सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर झुंझुनूं में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, लावेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक एवं महाआरती झुंझुनूं में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर श्री लावेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और भगवान शिव के जयकारों से माहौल श्रद्धा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू तथा जिला कलेक्टर अरूण गर्ग ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया तथा महाआरती में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में सोमनाथ मंदिर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कलेक्टर अरूण गर्ग ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा के गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

- चिड़ावा शहर के वार्ड 21 में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का सामारोहपूर्वक उद्धघाटन, पेयजल किल्लत से मिलेगी निजात चिड़ावा शहर के वार्ड नं 21 गुगोजी की ढाणी में सोमवार को नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का सामारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। पिलानी विधायक पितराम काला व निर्वतमान चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक काला व चेयरमैन सुमित्रा सैनी का स्वागत सम्मान करते हुए उनका आभार जताया। वार्डवासियों ने बताया कि ट्यूबवेल बनने से लंबे समय चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर निर्वतमान पार्षद लोकेश कटारिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।1
- झुंझुनू के बगड़ कस्बे में 156 साल पुराने फतेहसागर और भूतनाथ तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया गया। अमृत 2.0 योजना के तहत ₹1.38 करोड़ की लागत से पायतान फर्श, घाट मरम्मत और आधुनिक लाइटिंग जैसे कई काम होंगे। यह तालाब, जो 156 साल पहले अकाल के समय बने थे, अब पहली बार व्यापक कायाकल्प के साथ नया रूप लेंगे।1
- झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो से अधिक डोडापोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- मंडावा के वाहिदपुरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से विद्युत डीपी को पोल से गिराकर उसका तांबा और कीमती तेल चुराया। यह इसी खेत में हुई चोरी की दूसरी वारदात है, जो क्षेत्र में चोरों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।3
- पब्लिक जनता-जनार्दन असमंजस से क्या करें और क्या नहीं चिट भी मेरी पुट भी मेरी आप कांमेंट कर जरूर बताये आप सबकी क्या राय है।।1
- भिवानी के लोहारू में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक और उसके मामा के बेटे की जान चली गई। युवक की शादी को अभी एक हफ्ता ही हुआ था, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।1
- आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और ग्रामीणों ने हाईवे परियोजना का जमकर विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में किसान परिवार बेघर हो जाएंगे और उनकी कृषि भूमि प्रभावित होगी। जनसुनवाई के दौरान किसानों ने कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर उनका जीवन और आजीविका निर्भर है, उसी जमीन को अधिग्रहित कर उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। किसानों का कहना था कि विकास के नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। किसानों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं— 1. सड़क निर्माण के दौरान सड़क को 15 फीट ऊंचा बनाने के बजाय जमीन के समतल बनाया जाए। 2. प्रभावित किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जाए। 3. विस्थापित परिवारों के लिए उचित पुनर्स्थापन की व्यवस्था की जाए। 4. प्रत्येक प्रभावित किसान को RIICO क्षेत्र में एक-एक प्लॉट दिया जाए। 5. किसानों को DLC रेट का 10 गुना मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दौरान किसान महापंचायत के सीकर जिलाध्यक्ष बलदेव जाट एवं नीम का थाना अध्यक्ष कृष्ण यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसान विरोधी किसी भी निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए वे अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। #hightlight #follower शुभम चोपड़ा गांवड़ी1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर झुंझुनूं में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, लावेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक एवं महाआरती झुंझुनूं में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर श्री लावेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और भगवान शिव के जयकारों से माहौल श्रद्धा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू तथा जिला कलेक्टर अरूण गर्ग ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया तथा महाआरती में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में सोमनाथ मंदिर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कलेक्टर अरूण गर्ग ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा के गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई है।1