करौली मे धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की शोभा यात्रा श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर करौली शहर में भव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हुआ शोभायात्रा के आयोजन को लेकर शहर में बड़े स्तर पर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की गई शोभा यात्रा 26 मार्च को दोपहर 3 बजे मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से प्रारंभ हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए हिंडौन दरवाजा, फुटाकोट चौराहा, हटवाड़ा बाजार, चटिकना चौराहा, भूड़ारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, वजीरपुर दरवाजा और रामस्नेही मार्ग होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर समापन हुई पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार, रंगोली और आकर्षक सजावट के साथ ही जोरदार पुष्प वर्षा के साथ शीतल पेय पिला कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया 15 घोड़ों पर घुड़साबर युवा 9 सजीव झांकियां और महापुरुषों के संदेशों वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र रही हटवारा बाजार मे मुस्लिम समुदाय द्वारा शोभा यात्रा का शीतल जल व पुष्प बर्षा से स्वागत किया गया जिससे शहर मे सौहार्द की मिसाल पेश की गई जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के मजबूत निर्देशन में 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गए 6 एएसपी, 6 डीएसपी और दो ड्रोन कैमरे 113 सी सी टीवी कैमरे व 9 घुड़साबार पुलिस द्वारा सुरक्षा घेरा बनाकर शोभा यात्रा की निगरानी की गई शहर में जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा

- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- हिंडौन सिटी। शहर के शाहगंज स्थित सीताबाड़ी से गुरुवार को रामनवमी पर बजरंग दल और विहिप ने भगवान श्री राम के जयकारों के साथ भगवा वाहन रैली निकाली। सीताबाड़ी से शुरू हुई भगवा रैली शहर के प्रमुख बाजार और मार्गो से होकर टीका कुंड हनुमान मंदिर पहुंची। भगवा रैली का शहर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा।4
- Post by Ramkesh Nareda1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी शहर के धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप सैनी पुत्र रामकेश सैनी निवासी तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता रामकेश सैनी ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें इस हादसे का पता चला। उन्होंने कहा कि उनका बेटा रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप सैनी बी.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।1
- Post by Bharat SING Meena1
- हिंडौन नगर परिषद प्रशासन पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप,न्यायालय के स्टे के बाद भी जारी किया गया पट्टा हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन इन दिनों एक पीड़िता के गंभीर आरोपों के घेरे में है। शहर की मदन मोहन कॉलोनी निवासी तलाकशुदा महिला राधा डागुर ने बताया कि उसने एक मकान वर्ष 2021 में अपनी नानी से खरीदा था। जिसका विक्रय नामा भी उसके पास है। राधा ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में नानी से खरीदे गए मकान के पट्टे के लिए नगर परिषद में ऑनलाइन आवेदन किया था। नगर परिषद ने उसे यह कहते हुए पट्टा जारी नहीं किया की उनके द्वारा वर्ष 2018 तक खरीदे गए मकान आदि संपत्ति पर ही पट्टे जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद उसकी भाभी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसी मकान के पट्टे के लिए उसकी नानी के नाम से आवेदन किया था। इस पर नगर परिषद ने उन्हें पट्टा जारी कर दिया। इस पर उसके द्वारा भाभी के खिलाफ न्यायालय में 420 का मामला दर्ज कराया गया। जिसकी जांच नई मंडी थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता राधा डागुर का सुनिए पूरा वीडियो।4