भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, नवदिवसीय अनुष्ठान में उमड़ी आस्था नांगल शेरपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे नव दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।इस अवसर पर पंडित सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में 16 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती एवं नवार्ण मंत्रों का विधिवत जाप किया जा रहा है। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में विद्वानों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण प्रयागराज से पधारे आचार्य हरि इच्छा शर्मा की प्रस्तुति रही। उन्होंने मां भगवती ध्यान एवं शक्तिशाली शिव त्रिनेत्र ध्यान का अद्भुत वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु रोमांचित हो उठे और पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। प्रधान पंडित सतीश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सांय 8:00 बजे से मां भगवती का हवन अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह कन्या भोज एवं भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की गई है।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, नवदिवसीय अनुष्ठान में उमड़ी आस्था नांगल शेरपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे नव दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।इस अवसर पर पंडित सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में
16 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती एवं नवार्ण मंत्रों का विधिवत जाप किया जा रहा है। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में विद्वानों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण प्रयागराज से पधारे आचार्य हरि इच्छा शर्मा की प्रस्तुति रही। उन्होंने मां भगवती ध्यान एवं शक्तिशाली शिव त्रिनेत्र ध्यान का अद्भुत वर्णन किया, जिसे
सुनकर उपस्थित श्रद्धालु रोमांचित हो उठे और पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। प्रधान पंडित सतीश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सांय 8:00 बजे से मां भगवती का हवन अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह कन्या भोज एवं भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की गई है।
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- हिंडौन सिटी। शहर के शाहगंज स्थित सीताबाड़ी से गुरुवार को रामनवमी पर बजरंग दल और विहिप ने भगवान श्री राम के जयकारों के साथ भगवा वाहन रैली निकाली। सीताबाड़ी से शुरू हुई भगवा रैली शहर के प्रमुख बाजार और मार्गो से होकर टीका कुंड हनुमान मंदिर पहुंची। भगवा रैली का शहर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा।4
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- Post by Ramkesh Nareda1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी शहर के धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप सैनी पुत्र रामकेश सैनी निवासी तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता रामकेश सैनी ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें इस हादसे का पता चला। उन्होंने कहा कि उनका बेटा रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप सैनी बी.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।1
- Post by Bharat SING Meena1
- हिंडौन नगर परिषद प्रशासन पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप,न्यायालय के स्टे के बाद भी जारी किया गया पट्टा हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन इन दिनों एक पीड़िता के गंभीर आरोपों के घेरे में है। शहर की मदन मोहन कॉलोनी निवासी तलाकशुदा महिला राधा डागुर ने बताया कि उसने एक मकान वर्ष 2021 में अपनी नानी से खरीदा था। जिसका विक्रय नामा भी उसके पास है। राधा ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में नानी से खरीदे गए मकान के पट्टे के लिए नगर परिषद में ऑनलाइन आवेदन किया था। नगर परिषद ने उसे यह कहते हुए पट्टा जारी नहीं किया की उनके द्वारा वर्ष 2018 तक खरीदे गए मकान आदि संपत्ति पर ही पट्टे जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद उसकी भाभी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसी मकान के पट्टे के लिए उसकी नानी के नाम से आवेदन किया था। इस पर नगर परिषद ने उन्हें पट्टा जारी कर दिया। इस पर उसके द्वारा भाभी के खिलाफ न्यायालय में 420 का मामला दर्ज कराया गया। जिसकी जांच नई मंडी थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता राधा डागुर का सुनिए पूरा वीडियो।4