Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजेश मकवाना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by राजेश मकवाना9
- Post by Kuldeep Dewada3
- आगर मालवा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को नगर स्थित ऐतिहासिक बाबा बैजनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंकर’ के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर भगवान बाबा बैजनाथ का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। प्रातः लगभग 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। दर्शन के साथ सेवा कार्य भी निरंतर जारी रहे। मंदिर परिसर में सेवाभावी संस्थाओं एवं समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी खिचड़ी (फरियाली खिचड़ी) का वितरण किया गया। दिनभर चले भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आगर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैजनाथ के दर्शन हेतु पहुंचे। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।1
- Post by Sarvan Savita1
- आगर मालवा -महाशिवरात्रि पर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर। जैल रोड पर महा प्रसादी वितरण,,,1
- bahut sal hue gatar banaa nahin Hai2
- महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ डग, कायावर्णेश्वर धाम पर उमड़ा लाखों का जनसैलाब शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम - डग नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह शिवालयों में ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारे गूंजते रहे और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। नगर के सामुखाल स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर, मां गायत्री शक्ति पीठ स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव, नीमचौक राजमंदिर सहित अन्य शिवालयों में विशेष आकर्षक साज-सज्जा की गई। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूल-मालाओं से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना जिले की डग तहसील से लगभग 8 किलोमीटर उत्तर, डग–सुकेत मेगा हाईवे पर क्यासरा गांव स्थित छत्रसाल एवं बेरीसाल नामक हरी-भरी सुरम्य पहाड़ियों के मध्य ॐ आकार में अवस्थित प्राचीन तीर्थस्थल श्री कायावर्णेश्वर महादेव मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां मेले का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान सहित मध्यप्रदेश एवं अन्य क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचे।भगवान कायावर्णेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग प्रतिवर्ष तिल के बराबर वृद्धि करता है, जिससे इस धाम की महिमा और भी विशेष मानी जाती है।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन, स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनवाकर सुव्यवस्थित दर्शन कराए। सुरक्षा एवं यातायात के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। भगवान शिव के इस पावन धाम में वर्षों से वैदिक वेद विद्यालय संचालित हो रहा है। यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन एवं वस्त्र सहित वैदिक शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे यह स्थल केवल आस्था ही नहीं बल्कि संस्कार और शिक्षा का भी केंद्र बना हुआ है।रात्रि में विभिन्न मंदिरों में जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ महाशिवरात्रि के अवसर पर डग क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।4
- Post by राजेश मकवाना9