Shuru
Apke Nagar Ki App…
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र.... - बिजली पोल पर कार्य के दौरान बिजली निविदा कर्मी की मौत का मामला - एक्सियन राबर्ट्सगंज एस. बी. ठाकुर, एसडीओ घोरावल कृष्ण नंदन भी हुए निलंबित - कल जेई शैलेश प्रजापति निलंबित, दो निविदा कर्मी अश्वनी कुमार और राजेश को किया गया बर्खास्त - मुख्य अभियंता मिर्जापुर ने घटना में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई - बीते गुरुवार की रात बिजली पोल पर ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट चालू करने से हुआ था हादसा - बिजली सप्लाई शुरू होने से बिजली पोल पर चढ़े निविदा कर्मी संतोष करंट की चपेट में आए - ज्यादा झुलस जाने के कारण वाराणसी रेफर के दौरान हुई मौत - करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव की घटना। Byte: रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता, पीसीएल।2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र/दिनांक 28 फरवरी,2026। *होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट परिसर मंें किया गया सजीव प्रसारण* ---------------------------------------- होली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण प्रसारण आज लोकभवन, लखनऊ से किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लाभार्थियों को दिखाया गया, जहां बड़ी संख्या में पात्र परिवारों ने कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम के उपरांत मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चैबे, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह ने लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चैबे ने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो तथा उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने आज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी वितरण करने का सुखद कार्य किया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे मातृ शक्ति का विकास हो रहा है, इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आये हुए अतिथियों व लाभार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी की मंशा है कि समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाये और उनका सतत् विकास हो। आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों ने देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा किये गये इस पहल के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा होली के शुभ अवसर पर लगभग 1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना, स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। शासन द्वारा समय-समय पर संचालित इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ----------------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। ----------------------------------------4
- सोनभद्र में होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाया गया। कार्यक्रम का प्रसारण लखनऊ के लोकभवन से किया गया, जहां से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को करीब 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई। इस दौरान योगी आदित्य नाथ के संबोधन को बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने सुना। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से घरेलू बजट पर बोझ कम होगा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।1
- सोनभद्र/दिनांक 28 फरवरी, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाया गया मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन, लाभार्थियों में दिखी खुशी होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की। इस अवसर पर योगी आदित्य नाथ का संबोधन लोक भवन, लखनऊ से सजीव प्रसारित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी स्क्रीन पर किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी महिलाएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री ने सब्सिडी हस्तांतरण की घोषणा की, परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। सांकेतिक चेक वितरण, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई कार्यक्रम के उपरांत मा० विधायक सदर श्री भूपेश चैबे, जिलाधिकारी श्री बी०एन० सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी तथा जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह द्वारा लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक सदर श्री भूपेश चैबे ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि सीधे भेजना पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की है। जिलाधिकारी ने व्यक्त किया आभार जिलाधिकारी श्री बी०एन० सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के अति पिछड़े और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। लाभार्थियों ने जताया आभार कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी से घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा। कई महिलाओं ने बताया कि अब उन्हें रसोई में धुएं की परेशानी से राहत मिली है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। योजना का उद्देश्य: धुएं से मुक्ति, स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना, उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। होली के अवसर पर की गई यह पहल सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित की जा रही ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सोनभद्र में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण बना, बल्कि होली के त्योहार को गरीब परिवारों के लिए वास्तव में खुशियों से भर देने वाला साबित हुआ।1
- सोनभद्र! तकनीक के इस दौर में एक कारीगर ने साइकिल पर मशीन फिट कर अनोखी मिसाल पेश की है। वह चलते-फिरते ही चाकू, कैंची और पहसूल को धार देकर लोगों को हैरान कर रहा है। रॉबर्ट्सगंज नगर में अपनी साइकिल के साथ घूमने वाला यह कारीगर किसी चलते-फिरते वर्कशॉप से कम नहीं। पैडल की ताकत से चलने वाली मशीन से वह कुछ ही मिनटों में औजारों को तेज कर देता है। बिजली या बड़े संसाधनों के बिना किया जा रहा यह काम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोग उसे ‘नए दौर का देसी वैज्ञानिक’ कहकर पुकार रहे हैं। यह पहल न केवल पारंपरिक हुनर को जिंदा रख रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता और जुगाड़ तकनीक की शानदार मिसाल भी पेश कर रही है।1
- चुर्क सोनभद्र आज शनिवार को चुर्क नगर पंचायत के सफाई नायक के रूप में कार्यरत शीतला मौर्या को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में शीतला मौर्या को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव तथा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमीत कुमार सरोज ने शाल, माला और शील्ड भेंट की तथा नगर पंचायत सभासदों ने सफाई नायक को माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी साथ ही मेडल एवं कई सामान भी दिया गया सभी लोगों ने शीतला मौर्या की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि शीतला मौर्या सन् 1986से आज तक अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई। उनके काम को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं मिली। अधिशासी अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से भी अपनी ड्यूटी समय पर और निष्ठा से करने का आग्रह किया कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज,सभासद हिमांशु खत्री,सभासद अजय सिंह, सभासद सूरज चंद्रवंशी, निर्मल कुमार दिलीप कुमार नगर पंचायत के बड़े बाबू रामराज, सुनील कुमार,संकट मोचन, शहाबुद्दीन इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1