Shuru
Apke Nagar Ki App…
नालंदा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय मंथन, विकसित भारत की राह पर चर्चा नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर में भारतीय ज्ञान परंपरा और विकसित भारत के निर्माण को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का शुभारंभ हुआ। बिहार के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। देशभर से कुलपति, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और विशेषज्ञ परिसंवाद में शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, नवाचार और समकालीन चुनौतियों से जोड़ने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने नालंदा की शास्त्रार्थ परंपरा, भारतीय भाषाओं, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सतत विकास जैसे विषयों पर विचार रखे। परिसंवाद का समापन 22 सितंबर को निष्कर्ष और आगामी कार्ययोजना के साथ होगा।
Sanjay Kumar
नालंदा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय मंथन, विकसित भारत की राह पर चर्चा नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर में भारतीय ज्ञान परंपरा और विकसित भारत के निर्माण को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का शुभारंभ हुआ। बिहार के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। देशभर से कुलपति, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और विशेषज्ञ परिसंवाद में शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, नवाचार और समकालीन चुनौतियों से जोड़ने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने नालंदा की शास्त्रार्थ परंपरा, भारतीय भाषाओं, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सतत विकास जैसे विषयों पर विचार रखे। परिसंवाद का समापन 22 सितंबर को निष्कर्ष और आगामी कार्ययोजना के साथ होगा।
More news from बिहार and nearby areas
- नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है।1
- Jamui की घटना देश को झकझोर दिया! 🚨 जमुई की घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान! 🚨 जमुई की घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान! जमुई में सामने आई शर्मनाक घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब इस मामले पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने घटना और अब तक हुई कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। आखिर मंत्री ने क्या कहा? 👀 🎥 VIDEO में सुनिए श्रेयसी सिंह का पूरा बयान। 📰 Bihar Sharif Times — BST पर दिखेगा सिर्फ सच। #bihar #jamui #shreyasisingh #biharnews #crimenews1
- बख्तियारपुर में राहत राशि को लेकर दियारा के सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन, ₹7 हजार नहीं मिला तो अंचल कार्यालय पहुंचे दियारा के लोग बख्तियारपुर में बाढ़ राहत को लेकर दियारा के सैकड़ों लोग अंचल कार्यालय पहुंच गए। खाते में ₹7 हजार राहत राशि नहीं पहुंचने को लेकर लोगों ने नारेबाजी की। CO पवन कुमार साह ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने नए आवेदन की रिसीविंग, दोहरे भुगतान की जांच, ब्लीचिंग-चूना छिड़काव, मेडिकल टीम, खराब सड़क और पॉलीथिन शीट की मांग रखी। CO ने आवेदन की रिसीविंग देने, पंचायतों में छिड़काव और मेडिकल टीम भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांतिपूर्वक लौट गए। पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए।1
- बिहार के जमुई से छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। बताया जा रहा है कि नंदन यादव उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा था, जहां दोनों 10वीं के छात्र घूमने गए थे। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिखाई दे रहा युवक नंदन ही है। उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी हरेराम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचकर भागने के दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं। वहीं, वीडियो वायरल करने के आरोप में रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। दोनों छात्र ट्यूशन के बाद मड़वा पहाड़ी गए थे, लौटते समय आरोपियों ने उन्हें रोककर छात्रा से बदसलूकी की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिहार के जमुई से छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। बताया जा रहा है कि नंदन यादव उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा था, जहां दोनों 10वीं के छात्र घूमने गए थे। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिखाई दे रहा युवक नंदन ही है। उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी हरेराम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचकर भागने के दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं। वहीं, वीडियो वायरल करने के आरोप में रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। दोनों छात्र ट्यूशन के बाद मड़वा पहाड़ी गए थे, लौटते समय आरोपियों ने उन्हें रोककर छात्रा से बदसलूकी की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।1
- जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, बाढ़ कांग्रेस आश्रम में सरकार के खिलाफ गूंजे तीखे विरोध के स्वर1
- ब्राह्मण की बेटी और पासवान के बेटे ने की लव मैरिज, शादी के बाद दोनों की दर्दनाक कहानी! 💔 #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #BreakingNews #ViralVideo ब्राह्मण की बेटी और पासवान के बेटे ने की लव मैरिज, शादी के बाद दोनों की दर्दनाक कहानी! 💔 #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 #BreakingNews #ViralVideo1
- नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। **नालंदा के शेरपुर गांव में रेलवे ट्रेन मैनेजर के बंद घर में लाखों की चोरी, करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब।** अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में चोरों ने रेलवे में कार्यरत ट्रेन मैनेजर नगीना पासवान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार, उनका परिवार 13 सितंबर को इलाज के सिलसिले में धनबाद गया हुआ था। इसी दौरान 19 सितंबर की शाम ग्रामीणों से घर का ताला टूटने और दरवाजा खुला होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर पता चला कि करीब 15 भर सोने के जेवरात सहित चांदी के आभूषण गायब हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी गए जेवरात में **सोने के चार कंगन, दो मांग टीका, दो नथिया, दो सोने की चेन, दो अंगूठियां, बजरंगबली के दो सोने के लॉकेट, एक सोने का ढोलना, चार सोने के झुमके और दो कान के आभूषण** शामिल हैं। इसके अलावा एक चांदी का सेट, 11 जोड़ी चांदी के आभूषण, एक चांदी की सिकड़ी समेत अन्य जेवरात भी गायब हैं। इस मामले में पीड़ित ने अस्थावां थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके घर के आसपास दिन-रात जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और जेवरात की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।1
- 🚨 गुजरात में हाथी का तांडव! 🐘😱 गुजरात में सड़क से गुजर रहे हाथी का अचानक गुस्सा देखने को मिला। 🚨 गुजरात में हाथी का तांडव! 🐘😱 गुजरात में सड़क से गुजर रहे हाथी का अचानक गुस्सा देखने को मिला। हाथी ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 🎥 VIDEO देखें—आखिर हाथी को क्यों आया गुस्सा? ऐसी ही हर वायरल खबर के लिए Bihar Sharif Times को FOLLOW करें।1
- अचानक पैतृक घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- लंबे समय से घर नहीं आया; चाहने वालों ने लगाए नारे बख्तियारपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर पहुंचे। उनके अचानक आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और उनके चाहने वालों में उत्साह देखने को मिला। नीतीश कुमार के बख्तियारपुर पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार के अनुसार, नीतीश कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से अपने घर नहीं गए हैं। इस बार वह पैतृक आवास पर कुछ समय बिताएंगे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे। नीतीश कुमार के आने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक और चाहने वाले सुबह से ही उनके पैतृक आवास के आसपास पहुंचने लगे थे। उनके स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी की गई थीं। बख्तियारपुर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार जब वाहन से उतरे तो सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। पैतृक आवास पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले ध्वज पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने घर में प्रवेश किया। कुछ देर बाद वह घर की छत पर पहुंचे और वहां से मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। नीतीश कुमार का जन्म बख्तियारपुर में हुआ था और बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बख्तियारपुर को उनका जन्मस्थान तथा हकीकतपुर स्थित आवास को उनका स्थायी पता दर्ज किया गया है। इस बीच, स्थानीय स्तर पर कुछ लोग उनके अचानक बख्तियारपुर पहुंचने को हाल में चर्चा में रहे एमएलसी नीरज कुमार से जुड़े विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार की ओर से उनके बख्तियारपुर आने को लेकर ऐसी कोई राजनीतिक वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने परिवार से मिलने और घर पर समय बिताने की बात कही है। अब नीतीश कुमार के अचानक पैतृक आवास पहुंचने को लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।1