तिजारा मे वाल्मिकी सेना की बैठक, सफाई कर्मचारियों के हक- अधिकारों पर हुई चर्चा..... अलवर राजस्थान न्यूज:- तिजारा में आज वाल्मीकि सेना की टीम ने नगर परिषद कर्मचारियों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों के हक एवं अधिकारों को लेकर आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में वाल्मीकि सेना के प्रमुख अनिल वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष लल्लूराम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगेलिया, संरक्षक चोखराम, सुल्तान एवं संजय वाल्मीकि मौजूद रहे। तिजारा से वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वाल्मीकि, युवा नेता मोनू वाल्मीकि, डॉ. अनिल बिवाल एवं मनोज वाल्मीकि ने भी अपने विचार रखे। खैरथल से अनिल सारवान, राकेश वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, प्रसादी वाल्मीकि एवं राहुल बॉस सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। बैठक में समाज की एकता, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

- झुंझुनूं के लावेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा।1
- जयपुर जिले के विराटनगर थाना अधिकारी (SHO) सोहन लाल जी बोले - विराटनगर थाने की पुलिस ने अवैध खनन या परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पर कांग्रेस पुर्व विधायक और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई,भारी विरोध प्रदर्शन,आरोपी ड्राइवर को जेल भेजा1
- राजस्थान के सीकर में कोचिंग छात्राओं को परेशान करने वाले एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की कालिका टीम की इस कार्रवाई से छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।1
- प्रयास करे मां भगवती आपको महारोग से मुक्त करे आस्था और विश्वास ही ईश्वर कि शक्ति है और सनातन धर्म संस्कार और संस्कृति।1
- अजीतपुरा-कुजोता में नेशनल लाइमस्टोन कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का 274वें दिन भी धरना जारी है और उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी नियमों का उल्लंघन कर आबादी, स्कूलों व श्मशान के पास ब्लास्टिंग कर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जल्द जांच का आश्वासन दिया है।1
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों का सीधा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस ट्रैक्टर को लेकर विवाद था, उसकी कोई रॉयल्टी रसीद नहीं पाई गई।1
- झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे में सोमवार सुबह दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।1
- चुरू की जनता किसी विषय को लेकर गहरी दुविधा में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सही रास्ता क्या है। इस असमंजस को दूर करने के लिए लोगों से उनकी राय और सुझाव माँगे गए हैं।1
- विराटनगर के पावटा में बहुद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति की नई शाखा का उद्घाटन हुआ। विधायक कुलदीप धनखड़ ने इसका शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों की सहकारी सेवाएं अब और अधिक सुलभ और सशक्त होंगी।1