logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट: अष्टमी पर माता मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ज्योत जलाकर सुख-समृद्धि की कि कामना अष्टमी पर माता मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लालसोट। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन कर ज्योत जलाई और सुख-समृद्धि की कामना की। पपलाज माता, ब्याई माता, बिजासणी माता खुर्रा व महाकाली मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों ने हलवा, खीर, पूरी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। घर-घर में भी कुलदेवी की पूजा कर कन्या पूजन किया गया और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

9 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
Lalsot, Dausa•
9 hrs ago
16ba116e-c74a-4c0e-aa5e-ed4693f8e1f4
4700f2d7-03c6-4345-ad86-f2b22d2e1ae2

लालसोट: अष्टमी पर माता मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ज्योत जलाकर सुख-समृद्धि की कि कामना अष्टमी पर माता मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लालसोट। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन कर ज्योत जलाई और सुख-समृद्धि की कामना की। पपलाज माता, ब्याई माता, बिजासणी माता खुर्रा व महाकाली मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों ने हलवा, खीर, पूरी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। घर-घर में भी कुलदेवी की पूजा कर कन्या पूजन किया गया और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी शहर के धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप सैनी पुत्र रामकेश सैनी निवासी तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता रामकेश सैनी ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें इस हादसे का पता चला। उन्होंने कहा कि उनका बेटा रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप सैनी बी.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
    1
    गंगापुर सिटी शहर के धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप सैनी पुत्र रामकेश सैनी निवासी तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक के पिता रामकेश सैनी ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें इस हादसे का पता चला। उन्होंने कहा कि उनका बेटा रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप सैनी बी.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
    3
    गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बांदीकुई।।शहर में रामनवमी पर्व के अवसर पर गुरुवार दोपहर भक्ति और उत्साह के माहौल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे शहर के बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं, जिससे धार्मिक वातावरण और भी पवित्र हो गया।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा।रामनवमी की यह शोभायात्रा शहर की पुरानी अनाज मंडी, पीडब्ल्यूडी तिराहा, आगरा रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, बसवा रोड और गुढारोड सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ शोभायात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए मौजूद रही। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे श्रीराम के जयकारे।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जबकि महिलाएं और युवा भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों के बीच पूरे शहर में रामभक्ति का माहौल बना रहा।इस अवसर पर डॉ. सोहनलाल, संतोष बड़ाया, सुरेशी आसीवाल, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, बंटी सैनी, जीतू हरियाणा, भाजपा शहर मंत्री अजीत भदौरिया, मेवाराम मीणा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद रमाकांत शर्मा, वैद्य बलवीर सिंह, कैलाश तांबी, बंटू भाई सोनी और गोकुल अवस्थी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
    1
    बांदीकुई।।शहर में रामनवमी पर्व के अवसर पर गुरुवार दोपहर भक्ति और उत्साह के माहौल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे शहर के बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं, जिससे धार्मिक वातावरण और भी पवित्र हो गया।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा।रामनवमी की यह शोभायात्रा शहर की पुरानी अनाज मंडी, पीडब्ल्यूडी तिराहा, आगरा रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, बसवा रोड और गुढारोड सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ शोभायात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए मौजूद रही। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे श्रीराम के जयकारे।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जबकि महिलाएं और युवा भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों के बीच पूरे शहर में रामभक्ति का माहौल बना रहा।इस अवसर पर डॉ. सोहनलाल, संतोष बड़ाया, सुरेशी आसीवाल, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, बंटी सैनी, जीतू हरियाणा, भाजपा शहर मंत्री अजीत भदौरिया, मेवाराम मीणा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद रमाकांत शर्मा, वैद्य बलवीर सिंह, कैलाश तांबी, बंटू भाई सोनी और गोकुल अवस्थी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    9 hrs ago
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • दौसा अस्पताल का बताया जा रहा है वायरल वीडियो , वीडियो देख लोग जता रहे चिंता, बोले इलाज की जगह मिले पीड़ा तो आखिर किस पर होगा भरोसा
    1
    दौसा अस्पताल का बताया जा रहा है वायरल वीडियो , वीडियो देख लोग जता रहे चिंता, बोले इलाज की जगह मिले पीड़ा तो आखिर किस पर होगा भरोसा
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    14 hrs ago
  • ​जयपुर में 'स्कूटी वाली दीदी' का हाई-वोल्टेज ड्रामा! 🚨😱 ​राजधानी जयपुर का बाइस गोदाम इलाका उस समय अखाड़ा बन गया जब एक मामूली टक्कर के बाद युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। ​📍 क्या है पूरा मामला? स्कूटी की बाइक से हल्की सी टच क्या हुई, युवती ने बीच सड़क पर ही 'इंसाफ' करना शुरू कर दिया। हेलमेट और पत्थरों से युवक की बाइक को तब तक तोड़ा जब तक उसका मन नहीं भरा। ​🚧 पुलिस भी रही बेबस! भीड़ और पुलिस के सामने युवती चिल्लाती रही— "हाथ लगाकर दिखाओ, तुम कुछ नहीं कर सकते मेरा!" कानून और मर्यादा को ताक पर रखकर सरेआम की गई इस तोड़फोड़ ने सड़क पर चलने वाले हर इंसान को हैरान कर दिया है। ​🔥 सवाल जनता से: क्या महिला सुरक्षा के कानूनों का इस्तेमाल इस तरह की 'गुंडागर्दी' के लिए किया जाना सही है? क्या छोटी सी बात पर किसी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचाना जायज है? ​अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर बताएं! 👇 ​Trending Hashtags: ​#DeshTak #JaipurNews #JaipurDiaries #RoadRage #ViralVideo #JaipurCity #BaisGodam #RajasthanNews #PublicDrama #SocialMediaViral #Justice #CrimeNews #ScootyWaliDidi #ViralPost #TrendingNow #LawAndOrder #PinkCity
    1
    ​जयपुर में 'स्कूटी वाली दीदी' का हाई-वोल्टेज ड्रामा! 🚨😱
​राजधानी जयपुर का बाइस गोदाम इलाका उस समय अखाड़ा बन गया जब एक मामूली टक्कर के बाद युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
​📍 क्या है पूरा मामला?
स्कूटी की बाइक से हल्की सी टच क्या हुई, युवती ने बीच सड़क पर ही 'इंसाफ' करना शुरू कर दिया। हेलमेट और पत्थरों से युवक की बाइक को तब तक तोड़ा जब तक उसका मन नहीं भरा।
​🚧 पुलिस भी रही बेबस!
भीड़ और पुलिस के सामने युवती चिल्लाती रही— "हाथ लगाकर दिखाओ, तुम कुछ नहीं कर सकते मेरा!" कानून और मर्यादा को ताक पर रखकर सरेआम की गई इस तोड़फोड़ ने सड़क पर चलने वाले हर इंसान को हैरान कर दिया है।
​🔥 सवाल जनता से:
क्या महिला सुरक्षा के कानूनों का इस्तेमाल इस तरह की 'गुंडागर्दी' के लिए किया जाना सही है? क्या छोटी सी बात पर किसी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचाना जायज है?
​अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर बताएं! 👇
​Trending Hashtags:
​#DeshTak #JaipurNews #JaipurDiaries #RoadRage #ViralVideo #JaipurCity #BaisGodam #RajasthanNews #PublicDrama #SocialMediaViral #Justice #CrimeNews #ScootyWaliDidi #ViralPost #TrendingNow #LawAndOrder #PinkCity
    user_Ppsingh (Deshtak.com)
    Ppsingh (Deshtak.com)
    Media company आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.