logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घांघू के कुमार अजय को मिला सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान* * चूरू, 11 मई। सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर की ओर से राजस्थानी के युवा चर्चित कवि-लेखक कुमार अजय को सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान प्रदान किया गया है। रविवार को श्रीगंगानगर मुख्यालय पर नोजगे ऑडिटोरियम में सृजन सेवा संस्थान की ओर से ‘कबीर: तब और अब’ विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में यह सम्मान ​प्रदान किया गया। प्रख्यात विचारक, आलोचक और कथाकार प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित अतिथियों ने कुमार अजय को यह सम्मान प्रदान किया। गौरतलब है कि ‘रिंकी टेलर’ और ‘संजीवणी’ जैसी चर्चित राजस्थानी किताबों के रचयिता युवा लेखक कुमार अजय को उनके राजस्थानी सृजन के लिए यह सम्मान दिया गया है। चूरू जिले के गांव घांघू में 24 जुलाई 1982 को जन्मे कुमार अजय राजस्थानी और हिंदी के चर्चित लेखक है। राजस्थानी में उनके कविता संग्रह ‘संजीवणी’, ‘ऊभौ हूं अजै’, ‘रिंकी टेलर’ काफी चर्चित रहे हैं, वहीं हिंदी में कविता संग्रह ‘कहना ही है तो कहो’ एवं डायरी पुस्तक ‘मैं चाहूं तो मुस्करा सकता हूं’ और ‘आत्माओं में घुले दुख’ आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा संपादन और अनुवाद के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे पूर्व कुमार अजय साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2013, श्रीमती बसंती देवी धानुका युवा साहित्यकार पुरस्कार, ग्राम गदर पत्रकारिता पुरस्कार 2006, कुलिश स्मृति: कलम से स्वराज पत्रकारिता पुरस्कार 2007, मायड़ रत्न अलंकरण सहित अनेक पुरस्कार-सम्मान से समादृत हो चुके हैं। कुमार अजय वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उप निदेशक पद पर कार्यरत हैं। वे इन दिनों विभागीय पत्रिका सुजस का संपादन देख रहे हैं। *पंद्रह साहित्यकारों को मिले सृजन सम्मान* कार्यक्रम में सृजन सेवा संस्थान की ओर से शब्दशिल्पियों के सम्मान में वार्षिक समर्पित अर्पित किए गए। इस दौरान प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल, कैलाश मनहर, मनीषा कुलश्रेष्ठ, शायर जिया टोंकी, शांतिलाल जैन, डॉ मदन सैनी, सत्यनारायण ‘सत्य’, मोनिका गौड़, पूनम चौधरी आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नोजगे पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ पीएस सूदन, सृजन के अध्यक्ष डॉ अरुण शहैरिया ‘ताइर’, सचिव कृष्णकुमार आशु, डॉ संदेश त्यागी, कृष्ण बृहस्पति, अमित तिवारी, मैत्रेय, आरव सहित साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, वकालत, व्यापारिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_कुमार राजेश चौधरी
कुमार राजेश चौधरी
Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रयास करे मां भगवती आपको महारोग से मुक्त करे आस्था और विश्वास ही ईश्वर कि शक्ति है और सनातन धर्म संस्कार और संस्कृति।
    1
    प्रयास करे मां भगवती आपको महारोग से मुक्त करे आस्था और विश्वास ही ईश्वर कि शक्ति है और सनातन धर्म संस्कार और संस्कृति।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    Farmer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मंडावा के वाहिदपुरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से विद्युत डीपी को पोल से गिराकर उसका तांबा और कीमती तेल चुराया। यह इसी खेत में हुई चोरी की दूसरी वारदात है, जो क्षेत्र में चोरों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।
    3
    मंडावा के वाहिदपुरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से विद्युत डीपी को पोल से गिराकर उसका तांबा और कीमती तेल चुराया। यह इसी खेत में हुई चोरी की दूसरी वारदात है, जो क्षेत्र में चोरों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • झुंझुनूं के चिड़ावा शहर के वार्ड 21 में नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य समारोहपूर्वक शुरू हुआ। पिलानी विधायक और निवर्तमान चेयरमैन ने इसका उद्घाटन किया। वार्डवासियों को उम्मीद है कि इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान मिल जाएगा।
    1
    झुंझुनूं के चिड़ावा शहर के वार्ड 21 में नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य समारोहपूर्वक शुरू हुआ। पिलानी विधायक और निवर्तमान चेयरमैन ने इसका उद्घाटन किया। वार्डवासियों को उम्मीद है कि इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान मिल जाएगा।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भादरा पुलिस ने मलसीसर में रजत शर्मा पर हुए हमले का खुलासा किया है। एएसपी गीता चौधरी ने बताया, जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं और मामले में कार्रवाई जारी है।
    1
    भादरा पुलिस ने मलसीसर में रजत शर्मा पर हुए हमले का खुलासा किया है। एएसपी गीता चौधरी ने बताया, जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं और मामले में कार्रवाई जारी है।
    user_Mangilal Sihag
    Mangilal Sihag
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • झुंझुनू के बगड़ कस्बे में 156 साल पुराने फतेहसागर और भूतनाथ तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया गया। अमृत 2.0 योजना के तहत ₹1.38 करोड़ की लागत से पायतान फर्श, घाट मरम्मत और आधुनिक लाइटिंग जैसे कई काम होंगे। यह तालाब, जो 156 साल पहले अकाल के समय बने थे, अब पहली बार व्यापक कायाकल्प के साथ नया रूप लेंगे।
    1
    झुंझुनू के बगड़ कस्बे में 156 साल पुराने फतेहसागर और भूतनाथ तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया गया। अमृत 2.0 योजना के तहत ₹1.38 करोड़ की लागत से पायतान फर्श, घाट मरम्मत और आधुनिक लाइटिंग जैसे कई काम होंगे। यह तालाब, जो 156 साल पहले अकाल के समय बने थे, अब पहली बार व्यापक कायाकल्प के साथ नया रूप लेंगे।
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • तिजारा मे वाल्मिकी सेना की बैठक, सफाई कर्मचारियों के हक- अधिकारों पर हुई चर्चा..... अलवर राजस्थान न्यूज:- तिजारा में आज वाल्मीकि सेना की टीम ने नगर परिषद कर्मचारियों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों के हक एवं अधिकारों को लेकर आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में वाल्मीकि सेना के प्रमुख अनिल वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष लल्लूराम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगेलिया, संरक्षक चोखराम, सुल्तान एवं संजय वाल्मीकि मौजूद रहे। तिजारा से वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वाल्मीकि, युवा नेता मोनू वाल्मीकि, डॉ. अनिल बिवाल एवं मनोज वाल्मीकि ने भी अपने विचार रखे। खैरथल से अनिल सारवान, राकेश वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, प्रसादी वाल्मीकि एवं राहुल बॉस सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। बैठक में समाज की एकता, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
    1
    तिजारा मे वाल्मिकी सेना की बैठक, सफाई कर्मचारियों के हक- अधिकारों पर हुई चर्चा.....
अलवर राजस्थान न्यूज:-
तिजारा में आज वाल्मीकि सेना की टीम ने नगर परिषद कर्मचारियों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों के हक एवं अधिकारों को लेकर आगे की रणनीति तय की गई।
बैठक में वाल्मीकि सेना के प्रमुख अनिल वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष लल्लूराम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगेलिया, संरक्षक चोखराम, सुल्तान एवं संजय वाल्मीकि मौजूद रहे।
तिजारा से वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वाल्मीकि, युवा नेता मोनू वाल्मीकि, डॉ. अनिल बिवाल एवं मनोज वाल्मीकि ने भी अपने विचार रखे।
खैरथल से अनिल सारवान, राकेश वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, प्रसादी वाल्मीकि एवं राहुल बॉस सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
बैठक में समाज की एकता, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
    user_Neharu jedia
    Neharu jedia
    Local News Reporter उदयपुरवाटी, झुंझुनू, राजस्थान•
    38 min ago
  • Sikar , लोसल के सीकर बस स्टैंड के पास स्थित कारीगरान नोहरे में लगी अचानक आग सूचना पर पहुची लोसल नगर पालिका की अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू पालिका प्रशासन की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टला आग पर पाया काबू
    1
    Sikar , लोसल के सीकर बस स्टैंड के पास स्थित कारीगरान नोहरे में लगी अचानक आग 
सूचना पर पहुची लोसल नगर पालिका की अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू पालिका प्रशासन की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टला आग पर पाया काबू
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • चुरू की जनता किसी विषय को लेकर गहरी दुविधा में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सही रास्ता क्या है। इस असमंजस को दूर करने के लिए लोगों से उनकी राय और सुझाव माँगे गए हैं।
    1
    चुरू की जनता किसी विषय को लेकर गहरी दुविधा में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सही रास्ता क्या है। इस असमंजस को दूर करने के लिए लोगों से उनकी राय और सुझाव माँगे गए हैं।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    Farmer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.