logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कोयला लदा हाईवा ट्रक का स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हाईवा चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान बचा ली।

2 hrs ago
user_Md sabir
Md sabir
Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
2 hrs ago

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कोयला लदा हाईवा ट्रक का स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हाईवा चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान बचा ली।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कोयला लदा हाईवा ट्रक का स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हाईवा चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान बचा ली।
    1
    झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कोयला लदा हाईवा ट्रक का स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

हालांकि, हाईवा चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान बचा ली।
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कुजू नया मोड़ कोरिया घाटी में मोबिल से लदा एक मिनी ट्रक 'फिल्मी स्टाइल' में पलट गया है।
    1
    कुजू नया मोड़ कोरिया घाटी में मोबिल से लदा एक मिनी ट्रक 'फिल्मी स्टाइल' में पलट गया है।
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    4 hrs ago
  • भारत सरकार के प्रतिष्ठित 'नेशनल अवार्ड्स फॉर ई-गवर्नेंस' (NAeG 2026) के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यह सम्मान 2 जुलाई 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने वाले 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (#NCeG2026) में प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और डिजिटल इंडिया के संकल्प को धरातल पर उतारने वाली सर्वश्रेष्ठ पहलों को सम्मानित करेंगे। यह राष्ट्रीय पुरस्कार सरकारी प्रक्रियाओं की री-इंजीनियरिंग और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले विभागों और अधिकारियों को दिया जाता है। इस वर्ष पुरस्कारों के निर्धारण के लिए मुख्य रूप से प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स, जमीनी स्तर पर डिजिटल नवाचार, तथा स्केलिंग अप और रिप्लिकेशन जैसे तकनीकी व प्रशासनिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन नवाचारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश भर से सरकारी अधिकारी, डिजिटल इनोवेटर्स, शिक्षाविद, उद्योग जगत के लीडर्स, टेक स्टार्टअप्स और ई-गवर्नेंस विशेषज्ञ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस मंच पर देश के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नई तकनीकी नीतियों पर गहन विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित पिछले 28वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन की सफल और अवार्ड विजेता पहलों पर आधारित विशेष तकनीकी वीडियो और केस स्टडीज भी प्रदर्शित की जाएंगी, ताकि अन्य राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी और स्टार्टअप्स उनसे प्रेरणा ले सकें।
    1
    भारत सरकार के प्रतिष्ठित 'नेशनल अवार्ड्स फॉर ई-गवर्नेंस' (NAeG 2026) के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यह सम्मान 2 जुलाई 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने वाले 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (#NCeG2026) में प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और डिजिटल इंडिया के संकल्प को धरातल पर उतारने वाली सर्वश्रेष्ठ पहलों को सम्मानित करेंगे।

यह राष्ट्रीय पुरस्कार सरकारी प्रक्रियाओं की री-इंजीनियरिंग और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले विभागों और अधिकारियों को दिया जाता है। इस वर्ष पुरस्कारों के निर्धारण के लिए मुख्य रूप से प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स, जमीनी स्तर पर डिजिटल नवाचार, तथा स्केलिंग अप और रिप्लिकेशन जैसे तकनीकी व प्रशासनिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन नवाचारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश भर से सरकारी अधिकारी, डिजिटल इनोवेटर्स, शिक्षाविद, उद्योग जगत के लीडर्स, टेक स्टार्टअप्स और ई-गवर्नेंस विशेषज्ञ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस मंच पर देश के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नई तकनीकी नीतियों पर गहन विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित पिछले 28वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन की सफल और अवार्ड विजेता पहलों पर आधारित विशेष तकनीकी वीडियो और केस स्टडीज भी प्रदर्शित की जाएंगी, ताकि अन्य राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी और स्टार्टअप्स उनसे प्रेरणा ले सकें।
    user_News Prahari
    News Prahari
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर बीती रात पेट्रोल बम से हमला किया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
    1
    झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर बीती रात पेट्रोल बम से हमला किया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के गठन के बाद जिले में शूटिंग विधा के प्रति युवाओं का रुझान काफी बढ़ गया है। खासकर लड़कियां बड़ी संख्या में शूटिंग के क्षेत्र में आगे आ रही हैं। एसोसिएशन के गठन से पहले, हजारीबाग राइफल क्लब के माध्यम से काम चल रहा था। लेकिन, एसोसिएशन बनने के बाद शूटिंग को बहुत बढ़ावा मिला है, और इस क्षेत्र में हजारीबाग ने जो पहचान बनाई है, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
    1
    हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के गठन के बाद जिले में शूटिंग विधा के प्रति युवाओं का रुझान काफी बढ़ गया है। खासकर लड़कियां बड़ी संख्या में शूटिंग के क्षेत्र में आगे आ रही हैं।

एसोसिएशन के गठन से पहले, हजारीबाग राइफल क्लब के माध्यम से काम चल रहा था। लेकिन, एसोसिएशन बनने के बाद शूटिंग को बहुत बढ़ावा मिला है, और इस क्षेत्र में हजारीबाग ने जो पहचान बनाई है, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • आगामी 22 जून को आजसू पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में 'आक्रोश मार्च' को आक्रामक और भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार, 17 जून 2026 को आजसू पार्टी जिला समिति हजारीबाग की एक विशेष बैठक हजारीबाग सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने की, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में होने वाले आक्रोश मार्च की रूपरेखा तय करना, प्रभारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करना और हजारीबाग लोकसभा व जिला क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने कहा कि 22 जून का आक्रोश मार्च जनविरोधी नीतियों, स्थानीय युवाओं के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरने का एक बड़ा लोकतांत्रिक माध्यम होगा, जो हजारीबाग के राजनीतिक इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी प्रखंड और नगर अध्यक्षों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया। केंद्रीय और जिला स्तर के नेताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आजसू हमेशा झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है, और यह आक्रोश मार्च वर्तमान व्यवस्था की खामियों को उजागर करेगा। संगठनात्मक मजबूती दर्शाने वाली इस बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर राय, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता जय मेहता और केंद्रीय सचिव महिला संघ संगीता बारला सहित कई केंद्रीय नेताओं व प्रखंड प्रभारियों ने भाग लिया। हजारीबाग प्रभारी सुनील चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष लीलो महतो, आजसू युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और बड़कागांव अध्यक्ष गौतम वर्मा ने भी अपनी-अपनी कमेटियों की तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आक्रोश मार्च को धरातल पर सफल बनाने के लिए युवा और छात्र विंग ने कमान संभाली है। विष्णुगढ़ प्रखंड के अध्यक्ष अजय मंडल, बरही प्रखंड के अध्यक्ष सरफराज खान, प्रखर प्रखंड के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, युवा आजसू के नरेश कुशवाहा, भुनेश्वर महतो, प्रदीप यादव, विशाल प्रजापति और सुमित सिंह ने युवाओं की टोली के साथ मार्च का नेतृत्व करने की बात कही। छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सत्यम सिंह और जिला संयोजक शुभम राणा ने शिक्षण संस्थानों और छात्र वर्ग को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की, जबकि महिला संघ की जिला अध्यक्ष सुहानी हक्का और केंद्रीय सदस्य लाल चंद महतो महिला भागीदारी बढ़ाने में जुटे दिखे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने 22 जून के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
    2
    आगामी 22 जून को आजसू पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में 'आक्रोश मार्च' को आक्रामक और भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार, 17 जून 2026 को आजसू पार्टी जिला समिति हजारीबाग की एक विशेष बैठक हजारीबाग सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने की, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में होने वाले आक्रोश मार्च की रूपरेखा तय करना, प्रभारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करना और हजारीबाग लोकसभा व जिला क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने कहा कि 22 जून का आक्रोश मार्च जनविरोधी नीतियों, स्थानीय युवाओं के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरने का एक बड़ा लोकतांत्रिक माध्यम होगा, जो हजारीबाग के राजनीतिक इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी प्रखंड और नगर अध्यक्षों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया। केंद्रीय और जिला स्तर के नेताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आजसू हमेशा झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है, और यह आक्रोश मार्च वर्तमान व्यवस्था की खामियों को उजागर करेगा।

संगठनात्मक मजबूती दर्शाने वाली इस बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर राय, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता जय मेहता और केंद्रीय सचिव महिला संघ संगीता बारला सहित कई केंद्रीय नेताओं व प्रखंड प्रभारियों ने भाग लिया। हजारीबाग प्रभारी सुनील चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष लीलो महतो, आजसू युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और बड़कागांव अध्यक्ष गौतम वर्मा ने भी अपनी-अपनी कमेटियों की तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आक्रोश मार्च को धरातल पर सफल बनाने के लिए युवा और छात्र विंग ने कमान संभाली है। विष्णुगढ़ प्रखंड के अध्यक्ष अजय मंडल, बरही प्रखंड के अध्यक्ष सरफराज खान, प्रखर प्रखंड के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, युवा आजसू के नरेश कुशवाहा, भुनेश्वर महतो, प्रदीप यादव, विशाल प्रजापति और सुमित सिंह ने युवाओं की टोली के साथ मार्च का नेतृत्व करने की बात कही। छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सत्यम सिंह और जिला संयोजक शुभम राणा ने शिक्षण संस्थानों और छात्र वर्ग को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की, जबकि महिला संघ की जिला अध्यक्ष सुहानी हक्का और केंद्रीय सदस्य लाल चंद महतो महिला भागीदारी बढ़ाने में जुटे दिखे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने 22 जून के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_News Prahari
    News Prahari
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • रामगढ़ के घाटों दानिया जंगल, जो मांडू विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहाँ जंगली भालू के हमले में एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना क्षेत्र में जानवरों द्वारा फैलाई जा रही मौत की दहशत का ही एक हिस्सा है, क्योंकि आए दिन ऐसी वारदातें होती रहती हैं। स्थानीय जनता का कहना है कि वे लगातार जानवरों के डर के साये में जीते हैं। कुछ दिन पहले ही, इसी क्षेत्र में हाथियों का जमावड़ा था, जिससे लोग भयभीत थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की ओर से उन्हें किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था या मदद नहीं मिलती। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन और वन विभाग को इन समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, ग्रामीण जनता ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस जंगल में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    1
    रामगढ़ के घाटों दानिया जंगल, जो मांडू विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहाँ जंगली भालू के हमले में एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना क्षेत्र में जानवरों द्वारा फैलाई जा रही मौत की दहशत का ही एक हिस्सा है, क्योंकि आए दिन ऐसी वारदातें होती रहती हैं।

स्थानीय जनता का कहना है कि वे लगातार जानवरों के डर के साये में जीते हैं। कुछ दिन पहले ही, इसी क्षेत्र में हाथियों का जमावड़ा था, जिससे लोग भयभीत थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की ओर से उन्हें किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था या मदद नहीं मिलती। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन और वन विभाग को इन समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, ग्रामीण जनता ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस जंगल में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    user_Dharmendra  Rathor
    Dharmendra Rathor
    रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.