एस० अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर द्वारा आज दिनाँक 26.03.2026 को शिक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को बढावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पुलिस नवाचार किया है। उन्होंने 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ सीधा संवाद कर उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस नवाचार के तहत टॉपर विद्यार्थियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके जरिए छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा, कि "सफलता के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन ही मूल मंत्र है और "आप सभी छात्रों ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से अपने माता/ पिताओं / स्कूलों व जिले का नाम रोशन किया है। मैं आपको आगे भी इसी तरह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन आप सभी ने यह करके दिखाया है।" पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा, "मैं शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देती हूँ, जिन्होंने छात्र/छात्राओं को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" टॉपर छात्रों में (अरिप्रा सिंघल पुत्री नरेन्द्र सिंघल 99%, मा० आदर्श विद्या मंदिर शहर स०मा०, काव्या खण्डेलवाल पुत्री गोपाल खण्डेलवाल-98.67%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन स०मा०, अतुल मिश्रा पुत्र रघुनंदन मिश्रा-97.67%, रा० उ० मा० विद्यालय चौथ का बरवाडा, मयंक मीना पुत्र कांजीलाल मीना-97.17%, बा० मा० आदर्श विद्या मंदिर बौंली)।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- अष्टमी पर माता मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लालसोट। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन कर ज्योत जलाई और सुख-समृद्धि की कामना की। पपलाज माता, ब्याई माता, बिजासणी माता खुर्रा व महाकाली मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों ने हलवा, खीर, पूरी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। घर-घर में भी कुलदेवी की पूजा कर कन्या पूजन किया गया और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की गई।3
- Post by Bhagwan sharma1
- Post by Ramkesh Nareda1
- सवाई माधोपुर से खबर एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करते हुए पेट्रोलिंग मेन की हुई मौत। अज्ञात कार ने पेट्रोलिंग कर रहे भागचंद पुत्र बाबूलाल हरिजन निवासी बोंली को मारी टक्कर एक्सीडेंट में भागचंद की हुई मौके पर मौत। जिला अस्पताल में रखा मृतक भागचंद का शव चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच। इटावा बालाजी के पास खंबा नंबर 278 एक्सप्रेस वे पर हुई घटना।1