logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डबरा के ठाकुर बाबा बायपास रोड पर गेहूं से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

9 hrs ago
user_Reporter Vicky patariya
Reporter Vicky patariya
Video Creator पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

डबरा के ठाकुर बाबा बायपास रोड पर गेहूं से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डबरा के किसान न्याय सत्याग्रह में पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा के किसान न्याय सत्याग्रह में पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, डबरा में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव यूथ कांग्रेस के 'किसान न्याय सत्याग्रह' में शामिल होने पहुंचे, उनके साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, राष्ट्रीय सचिव हेवरन कंसाना , राज्यसभा सांसद अशोक सिंह , विधायक सुरेश राजे, नितेंद्र दर्शन सिंह प्रदेश महासचिव , महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत , यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह , डबरा विधानसभा अध्यक्ष जमील खान , ग्वालियर ग्रामीण के महासचिव जयप्रकाश शर्मा , महेंद्र चौबे , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील (US Trade Deal) को लेकर कांग्रेस यूथ के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी और करता कार्यकर्ताओं में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार 17 दिन कृषि उपज मंडी में धरना जारी रहा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मौका था केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस के 'किसान न्याय सत्याग्रह' का , हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच यूथ कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। जिसमें एक विशाल ट्रैक्टर रैली भी निकली गई , जिसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव ट्रैक्टर चलाकर कृषि उपज मंडी में बने सभा स्थल पहुंचे और यहां पर एक आम सभा के साथ के साथ इस रैली का समापन किया गया। वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव ने सीधे तौर पर केंद्र की 'ट्रेड डील' को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी और विदेशी उत्पादों के आने से स्थानीय मंडियां बर्बाद हो जाएंगी। यह ट्रेड डील नहीं, बल्कि भारतीय किसान के भविष्य का सौदा है। सरकार चंद उद्योगपतियों और विदेशी ताकतों को खुश करने के लिए डबरा और देश के करोड़ों किसानों के पेट पर लात मार रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे, यह सत्याग्रह डबरा से शुरू होकर दिल्ली की कुर्सी तक जाएगा।" वही प्रदर्शन के दौरान डबरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। यूथ कांग्रेस का कहना है कि ट्रेड डील के माध्यम से जो रियायतें दी जा रही हैं, वे सीधे तौर पर छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए घातक साबित होंगी। इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी खोई हुई जमीन तलाशने और किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। चिव के कड़े तेवरों ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और भी तूल पकड़ने वाला है। बाइट- उदय भानु चिव राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस
    4
    डबरा के किसान न्याय सत्याग्रह में पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, 
डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश
डबरा के किसान न्याय सत्याग्रह में पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, 
डबरा में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव यूथ कांग्रेस के 'किसान न्याय सत्याग्रह' में शामिल होने पहुंचे, उनके साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, राष्ट्रीय सचिव हेवरन कंसाना , राज्यसभा सांसद अशोक सिंह , विधायक सुरेश राजे, नितेंद्र दर्शन सिंह प्रदेश महासचिव , महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा रावत , यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह , डबरा विधानसभा अध्यक्ष जमील खान , ग्वालियर ग्रामीण के महासचिव जयप्रकाश शर्मा , महेंद्र चौबे , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील (US Trade Deal) को लेकर कांग्रेस यूथ के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी और करता कार्यकर्ताओं में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार 17 दिन कृषि उपज मंडी में धरना जारी रहा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मौका था केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस के 'किसान न्याय सत्याग्रह' का , हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच यूथ कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। जिसमें एक विशाल ट्रैक्टर रैली भी निकली गई , जिसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव ट्रैक्टर चलाकर  कृषि उपज मंडी में बने सभा स्थल पहुंचे और यहां पर एक आम सभा के साथ के साथ इस रैली का समापन किया गया।
वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव ने सीधे तौर पर केंद्र की 'ट्रेड डील' को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी और विदेशी उत्पादों के आने से स्थानीय मंडियां बर्बाद हो जाएंगी। यह ट्रेड डील नहीं, बल्कि भारतीय किसान के भविष्य का सौदा है। सरकार चंद उद्योगपतियों और विदेशी ताकतों को खुश करने के लिए डबरा और देश के करोड़ों किसानों के पेट पर लात मार रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे, यह सत्याग्रह डबरा से शुरू होकर दिल्ली की कुर्सी तक जाएगा।" वही प्रदर्शन के दौरान डबरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। यूथ कांग्रेस का कहना है कि ट्रेड डील के माध्यम से जो रियायतें दी जा रही हैं, वे सीधे तौर पर छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए घातक साबित होंगी। इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी खोई हुई जमीन तलाशने और किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। चिव के कड़े तेवरों ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और भी तूल पकड़ने वाला है।
बाइट- उदय भानु चिव राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • डबरा के ठाकुर बाबा बायपास रोड पर गेहूं से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
    1
    डबरा के ठाकुर बाबा बायपास रोड पर गेहूं से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
    user_Reporter Vicky patariya
    Reporter Vicky patariya
    Video Creator पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुवेन्दु अधिकारी...बंगाल के इतिहास में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में सुवेन्दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।
    1
    सुवेन्दु अधिकारी...बंगाल के इतिहास में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने।

कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में सुवेन्दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    पत्रकार Indergarh, Datia•
    2 hrs ago
  • ग्वालियर को मिलने जा रहा है ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा इसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद का है.......... ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियरवासियों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई देगा। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस परियोजना का पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के जनप्रतिनिधि भारत सिंह कुशवाह को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से ग्वालियर में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन का निर्माण शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। #ग्वालियर #रेलवे स्टेशन #ज्योतिरादित्यसिंधिया #नारायणसिंहकुशवाह #BharatSinghKushwah ग्वालियर को मिलने जा रहा है ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा इसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद का है.......... ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियरवासियों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई देगा। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस परियोजना का पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के जनप्रतिनिधि भारत सिंह कुशवाह को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से ग्वालियर में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन का निर्माण शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। #ग्वालियर #रेलवे स्टेशन #ज्योतिरादित्यसिंधिया #नारायणसिंहकुशवाह #BharatSinghKushwah
    1
    ग्वालियर को मिलने जा रहा है ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा इसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद का है..........

ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियरवासियों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई देगा।
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस परियोजना का पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के जनप्रतिनिधि भारत सिंह कुशवाह को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से ग्वालियर में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन का निर्माण शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा।

#ग्वालियर 
#रेलवे स्टेशन
#ज्योतिरादित्यसिंधिया
#नारायणसिंहकुशवाह
#BharatSinghKushwah



ग्वालियर को मिलने जा रहा है ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा इसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर सांसद का है..........
ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियरवासियों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई देगा।
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस परियोजना का पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के जनप्रतिनिधि भारत सिंह कुशवाह को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से ग्वालियर में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन का निर्माण शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा।
#ग्वालियर 
#रेलवे स्टेशन
#ज्योतिरादित्यसिंधिया
#नारायणसिंहकुशवाह
#BharatSinghKushwah
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया में गेहूं खरीदी पर सवाल, सर्वेयरों पर लापरवाही के आरोप दतिया। जिले के उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी में लापरवाही और मिलावट के आरोप सामने आ रहे हैं। मामला उनाव रोड स्थित बिहार हाउस बुधेड़ा उपार्जन केंद्र का बताया जा रहा है, जहां सर्वेयरों पर खराब गुणवत्ता वाले गेहूं की अनदेखी कर खरीदी कराने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, सर्वेयरों की जिम्मेदारी गेहूं की गुणवत्ता जांचने की होती है। यदि गेहूं में मिट्टी, कचरा या खराब अनाज पाया जाता है तो उसे खरीदी से अलग किया जाना चाहिए। बावजूद इसके केंद्र पर कथित रूप से नियमों की अनदेखी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा उपार्जन केंद्रों पर पारदर्शी खरीदी व्यवस्था बनाए रखने और गुणवत्ताहीन गेहूं को अस्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ सर्वेयरों की लापरवाही के कारण मिट्टी और कचरा मिश्रित गेहूं को भी खरीदी योग्य बताया जा रहा है, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मामले को लेकर जब केंद्र प्रबंधन से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है। यदि किसी सर्वेयर की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपों के घेरे में आए कुछ सर्वेयरों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि उन्हें हटाया गया तो वे पूरे मामले की “पोल खोल” देंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और उपार्जन केंद्रों पर पारदर्शिता एवं गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    1
    दतिया में गेहूं खरीदी पर सवाल, सर्वेयरों पर लापरवाही के आरोप
दतिया। जिले के उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी में लापरवाही और मिलावट के आरोप सामने आ रहे हैं। मामला उनाव रोड स्थित बिहार हाउस बुधेड़ा उपार्जन केंद्र का बताया जा रहा है, जहां सर्वेयरों पर खराब गुणवत्ता वाले गेहूं की अनदेखी कर खरीदी कराने के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, सर्वेयरों की जिम्मेदारी गेहूं की गुणवत्ता जांचने की होती है। यदि गेहूं में मिट्टी, कचरा या खराब अनाज पाया जाता है तो उसे खरीदी से अलग किया जाना चाहिए। बावजूद इसके केंद्र पर कथित रूप से नियमों की अनदेखी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा उपार्जन केंद्रों पर पारदर्शी खरीदी व्यवस्था बनाए रखने और गुणवत्ताहीन गेहूं को अस्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ सर्वेयरों की लापरवाही के कारण मिट्टी और कचरा मिश्रित गेहूं को भी खरीदी योग्य बताया जा रहा है, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
मामले को लेकर जब केंद्र प्रबंधन से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है। यदि किसी सर्वेयर की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, आरोपों के घेरे में आए कुछ सर्वेयरों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि उन्हें हटाया गया तो वे पूरे मामले की “पोल खोल” देंगे।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और उपार्जन केंद्रों पर पारदर्शिता एवं गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • तालबेट हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड टार फटने से बेकाबू हुई लोडिंग गाड़ी, सामने से आ रही गाड़ी से टकराकर पलटी,हादसे में कोई जनहानि नहीं, चालक सुरक्षित तालबेट के पास हाईवे रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड माल से भरी एक लोडिंग गाड़ी का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दूसरी लोडिंग गाड़ी से टकराकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, हाईवे से गुजर रही लोडिंग गाड़ी में भारी मात्रा में माल भरा हुआ था। इसी दौरान अचानक गाड़ी का आगे का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित लोडिंग गाड़ी सामने से आ रही दूसरी लोडिंग वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और अन्य लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया।
    1
    तालबेट हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड टार फटने से बेकाबू हुई लोडिंग गाड़ी, सामने से आ रही गाड़ी से टकराकर पलटी,हादसे में कोई जनहानि नहीं, चालक सुरक्षित
तालबेट के पास हाईवे रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड माल से भरी एक लोडिंग गाड़ी का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दूसरी लोडिंग गाड़ी से टकराकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, हाईवे से गुजर रही लोडिंग गाड़ी में भारी मात्रा में माल भरा हुआ था। इसी दौरान अचानक गाड़ी का आगे का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
अनियंत्रित लोडिंग गाड़ी सामने से आ रही दूसरी लोडिंग वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और अन्य लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • कल हुए शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास फतेहपुर से युवती महक व बच्ची आरोही के अपरहण का आरोपी पुष्पेंद्र सिंह चौहान को शिवपुरी पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार ...... सुनिए क्या कहना है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का कल हुए शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास फतेहपुर से युवती महक व बच्ची आरोही के अपरहण का आरोपी पुष्पेंद्र सिंह चौहान को शिवपुरी पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार ...... सुनिए क्या कहना है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का
    1
    कल हुए शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास फतेहपुर से युवती महक व बच्ची आरोही के अपरहण का आरोपी पुष्पेंद्र सिंह चौहान को शिवपुरी पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार
......
सुनिए क्या कहना है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का
कल हुए शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास फतेहपुर से युवती महक व बच्ची आरोही के अपरहण का आरोपी पुष्पेंद्र सिंह चौहान को शिवपुरी पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार
......
सुनिए क्या कहना है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • मध्य प्रदेश के डबरा में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर लगे पोस्टरों से राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह कंसाना की तस्वीरें फाड़ दी गईं। यह घटना पार्टी में आपसी मतभेद या किसी असामाजिक तत्व की हरकत होने की ओर इशारा करती है। इस हरकत ने राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े कर दिए हैं।
    4
    मध्य प्रदेश के डबरा में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर लगे पोस्टरों से राष्ट्रीय सचिव हेबरन सिंह कंसाना की तस्वीरें फाड़ दी गईं। यह घटना पार्टी में आपसी मतभेद या किसी असामाजिक तत्व की हरकत होने की ओर इशारा करती है। इस हरकत ने राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.