लालसोट में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे लालसोट में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन: 14 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में लालसोट। गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुरुवार को 14 जोड़े विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहां समाज सेवा और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। सम्मेलन में विधायक रामविलास मीणा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को आभूषणों के साथ घरेलू उपयोग का सामान भी भेंट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के साथ समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
लालसोट में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे लालसोट में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन: 14 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में लालसोट। गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुरुवार को 14 जोड़े विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहां समाज सेवा और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। सम्मेलन में विधायक रामविलास मीणा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को आभूषणों के साथ घरेलू उपयोग का सामान भी भेंट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के साथ समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
- Post by Ramkesh Nareda1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी शहर के धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप सैनी पुत्र रामकेश सैनी निवासी तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता रामकेश सैनी ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें इस हादसे का पता चला। उन्होंने कहा कि उनका बेटा रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप सैनी बी.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।1
- बांदीकुई।।शहर में रामनवमी पर्व के अवसर पर गुरुवार दोपहर भक्ति और उत्साह के माहौल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे शहर के बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं, जिससे धार्मिक वातावरण और भी पवित्र हो गया।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा।रामनवमी की यह शोभायात्रा शहर की पुरानी अनाज मंडी, पीडब्ल्यूडी तिराहा, आगरा रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, बसवा रोड और गुढारोड सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ शोभायात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए मौजूद रही। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे श्रीराम के जयकारे।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जबकि महिलाएं और युवा भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों के बीच पूरे शहर में रामभक्ति का माहौल बना रहा।इस अवसर पर डॉ. सोहनलाल, संतोष बड़ाया, सुरेशी आसीवाल, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, बंटी सैनी, जीतू हरियाणा, भाजपा शहर मंत्री अजीत भदौरिया, मेवाराम मीणा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद रमाकांत शर्मा, वैद्य बलवीर सिंह, कैलाश तांबी, बंटू भाई सोनी और गोकुल अवस्थी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।1
- दौसा अस्पताल का बताया जा रहा है वायरल वीडियो , वीडियो देख लोग जता रहे चिंता, बोले इलाज की जगह मिले पीड़ा तो आखिर किस पर होगा भरोसा1
- Post by Ramkesh Nareda1
- जैसलमेर में तेज रफ्तार वैन ने सड़क किनारे चल रही 3 बहनों को टक्कर मार दी। कार और दीवार के बीच फंसने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दो बहनें सड़क पर गिरने से घायल हो गईं। जब घायलों को जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए तो वहां स्ट्रेचर नहीं मिला। ऐसे में एक घायल को उसका साथी गोद में उठाकर हॉस्पिटल के अंदर लेकर गया। जैसलमेर अस्पताल का यह दृश्य बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है, जहाँ एक साथी आर्टिस्ट अपनी बेसुध साथी को कंधों पर उठाकर इलाज के लिए भटकने को मजबूर है। यह राज्य सरकार की विफल नीतियों और राज्य की ध्वस्त होती स्वास्थ्य व्यस्था का आईना है। जैसलमेर बस अग्निकांड के दौरान भी मरीजों को सैकड़ों किलोमीटर दूर जोधपुर ले जाना पड़ा था, क्या उस घटना से भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया1
- Post by Kishan Lal jangid1