Shuru
Apke Nagar Ki App…
दौसा जिला अस्पताल बना अखाड़ा, मरीज को कमरे में बंद करके पीटा, वीडियो वायरल दौसा अस्पताल का बताया जा रहा है वायरल वीडियो , वीडियो देख लोग जता रहे चिंता, बोले इलाज की जगह मिले पीड़ा तो आखिर किस पर होगा भरोसा
Raj Kumar Chaturvedi
दौसा जिला अस्पताल बना अखाड़ा, मरीज को कमरे में बंद करके पीटा, वीडियो वायरल दौसा अस्पताल का बताया जा रहा है वायरल वीडियो , वीडियो देख लोग जता रहे चिंता, बोले इलाज की जगह मिले पीड़ा तो आखिर किस पर होगा भरोसा
More news from Dausa and nearby areas
- बांदीकुई।।शहर में रामनवमी पर्व के अवसर पर गुरुवार दोपहर भक्ति और उत्साह के माहौल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे शहर के बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं, जिससे धार्मिक वातावरण और भी पवित्र हो गया।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा।रामनवमी की यह शोभायात्रा शहर की पुरानी अनाज मंडी, पीडब्ल्यूडी तिराहा, आगरा रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, बसवा रोड और गुढारोड सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ शोभायात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए मौजूद रही। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे श्रीराम के जयकारे।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जबकि महिलाएं और युवा भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों के बीच पूरे शहर में रामभक्ति का माहौल बना रहा।इस अवसर पर डॉ. सोहनलाल, संतोष बड़ाया, सुरेशी आसीवाल, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, बंटी सैनी, जीतू हरियाणा, भाजपा शहर मंत्री अजीत भदौरिया, मेवाराम मीणा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद रमाकांत शर्मा, वैद्य बलवीर सिंह, कैलाश तांबी, बंटू भाई सोनी और गोकुल अवस्थी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।1
- दौसा अस्पताल का बताया जा रहा है वायरल वीडियो , वीडियो देख लोग जता रहे चिंता, बोले इलाज की जगह मिले पीड़ा तो आखिर किस पर होगा भरोसा1
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी अस्पताल आयुष चिकित्सक के भरोसे ही चलता नजर आया, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में नियमित चिकित्सकों की अनुपस्थिति के चलते गुरुवार को भी सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीज इलाज के लिए इंतजार करते रहे और कई को बिना उपचार लौटना पड़ा। बाद में आयुष चिकित्सक के पहुंचने पर ही उपचार शुरू हो सका। जानकारी के अनुसार, यहां स्वीकृत चार चिकित्सकों में से एक महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति मीना को 14 जनवरी से अजीतगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जबकि शेष तीन चिकित्सक—डॉ. रोशन जाजोरिया, डॉ. शुभम खंडेलवाल और डॉ. हरिओम मीना—उच्च अध्ययन (पीजी) के लिए रिलीव किए जा चुके हैं। ऐसे में अस्पताल पूरी तरह डॉक्टर विहीन बना हुआ है। आदेश हुए बेअसर सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारियों द्वारा CHC में चिकित्सक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए थे, लेकिन ये आदेश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो पाए। हालात यह हैं कि आदेश होने के बावजूद अस्पताल में नियमित चिकित्सक की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। नर्सिंग ऑफिसर पर बढ़ा बोझ डॉक्टरों की कमी के चलते आयुष चिकित्सक को ही मरीजों को देखना और दवाइयां लिखने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। यह स्थिति नियमों के अनुरूप है या नहीं, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फार्मासिस्ट के अभाव में हेल्पर के भरोसे दवा वितरण पिछले करीब दो वर्षों से फार्मासिस्ट का पद खाली होने के कारण दवाओं का वितरण भी नियमित फार्मासिस्ट के बजाय नर्सिंग ऑफिसर और डीडीसी हेल्पर के भरोसे किया जा रहा है। इससे मरीजों को दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी नहीं मिल पा रही। अन्य पद भी खाली अस्पताल में एलएचवी (LHV) का पद पिछले तीन वर्षों से और एएनएम (ANM) का पद पिछले दो वर्षों से रिक्त है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मरीजों की सुरक्षा पर सवाल लगातार दो दिन से डॉक्टरों की अनुपस्थिति और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे चल रही स्वास्थ्य सेवाओं ने मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- दौसा जिला अस्पताल से बडी खबर इलाज करवाने आए मरीज को पीटा, गार्ड व स्टाफ ने मिल कर मारपीट की बाद में मरीज को कमरे में बंद कर दिया, ट्रोमा सेन्टर में पथरी के दर्द के इलाज को आया था। मरीज का आरोप स्टाफ व गार्ड ने मिल की पिटाई मारपीट का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल1
- 22 गोदाम क्षेत्र के पास स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 👉 राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।1
- बाबा ट्रेडिंग के चेक से ₹4.5 लाख पार, KCC और पेंशनर्स भी निशाने पर! [शहर का नाम], [आज की तारीख]: स्थानीय कृषि उपज मंडी में भूचाल आ गया है। ₹30 लाख के कथित बैंक घोटाले की खबर ने व्यापारियों की रातों की नींद उड़ा दी है। हर कोई अपने बैंक खाते को सुरक्षित करने के लिए भाग-दौड़ कर रहा है, जिसके चलते चारों तरफ अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। इस पूरे प्रकरण पर कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजीलाल गांधी ने कड़ा रुख अपनाया है। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने तीखे सवाल खड़े किए: "हम इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हैं। यह केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं है; हमें पक्की आशंका है कि KCC धारकों, पेंशनभोगियों और बैंक के ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ भी बड़ी धोखाधड़ी हुई है। जब तक बैंक का पूरा स्टाफ नहीं बदला जाता, तब तक लोगों का विश्वास नहीं लौटेगा।" कैसे हुआ ₹4.5 लाख का 'चेक कांड'? घोटाले की जड़ बाबा ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी के एक चेक के साथ शातिराना तरीके से 'कूटनाति' (manipulation) की गई और खाते से ₹4.5 लाख की हेराफेरी कर ली गई। इस घटना ने बैंक की सुरक्षा प्रणाली को तार-तार कर दिया है। 6 महीने से चल रहा था 'काला खेल' खबर है कि यह गोरखधंधा पिछले 6 महीनों से पर्दे के पीछे चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि जिन लोगों को इस गड़बड़ी की भनक पहले लगी, उन्होंने सामाजिक और अन्य दबाव बनाकर अपना पैसा गुपचुप तरीके से निकाल लिया। लेकिन आम उपभोक्ता और छोटे व्यापारी अब भी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शाखा प्रबंधक की 'रहस्यमयी चुप्पी' पर सवाल इतने बड़े घोटाले और हंगामे के बावजूद शाखा प्रबंधक (Branch Manager) की चुप्पी ने आग में घी डालने का काम किया है। उनकी यह खामोशी अब संदेह के घेरे में है। व्यापारियों का स्पष्ट कहना है कि बैंक प्रबंधन की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। प्रशासन को 'अल्टीमेटम': मंडी बंद की चेतावनी! अब सबकी निगाहें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। पुलिस ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में दोषियों को सजा नहीं मिली और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरी मंडी बंद कर दी जाएगी। [रिपोर्टर का नाम ( खेमराज जोशी अनाज मंडी मंडावरी से )1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1