logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

23 hrs ago
user_Bsmeena
Bsmeena
Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
23 hrs ago

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के

अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के

परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन सिटी। शहर के शाहगंज स्थित सीताबाड़ी से गुरुवार को रामनवमी पर बजरंग दल और विहिप ने भगवान श्री राम के जयकारों के साथ भगवा वाहन रैली निकाली। सीताबाड़ी से शुरू हुई भगवा रैली शहर के प्रमुख बाजार और मार्गो से होकर टीका कुंड हनुमान मंदिर पहुंची। भगवा रैली का शहर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
    4
    हिंडौन सिटी। शहर के शाहगंज स्थित सीताबाड़ी से गुरुवार को रामनवमी पर बजरंग दल और विहिप ने भगवान श्री राम के जयकारों के साथ भगवा वाहन रैली निकाली। सीताबाड़ी से शुरू हुई भगवा रैली शहर के प्रमुख बाजार और मार्गो से होकर टीका कुंड हनुमान मंदिर पहुंची। भगवा रैली का शहर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए  शहर में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • लालसोट में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन: 14 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में लालसोट। गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुरुवार को 14 जोड़े विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहां समाज सेवा और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। सम्मेलन में विधायक रामविलास मीणा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को आभूषणों के साथ घरेलू उपयोग का सामान भी भेंट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के साथ समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    5
    लालसोट में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन: 14 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
लालसोट। गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुरुवार को 14 जोड़े विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहां समाज सेवा और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
सम्मेलन में विधायक रामविलास मीणा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को आभूषणों के साथ घरेलू उपयोग का सामान भी भेंट किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के साथ समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    13 hrs ago
  • उपखंड मलारना डूंगर कस्बे में सुबह करीब 11:00 बजे गौ सेवा दल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में विधि विधान से पूजा कर रामनवमी के सुपर अवसर पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीक मोहल्ला पुरानी तहसील होते हुए कपड़ा मार्केट पुराना थाना सब्जी मंडी होते हुए मुख्य बाजार हवाई मार्केट होते हुए शाम 3.15 पर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची जिसमें दो डीजे के साथ पुष्प वर्षा आतिशबाजी पटाखे देखने को मिले वहीं बाजार को पूरा भगवा रंग से सजाया गया जगह-जगह श्री राम और हनुमान जी के झंडे लगाए गए आतिशबाजियों द्वारा कई कला प्रदर्शित की गई जिसमें तलवार से आंख बंद कर केले को काटना बारीक पट्टी से पटाखे को फोड़ना डंडे और चक्र भी चलाया गया इस शोभायात्रा की अनुमति दो दिन पहले ही मलारना डूंगर एसडीएम संदीप बैरड़ से मांग थी इस पूरी शोभायात्रा को थाना अधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में निकल गई जिसमें खुद थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा भाड़ोती चौकी इंचार्ज सुमेरसिंह गुर्जर मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज फतेह लाल मीणा अपने पूरे पुलिस बल एवं आरएसई के जवानों के साथ नजर आए वही गोसेवा दल के श्याम सुन्दर सैनी, धर्मेंद्र जांगिड़ ,सोनू सैनी, रामबाबू जांगिड़, रोहिताश सैनी, मोनू मंगल, जीवन सैनी ,सोनू वैष्णव, कृष्णचंद गुर्जर ,राजदीप सोनी ,बिट्टू बाबा, रवि मीना, मनीष सैनी अंग्रेज, टिंकू, विष्णु ,दीपक आदि और पूरे बाजार के लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर डीजे के साथ शोभा यात्रा में थिरकते नजर आए
    4
    उपखंड मलारना डूंगर कस्बे में सुबह करीब 11:00 बजे गौ सेवा दल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में विधि विधान से पूजा कर रामनवमी के सुपर अवसर पर श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीक मोहल्ला पुरानी तहसील होते हुए कपड़ा मार्केट पुराना थाना सब्जी मंडी होते हुए मुख्य बाजार हवाई मार्केट होते हुए शाम 3.15 पर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची जिसमें दो डीजे के साथ पुष्प वर्षा आतिशबाजी पटाखे देखने को मिले वहीं बाजार को पूरा भगवा रंग से सजाया गया जगह-जगह श्री राम और हनुमान जी के झंडे लगाए गए आतिशबाजियों द्वारा कई कला प्रदर्शित की गई जिसमें तलवार से आंख बंद कर केले को काटना बारीक पट्टी से पटाखे को फोड़ना डंडे और चक्र भी चलाया गया इस शोभायात्रा की अनुमति दो दिन पहले ही मलारना डूंगर एसडीएम संदीप बैरड़ से मांग थी इस पूरी शोभायात्रा को थाना अधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में निकल गई जिसमें खुद थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा भाड़ोती चौकी इंचार्ज सुमेरसिंह गुर्जर मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज फतेह लाल मीणा अपने पूरे पुलिस बल एवं आरएसई के जवानों के साथ नजर आए वही गोसेवा दल के श्याम सुन्दर सैनी, धर्मेंद्र जांगिड़ ,सोनू सैनी, रामबाबू जांगिड़, रोहिताश सैनी, मोनू मंगल, जीवन सैनी ,सोनू वैष्णव, कृष्णचंद गुर्जर ,राजदीप सोनी ,बिट्टू बाबा, रवि मीना, मनीष सैनी अंग्रेज, टिंकू, विष्णु ,दीपक आदि और पूरे बाजार के लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर डीजे के साथ शोभा यात्रा में थिरकते नजर आए
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बाबा ट्रेडिंग के चेक से ₹4.5 लाख पार, KCC और पेंशनर्स भी निशाने पर! ​[शहर का नाम], [आज की तारीख]: स्थानीय कृषि उपज मंडी में भूचाल आ गया है। ₹30 लाख के कथित बैंक घोटाले की खबर ने व्यापारियों की रातों की नींद उड़ा दी है। हर कोई अपने बैंक खाते को सुरक्षित करने के लिए भाग-दौड़ कर रहा है, जिसके चलते चारों तरफ अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। इस पूरे प्रकरण पर कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजीलाल गांधी ने कड़ा रुख अपनाया है। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने तीखे सवाल खड़े किए: ​"हम इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हैं। यह केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं है; हमें पक्की आशंका है कि KCC धारकों, पेंशनभोगियों और बैंक के ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ भी बड़ी धोखाधड़ी हुई है। जब तक बैंक का पूरा स्टाफ नहीं बदला जाता, तब तक लोगों का विश्वास नहीं लौटेगा।" ​कैसे हुआ ₹4.5 लाख का 'चेक कांड'? ​घोटाले की जड़ बाबा ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी के एक चेक के साथ शातिराना तरीके से 'कूटनाति' (manipulation) की गई और खाते से ₹4.5 लाख की हेराफेरी कर ली गई। इस घटना ने बैंक की सुरक्षा प्रणाली को तार-तार कर दिया है। ​6 महीने से चल रहा था 'काला खेल' ​खबर है कि यह गोरखधंधा पिछले 6 महीनों से पर्दे के पीछे चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि जिन लोगों को इस गड़बड़ी की भनक पहले लगी, उन्होंने सामाजिक और अन्य दबाव बनाकर अपना पैसा गुपचुप तरीके से निकाल लिया। लेकिन आम उपभोक्ता और छोटे व्यापारी अब भी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ​शाखा प्रबंधक की 'रहस्यमयी चुप्पी' पर सवाल ​इतने बड़े घोटाले और हंगामे के बावजूद शाखा प्रबंधक (Branch Manager) की चुप्पी ने आग में घी डालने का काम किया है। उनकी यह खामोशी अब संदेह के घेरे में है। व्यापारियों का स्पष्ट कहना है कि बैंक प्रबंधन की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। ​प्रशासन को 'अल्टीमेटम': मंडी बंद की चेतावनी! ​अब सबकी निगाहें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। पुलिस ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में दोषियों को सजा नहीं मिली और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरी मंडी बंद कर दी जाएगी। ​[रिपोर्टर का नाम ( खेमराज जोशी अनाज मंडी मंडावरी से )
    1
    बाबा ट्रेडिंग के चेक से ₹4.5 लाख पार, KCC और पेंशनर्स भी निशाने पर!
​[शहर का नाम], [आज की तारीख]: स्थानीय कृषि उपज मंडी में भूचाल आ गया है। ₹30 लाख के कथित बैंक घोटाले की खबर ने व्यापारियों की रातों की नींद उड़ा दी है। हर कोई अपने बैंक खाते को सुरक्षित करने के लिए भाग-दौड़ कर रहा है, जिसके चलते चारों तरफ अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
इस पूरे प्रकरण पर कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजीलाल गांधी ने कड़ा रुख अपनाया है। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने तीखे सवाल खड़े किए:
​"हम इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हैं। यह केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं है; हमें पक्की आशंका है कि KCC धारकों, पेंशनभोगियों और बैंक के ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ भी बड़ी धोखाधड़ी हुई है। जब तक बैंक का पूरा स्टाफ नहीं बदला जाता, तब तक लोगों का विश्वास नहीं लौटेगा।"
​कैसे हुआ ₹4.5 लाख का 'चेक कांड'?
​घोटाले की जड़ बाबा ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी के एक चेक के साथ शातिराना तरीके से 'कूटनाति' (manipulation) की गई और खाते से ₹4.5 लाख की हेराफेरी कर ली गई। इस घटना ने बैंक की सुरक्षा प्रणाली को तार-तार कर दिया है।
​6 महीने से चल रहा था 'काला खेल'
​खबर है कि यह गोरखधंधा पिछले 6 महीनों से पर्दे के पीछे चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि जिन लोगों को इस गड़बड़ी की भनक पहले लगी, उन्होंने सामाजिक और अन्य दबाव बनाकर अपना पैसा गुपचुप तरीके से निकाल लिया। लेकिन आम उपभोक्ता और छोटे व्यापारी अब भी ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
​शाखा प्रबंधक की 'रहस्यमयी चुप्पी' पर सवाल
​इतने बड़े घोटाले और हंगामे के बावजूद शाखा प्रबंधक (Branch Manager) की चुप्पी ने आग में घी डालने का काम किया है। उनकी यह खामोशी अब संदेह के घेरे में है। व्यापारियों का स्पष्ट कहना है कि बैंक प्रबंधन की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है।
​प्रशासन को 'अल्टीमेटम': मंडी बंद की चेतावनी!
​अब सबकी निगाहें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। पुलिस ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में दोषियों को सजा नहीं मिली और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरी मंडी बंद कर दी जाएगी।
​[रिपोर्टर का नाम ( खेमराज जोशी अनाज मंडी मंडावरी से )
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    17 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद प्रशासन पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप,न्यायालय के स्टे के बाद भी जारी किया गया पट्टा हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन इन दिनों एक पीड़िता के गंभीर आरोपों के घेरे में है। शहर की मदन मोहन कॉलोनी निवासी तलाकशुदा महिला राधा डागुर ने बताया कि उसने एक मकान वर्ष 2021 में अपनी नानी से खरीदा था। जिसका विक्रय नामा भी उसके पास है। राधा ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में नानी से खरीदे गए मकान के पट्टे के लिए नगर परिषद में ऑनलाइन आवेदन किया था। नगर परिषद ने उसे यह कहते हुए पट्टा जारी नहीं किया की उनके द्वारा वर्ष 2018 तक खरीदे गए मकान आदि संपत्ति पर ही पट्टे जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद उसकी भाभी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसी मकान के पट्टे के लिए उसकी नानी के नाम से आवेदन किया था। इस पर नगर परिषद ने उन्हें पट्टा जारी कर दिया। इस पर उसके द्वारा भाभी के खिलाफ न्यायालय में 420 का मामला दर्ज कराया गया। जिसकी जांच नई मंडी थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता राधा डागुर का सुनिए पूरा वीडियो।
    4
    हिंडौन नगर परिषद प्रशासन पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप,न्यायालय के स्टे के बाद भी जारी किया गया पट्टा
हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन इन दिनों एक पीड़िता के गंभीर आरोपों के घेरे में है। शहर की मदन मोहन कॉलोनी निवासी तलाकशुदा महिला राधा डागुर ने बताया कि उसने एक मकान वर्ष 2021 में अपनी नानी से खरीदा था। जिसका विक्रय नामा भी उसके पास है। राधा ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में नानी से खरीदे गए मकान के पट्टे के लिए नगर परिषद में ऑनलाइन आवेदन किया था। नगर परिषद ने उसे यह कहते हुए पट्टा जारी नहीं किया की उनके द्वारा वर्ष 2018 तक खरीदे गए मकान आदि संपत्ति पर ही पट्टे जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद उसकी भाभी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसी मकान के पट्टे के लिए उसकी नानी के नाम से आवेदन किया था। इस पर नगर परिषद ने उन्हें पट्टा जारी कर दिया। इस पर उसके द्वारा भाभी के खिलाफ न्यायालय में 420 का मामला दर्ज कराया गया। जिसकी जांच नई मंडी थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं।
पीड़िता राधा डागुर का सुनिए पूरा वीडियो।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.