logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली पोल पर कार्य के दौरान बिजली निविदा कर्मी की मौत का मामला - एक्सियन राबर्ट्सगंज एस. बी. ठाकुर, एसडीओ घोरावल कृष्ण नंदन भी हुए निलंबित सोनभद्र.... - बिजली पोल पर कार्य के दौरान बिजली निविदा कर्मी की मौत का मामला - एक्सियन राबर्ट्सगंज एस. बी. ठाकुर, एसडीओ घोरावल कृष्ण नंदन भी हुए निलंबित - कल जेई शैलेश प्रजापति निलंबित, दो निविदा कर्मी अश्वनी कुमार और राजेश को किया गया बर्खास्त - मुख्य अभियंता मिर्जापुर ने घटना में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई - बीते गुरुवार की रात बिजली पोल पर ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट चालू करने से हुआ था हादसा - बिजली सप्लाई शुरू होने से बिजली पोल पर चढ़े निविदा कर्मी संतोष करंट की चपेट में आए - ज्यादा झुलस जाने के कारण वाराणसी रेफर के दौरान हुई मौत - करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव की घटना। Byte: रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता, पीसीएल।

15 hrs ago
user_Manoj Verma
Manoj Verma
Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

बिजली पोल पर कार्य के दौरान बिजली निविदा कर्मी की मौत का मामला - एक्सियन राबर्ट्सगंज एस. बी. ठाकुर, एसडीओ घोरावल कृष्ण नंदन भी हुए निलंबित सोनभद्र.... - बिजली पोल पर कार्य के दौरान बिजली निविदा कर्मी की मौत का मामला - एक्सियन राबर्ट्सगंज एस. बी. ठाकुर, एसडीओ घोरावल कृष्ण नंदन भी हुए निलंबित - कल जेई शैलेश प्रजापति निलंबित, दो निविदा कर्मी अश्वनी कुमार और राजेश को किया गया बर्खास्त - मुख्य अभियंता मिर्जापुर ने घटना में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई - बीते गुरुवार की रात बिजली पोल पर ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट चालू करने से हुआ था हादसा - बिजली सप्लाई शुरू होने से बिजली पोल पर चढ़े निविदा कर्मी संतोष करंट की चपेट में आए - ज्यादा झुलस जाने के कारण वाराणसी रेफर के दौरान हुई मौत - करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव की घटना। Byte: रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता, पीसीएल।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचे और कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचओ और डीपीएम पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों को ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
    1
    सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंचे और कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा न करने वाले सीएचओ और डीपीएम पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है।
अधिकारियों को ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 27.02.2026* *“होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़”* आगामी होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के साथ संयुक्तरुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण का विश्वास दिलाया गया। अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। *जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
    3
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 27.02.2026*
*“होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़”*
आगामी होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के साथ संयुक्तरुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण का विश्वास दिलाया गया।
अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
*जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • Post by Shambhu Fitter
    1
    Post by Shambhu Fitter
    user_Shambhu Fitter
    Shambhu Fitter
    दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Singrauli “जब रखवाले ही बन जाएं लाभार्थी, जनता को कैसे मिलेगा न्याय?” — नेता प्रतिपक्ष
    1
    Singrauli “जब रखवाले ही बन जाएं लाभार्थी, जनता को कैसे मिलेगा न्याय?” — नेता प्रतिपक्ष
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bangeshwari Narayan Singh
    1
    Post by Bangeshwari Narayan Singh
    user_Bangeshwari Narayan Singh
    Bangeshwari Narayan Singh
    चांदना•
    7 hrs ago
  • होली पर सिंगरौली पुलिस का तोहफा: 172 गुम मोबाइल लौटाए, लाखों की संपत्ति वापस मिली दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित संचार साथी पोर्टल (CEIR) के प्रभावी उपयोग से सिंगरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए होली पर्व के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। इस पहल से सैकड़ों आवेदकों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर राहुल सैयाम के नेतृत्व में सायबर सेल सिंगरौली एवं थाना/चौकी टीमों ने विगत तीन माह में कुल 172 गुम मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की है। इनमें से 122 मोबाइल पहले ही थानों के माध्यम से वितरित किए जा चुके थे, जबकि शेष 50 मोबाइल फोन आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदकों को सौंपे गए। वर्ष 2026 में अब तक सभी 172 गुम मोबाइल उनके मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। *कई राज्यों से हुई बरामदगी* पुलिस जांच में सामने आया कि गुम मोबाइल फोन मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। सायबर सेल और थाना/चौकी टीमों ने तकनीकी ट्रेसिंग के माध्यम से इन्हें बरामद किया। नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल बरामद मोबाइल फोनों में वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिक्स और आइटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। CEIR पोर्टल: गुम मोबाइल की आसान शिकायत दूरसंचार विभाग के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल को ब्लॉक किया जा सकता है और उसके पुनः सक्रिय होने पर पुलिस को सूचना मिल जाती है, जिससे बरामदगी संभव होती है। सराहनीय भूमिका इस अभियान में उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह सहित सायबर सेल व विभिन्न थाना/चौकी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही। सिंगरौली पुलिस की अपील सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे CEIR पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें। इससे न केवल कीमती समय की बचत होगी, बल्कि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी में पुलिस को भी प्रभावी सहायता मिलेगी।
    4
    होली पर सिंगरौली पुलिस का तोहफा: 172 गुम मोबाइल लौटाए, लाखों की संपत्ति वापस मिली
दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित संचार साथी पोर्टल (CEIR) के प्रभावी उपयोग से सिंगरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए होली पर्व के अवसर पर गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। इस पहल से सैकड़ों आवेदकों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर राहुल सैयाम के नेतृत्व में सायबर सेल सिंगरौली एवं थाना/चौकी टीमों ने विगत तीन माह में कुल 172 गुम मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की है। इनमें से 122 मोबाइल पहले ही थानों के माध्यम से वितरित किए जा चुके थे, जबकि शेष 50 मोबाइल फोन आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदकों को सौंपे गए। वर्ष 2026 में अब तक सभी 172 गुम मोबाइल उनके मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है।
*कई राज्यों से हुई बरामदगी*
पुलिस जांच में सामने आया कि गुम मोबाइल फोन मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। सायबर सेल और थाना/चौकी टीमों ने तकनीकी ट्रेसिंग के माध्यम से इन्हें बरामद किया।
नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल
बरामद मोबाइल फोनों में वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिक्स और आइटेल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं।
CEIR पोर्टल: गुम मोबाइल की आसान शिकायत
दूरसंचार विभाग के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल को ब्लॉक किया जा सकता है और उसके पुनः सक्रिय होने पर पुलिस को सूचना मिल जाती है, जिससे बरामदगी संभव होती है।
सराहनीय भूमिका
इस अभियान में उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह सहित सायबर सेल व विभिन्न थाना/चौकी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
सिंगरौली पुलिस की अपील
सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे CEIR पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें। इससे न केवल कीमती समय की बचत होगी, बल्कि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी में पुलिस को भी प्रभावी सहायता मिलेगी।
    user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर में उल्लास के साथ मना 'होली मिलन' उत्सव ​चोपन (सोनभद्र): रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मेलजोल का संदेश लेकर आता है। इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर के प्रांगण में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ​मुख्य अतिथि की उपस्थिति ​इस अवसर पर वार्ड 3 की सभासद श्रीमती अनीता बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। ​श्रीमती बिंद ने इस मौके पर कहा: ​"विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस त्योहार की असली जीत है।" ​शिक्षकों के सानिध्य में खिली मुस्कान ​विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्राकृतिक रंगों और गुलाल का प्रयोग करते हुए सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया। गुरु और शिष्यों के बीच का यह स्नेहपूर्ण मिलन देखने लायक था। पूरे परिसर में 'होली आई रे' के गीतों और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण जीवंत हो उठा।
    2
    कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर में उल्लास के साथ मना 'होली मिलन' उत्सव
​चोपन (सोनभद्र): रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मेलजोल का संदेश लेकर आता है। इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर के प्रांगण में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
​मुख्य अतिथि की उपस्थिति
​इस अवसर पर वार्ड  3 की सभासद श्रीमती अनीता बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
​श्रीमती बिंद ने इस मौके पर कहा:
​"विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस त्योहार की असली जीत है।"
​शिक्षकों के सानिध्य में खिली मुस्कान
​विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्राकृतिक रंगों और गुलाल का प्रयोग करते हुए सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया। गुरु और शिष्यों के बीच का यह स्नेहपूर्ण मिलन देखने लायक था। पूरे परिसर में 'होली आई रे' के गीतों और बच्चों की खिलखिलाहट से वातावरण जीवंत हो उठा।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • SUGRAULI जिले में अदानी परियोजना से प्रभावित गरीब आदिवासियों को मिलने वाले मुआवजे (मौजा) में अब कथित घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि एक पटवारी ने नियमों को दरकिनार करते हुए धीरौली क्षेत्र में अपनी ही पत्नी के नाम पर मौजा दिलाने का काम किया...
    1
    SUGRAULI जिले में अदानी परियोजना से प्रभावित गरीब आदिवासियों को मिलने वाले मुआवजे (मौजा) में अब कथित घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि एक पटवारी ने नियमों को दरकिनार करते हुए धीरौली क्षेत्र में अपनी ही पत्नी के नाम पर मौजा दिलाने का काम किया...
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मड़िहान राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत डढ़िया के बसंतपुर मौजा गांव के सामने मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरुफ गांव निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार दूध व्यवसाई सतीश यादव उर्फ झगडू यादव की रविवार की सुबह सवा नौ बजे के करीब सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत,परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क किया जाम। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार।सूचना पर मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस जाम खुलवाने में कर रही कड़ी मशक्कत।परिजन आरोपी चालक और वाहन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है।
    1
    मड़िहान
राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत डढ़िया के बसंतपुर मौजा गांव के सामने मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरुफ गांव निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार दूध व्यवसाई सतीश यादव उर्फ झगडू यादव की रविवार की सुबह सवा नौ बजे के करीब सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत,परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क किया जाम। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार।सूचना पर मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस जाम खुलवाने में कर रही कड़ी मशक्कत।परिजन आरोपी चालक और वाहन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है।
    user_Press Shubham Vishvakarma
    Press Shubham Vishvakarma
    Local News Reporter मरिहान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.