Shuru
Apke Nagar Ki App…
comedy funny ekwj eiwjr iro2menr eiwowjsw eoeiwo eowojdw
Ramkesh Nareda
comedy funny ekwj eiwjr iro2menr eiwowjsw eoeiwo eowojdw
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Ramkesh Nareda1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी शहर के धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप सैनी पुत्र रामकेश सैनी निवासी तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता रामकेश सैनी ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें इस हादसे का पता चला। उन्होंने कहा कि उनका बेटा रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप सैनी बी.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।1
- गंगापुर सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अकील पुत्र शकील निवासी बड़ी उदई के रूप में हुई है। घटना लोको फाटक के पास पुलिया के नजदीक रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकील अपनी ससुराल लोको क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।3
- 22 गोदाम क्षेत्र के पास स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 👉 राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।1
- मलारना डूंगर, मलारना चौड़ क्षेत्र में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित मीणा झोपड़ा के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पिकअप और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक आसींदन खान पुत्र ममल खान (45) निवासी नांगल टोडियाई थाना मालाखेड़ा तथा पिकअप चालक भीमसिंह पुत्र मथुरा लाल निवासी बसों कला थाना कुंडेरा हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- अष्टमी पर माता मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लालसोट। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन कर ज्योत जलाई और सुख-समृद्धि की कामना की। पपलाज माता, ब्याई माता, बिजासणी माता खुर्रा व महाकाली मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों ने हलवा, खीर, पूरी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। घर-घर में भी कुलदेवी की पूजा कर कन्या पूजन किया गया और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की गई।3
- Post by Ramkesh Nareda1