Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदर निवासी लोकेश राठौर ने अपनी पुत्री रोही का प्रथम जन्म दिवस सुन्दर कांड का वाचन कर मनाया गया तथा केक भी घर में ही काटा गया ।
Sohan Lal Rathor
सदर निवासी लोकेश राठौर ने अपनी पुत्री रोही का प्रथम जन्म दिवस सुन्दर कांड का वाचन कर मनाया गया तथा केक भी घर में ही काटा गया ।
- Sohan Lal Rathorबैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेशरोही राठौर को प्रथम जन्म दिवस की शुभकामना15 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sohan Lal Rathor4
- Post by AMLA NEWS1
- आमला (बैतूल)। आमला तहसील में एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तिरमहू और हसलपुर गांवों में लगी आग से कुल मिलाकर करीब 6 एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। *4
- मुलताई पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- भोपाल: होटल में मुस्लिम युवक के साथ मिली विवाहित हिंदू युवती, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी #भोपाल के रेलवे स्टेशन इलाके में स्थित एक निजी #होटल में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब #बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने एक अंतरधार्मिक जोड़े को रंगे हाथों पकड़ा। मामला एक #मुस्लिमयुवक और #हिंदूमहिला से जुड़ा है, जिसे लेकर इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। अलग कमरा लेकर एक ही रूम में मिले मिली जानकारी के अनुसार, रायसेन की रहने वाली एक विवाहित महिला भोपाल आई थी और रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में रुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने अपनी पहचान छिपाने और किसी को शक न हो, इसके लिए होटल में अलग-अलग कमरे बुक किए थे। हालांकि, वे दोनों एक ही कमरे में मौजूद थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर होटल में दबिश दी। जब कमरे की जांच की गई, तो दोनों को एक साथ पाया गया। मारपीट और पुलिस की कार्रवाई जैसे ही कार्यकर्ताओं ने युवक को युवती के साथ देखा, उन्होंने होटल के अंदर ही युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद होटल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही बजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से युवक को बचाकर सुरक्षित थाने ले गई। #BhopalNews #hindugirl #Muslimboy #oyohotel1
- 🔹बैतूल जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण दिनांक 22.03.2026 को थाना मुलताई में एक नाबालिग पीड़िता द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अर्जुन खापरे निवासी ग्राम मोरगोंदी (पांढुर्णा) द्वारा उसके नहाते समय का वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। 🔹 *अपराध पंजीयन* पीड़िता की रिपोर्ट पर *आरोपी अर्जुन खापरे पिता लखन खापरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोरगोंदी पांढुर्णा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/26 धारा 77, 78(2), 351(3) बीएनएस, 66(E), 67(A) आईटी एक्ट एवं 11, 12, 13, 14 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।* 🔹*पुलिस कार्यवाही* प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बस स्टैंड दुनावा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अर्जुन खापरे को दिनांक 23.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 🔹*आरोपी का नाम* अर्जुन खापरे पिता लखन खापरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोरगोंदी पांढुर्णा 🔹*सराहनीय भूमिका* इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि मोनिका पटले, उनि नेपाल सिंह, आरक्षक अभिषेक वाडिवा, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक प्रिंस एवं आरक्षक सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की निजता का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है। विशेषकर महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री बनाना, प्रसारित करना या साझा करना कानूनन दंडनीय है। 🔹उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें एवं उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर उचित निगरानी रखें।1
- सतपुड़ा के सुंदर शादीयों और ऊंची पहाड़ी पर स्थित गुफ़ा में विराजमान स्वयंभू प्रगट मां अम्बा विराजमान हैं बैतूल रेलवे स्टेशन से 90 किलोमीटर और आठनेर मुख्यालय से पचास किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित आदिवासी अंचल के गांव धारूल में अम्बा माई का यह दिव्य दरबार है धारूल से दो किलोमीटर जंगल रास्ते से होते हुए अम्बा दरबार पहुचा जा सकता है। मान्यता है कि इस घने जंगल में स्थित गुफ़ा में मां अम्बा अनादी काल से विराजमान हैं। कहां जाता है कि पांच पांडवो ने अज्ञात वास के दौरान इसी गुफा में अम्बा देवी की आराधना की थी। इस प्राचीन शक्ति पीठ पर दर्जनों रहस्यमय गुफाएं हैं जो अलग-अलग दिशाओं में निकलती है जो आज भी रहस्यमय है। इस गुफ़ा में अनेक देवी-देवताओं की प्राचीन मुरतिया है। कहां जाता है कि आज भी जंगल में मां किसी ना किसी रूप में आकर भक्तों की रक्षा और दर्शन देती है इस दिव्य स्थान पर अनेकों साधू संतो ने तप किए। एक सच्ची घटना जो आज भी हर व्यक्ति के ज़ुबान से सुनी जाती है कहा जाता है आज से 25 वर्ष पुर्व आठनेर विकासखण्ड के गांव में रहने वाली गरीब मैयना बाई की आस्था और विश्वास मां अम्बा पर अटूट था प्रति अमावस्या और पूर्णिमा को वे पैदल पति के साथ दर्शन करने अम्बा देवी जाया करती कहा जाता है कि तब मां ने मैयना को दर्शन दिए मां के चमत्कारों की गाथाएं तपस्वी राधा बाई और मंगला बाई की जुबानी हजारों लोगों ने सुनी। इस स्थल से जुडे अनेकों चमत्कार हैं आज भी इस दिव्य दरबार में हर मनोकामना पूरी होती है कहा जाता है कि मां जिसे जब बुलाती है तब ही उसके दर्शन होते हैं चैत्र नवरात्र पर यहां महाराष्ट्र और बैतूल सहित एमपी के शहरों से हजारों लाखों लोग पहुंचकर दर्शन करते हैं। पहाड़ियों के बीज से होकर इस स्थल पर सुगमता से पहुंचा जा सकता है यहां पानी बिजली और रहने के लिए सराए कमरों की व्यवस्था है।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631