Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस वीडियो को दिखाने का उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है। वीडियो में दिखाई गई घटना को इसी उद्देश्य से साझा किया जा रहा है कि ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए सभी लोग सावधानी बरतें और खेतों या सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचें। कृपया वीडियो को शांति और जिम्मेदारी के साथ देखें और आगे साझा करते समय भी इसका उद्देश्य जागरूकता और सुरक्षा ही रखें। 🙏
Mohd Javed
इस वीडियो को दिखाने का उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है। वीडियो में दिखाई गई घटना को इसी उद्देश्य से साझा किया जा रहा है कि ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए सभी लोग सावधानी बरतें और खेतों या सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचें। कृपया वीडियो को शांति और जिम्मेदारी के साथ देखें और आगे साझा करते समय भी इसका उद्देश्य जागरूकता और सुरक्षा ही रखें। 🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सम्पर्क मार्ग पर जलभराव से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें, ग्राम प्रधान के खिलाफ फूटा आक्रोश पलिया क्षेत्र के निघासन रोड स्थित ग्राम बोझवा से ग्राम छेदनीपुरवा को जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर भरे पानी के कारण राहगीरों, किसानों और आसपास के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम शुरू होते ही स्थिति और भी गंभीर होने लगी है, जिससे ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के प्रति भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीण रामपाल, सोमनाथ, बिहारीलाल, मिहीलाल, नेतराम, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, मंगल सिंह, सौरभ शुक्ला एवं सक्षम शुक्ला का कहना है कि मामूली बारिश में ही सम्पर्क मार्ग पर पानी भर जाता है। इससे पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यदि लगातार बारिश हुई तो यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाएगा और आवागमन लगभग ठप होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होगी, जिन्हें जलभराव के बीच होकर स्कूल जाना पड़ेगा। इसके अलावा बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को भी रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या से कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राम प्रधान अमृतलाल ने बताया कि इस रास्ते का निर्माण हाल ही में कराया गया है, लेकिन मिट्टी न मिल पाने के कारण पर्याप्त भराव नहीं पड़ पाया जिस कारण सड़क लगभग दस मीटर तक नीची रह गयी। निचली जगह में मिट्टी का पटान कराकर जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।3
- इटावा के जिला पूर्ति कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कानपुर से पहुंची एंटी करप्शन टीम ने 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते बसरेहर के सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश वर्मा समेत तीन लोगों को पकड़ लिया।1
- आये आपको बताते है कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी क्या कहा लोक-कल्याण और विकास डबल इंजन सरकार का संकल्प...1
- लखीमपुर निर्मल नगर में गणेश विसर्जन भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित सेट घाट नदी पर किया गया विसर्जन लोगों ने नम आंखों से गणपति बप्पा की विदाई और कहां अगले बरस तुम जल्दी आना1
- तिकुनिया भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष तिकुनिया निवासी दीपक जाटव लखनऊ जाने पर रोक रही पुलिस इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है1
- तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा! ASTv24 digital शाहिद लखाही उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के नामचीन जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वेदप्रकाश पिछले करीब 15 दिनों से स्कूल में पेंट का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। आखिर हादसा किस वजह से हुआ और क्या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे?1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि किसानों को अच्छा मुआवजा मिलेगा, कोई दलाली नहीं होने दी जाएगी। LDA और किसानों के बीच कोई मध्यस्थ नहीं होगा। जिसकी जमीन होगी, Compensation सीधे उसे मिलेगा...1
- आचार संहिता लागू होते ही नगर से हटाए गए होर्डिंग्स, जेसीबी से हटवाए गए प्रचार संबंधी होर्डिंग्स, प्रशासन ने कराई कार्रवाई पलियाकलां-खीरी। 28 सितंबर को होने वाले स्नातक छात्र संघ एमएलसी चुनाव को लेकर लागू हुई आदर्श आचार संहिता के बाद स्थानीय प्रशासन ने नगर में लगे प्रचार संबंधी होर्डिंग्स और पोस्टर हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन के निर्देश पर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और स्थानों पर लगे होर्डिंग्स को जेसीबी की मदद से हटाया गया। आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद प्रशासन की टीम ने नगर क्षेत्र में लगे राजनीतिक एवं प्रचार सामग्री वाले होर्डिंग्स को चिह्नित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अभियान चलाकर उन्हें हटवाया। इस दौरान नगर में लगे बड़े होर्डिंग्स को नायब तहसीलदार.. एवं लेखपाल विनीत सिंह की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए उतारा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर में लगे प्रचार संबंधी होर्डिंग्स का सफाया हो गया। एसडीएम पुष्पक ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।4
- एसपी कार्यालय में जनसुनवाई अशोक कुमार मीणा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं तुरंत निस्तारण के लिए दिए आदेश हरदोई, 24 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी श्री मीणा ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कार्यालय में महिला पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहीं, जिससे महिला फरियादियों को अपनी बात रखने में सहूलियत हुई। एसपी की इस जनसुनवाई पहल की आम जनता ने सराहना की है। पुलिस कार्यालय हरदोई में जनसुनवाई करते एसपी अशोक कुमार मीणा* #HardoiPolice #Jansunwai #SPHardoi @Uppolice1