logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 सितंबर की शाम विहांत अस्पताल के पास आरोपियों ने एम्बुलेंस को रोककर चालक मुन्ना उर्फ अनिल पवार के साथ मारपीट की और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल, बैटरी और ऑक्सीजन सिलेंडर लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रानीकामथ निवासी अभिषेक और चमन मोहल्ला गुरेया निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वर्ना कार, नगदी और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आज आरोपियों को परासिया रोड पर पैदल ले जाकर जुलूस निकाला।

6 hrs ago
user_संतोष कुमार बाथरी
संतोष कुमार बाथरी
Chhindwara, Madhya Pradesh•
6 hrs ago

1 सितंबर की शाम विहांत अस्पताल के पास आरोपियों ने एम्बुलेंस को रोककर चालक मुन्ना उर्फ अनिल पवार के साथ मारपीट की और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल, बैटरी और ऑक्सीजन सिलेंडर लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रानीकामथ निवासी अभिषेक और चमन मोहल्ला गुरेया निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वर्ना कार, नगदी और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आज आरोपियों को परासिया रोड पर पैदल ले जाकर जुलूस निकाला।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कान्हीवाड़ा में अवैध कॉलोनियों का जाल जिम्मेदारों की उदासीनता से कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद कान्हीवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियां अब ग्रामीणों और गांव के विकास के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायत अमले और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में अवैध कॉलोनियों का बढ़ता जाल ग्राम के सुनियोजित विकास में बड़ी बाधा बन सकता है। इन कॉलोनियों में बिना पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं के बन रहे मकानों और रह रहे ग्रामीणों को भविष्य में सड़क, नाली, पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कॉलोनियों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।
    1
    कान्हीवाड़ा में अवैध कॉलोनियों का जाल

 जिम्मेदारों की उदासीनता से कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद
कान्हीवाड़ा ग्राम पंचायत  क्षेत्र में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियां अब ग्रामीणों और गांव के विकास के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायत अमले और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं।
यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में अवैध कॉलोनियों का बढ़ता जाल ग्राम के सुनियोजित विकास में बड़ी बाधा बन सकता है। इन कॉलोनियों में बिना पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं के बन रहे मकानों और रह रहे ग्रामीणों को भविष्य में सड़क, नाली, पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कॉलोनियों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Seoni News: आवारा मवेशियों का आतंक! फसलें बर्बाद, सड़कों पर हादसों का खतरा
    1
    Seoni News: आवारा मवेशियों का आतंक! फसलें बर्बाद, सड़कों पर हादसों का खतरा
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्थानीय अखबार के संपादक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने; आरोपी युवक चिन्हित सिवनी जिला मुख्यालय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब अपराधियों के खिलाफ लिखने और सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला 3 सितंबर को सामने आया, जब एक स्थानीय अखबार के संपादक अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जरत नाका क्षेत्र के पास दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें बीच रास्ते रोककर चाकू से हमला करने और जान से मारने की कोशिश की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में शामिल युवकों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    स्थानीय अखबार के संपादक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने; आरोपी युवक चिन्हित

सिवनी जिला मुख्यालय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब अपराधियों के खिलाफ लिखने और सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला 3 सितंबर को सामने आया, जब एक स्थानीय अखबार के संपादक अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जरत नाका क्षेत्र के पास दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें बीच रास्ते रोककर चाकू से हमला करने और जान से मारने की कोशिश की।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में शामिल युवकों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा* *1 करोड़ 11 लाख का 100% मशरूका बरामद, 07 शातिर आरोपी गिरफ्तार* *10 विशेष टीमों ने 24 घंटे में खंगाले 200 से अधिक CCTV फुटेज, टीम वर्क से मिली सफलता*
    1
    *सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा*
*1 करोड़ 11 लाख का 100% मशरूका बरामद, 07 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
*10 विशेष टीमों ने 24 घंटे में खंगाले 200 से अधिक CCTV फुटेज, टीम वर्क से मिली सफलता*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन *PCWJ के नेतृत्व में सभी पत्रकार संगठन और पत्रकार साथी एकजुट होकर पहुंचे, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा ज्ञापन* आमला। दिल्ली में महिला पत्रकार नफीसा खान एवं उनके सहयोगी शाहीन खान के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोपों के विरोध में आमला के पत्रकारों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) के नेतृत्व में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी एक साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आमला तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा। PCWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस के निर्देश पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में PCWJ के साथ अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़े पत्रकार एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही देशभर में महिला पत्रकारों सहित सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इस अवसर पर PCWJ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशिदीप जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में PCWJ द्वारा देशभर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। PCWJ आमला अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर पत्रकार संगठन एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। ज्ञापन के दौरान मोहम्मद आसीफ लंघा, वाजिब खान, रिंकू रामपुरे, लोकेश सोनी, मयंक रामपुरे, महेश प्रजापति, अजय बचले, राजेश सूरे, राहुल चौहान, रुपेश सोनी, अनिल साहू, संतोष राठौर सहित PCWJ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
    1
    महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन

महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन
*PCWJ के नेतृत्व में सभी पत्रकार संगठन और पत्रकार साथी एकजुट होकर पहुंचे, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा ज्ञापन*
आमला। दिल्ली में महिला पत्रकार नफीसा खान एवं उनके सहयोगी शाहीन खान के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोपों के विरोध में आमला के पत्रकारों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) के नेतृत्व में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी एक साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आमला तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा।
PCWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस के निर्देश पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में PCWJ के साथ अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़े पत्रकार एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही देशभर में महिला पत्रकारों सहित सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
इस अवसर पर PCWJ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशिदीप जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में PCWJ द्वारा देशभर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
PCWJ आमला अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर पत्रकार संगठन एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
ज्ञापन के दौरान मोहम्मद आसीफ लंघा, वाजिब खान, रिंकू रामपुरे, लोकेश सोनी, मयंक रामपुरे, महेश प्रजापति, अजय बचले, राजेश सूरे, राहुल चौहान, रुपेश सोनी, अनिल साहू, संतोष राठौर सहित PCWJ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
  • 1 सितंबर की शाम विहांत अस्पताल के पास आरोपियों ने एम्बुलेंस को रोककर चालक मुन्ना उर्फ अनिल पवार के साथ मारपीट की और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल, बैटरी और ऑक्सीजन सिलेंडर लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रानीकामथ निवासी अभिषेक और चमन मोहल्ला गुरेया निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वर्ना कार, नगदी और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आज आरोपियों को परासिया रोड पर पैदल ले जाकर जुलूस निकाला।
    4
    1 सितंबर की शाम विहांत अस्पताल के पास आरोपियों ने एम्बुलेंस को रोककर चालक मुन्ना उर्फ अनिल पवार के साथ मारपीट की और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल, बैटरी और ऑक्सीजन सिलेंडर लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रानीकामथ निवासी अभिषेक और चमन मोहल्ला गुरेया निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वर्ना कार, नगदी और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आज आरोपियों को परासिया रोड पर पैदल ले जाकर जुलूस निकाला।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • Seoni News: श्मशान घाट की राह में गड्ढों का ‘इम्तिहान’! अब कलेक्टर से ग्रामीणों को उम्मीद
    1
    Seoni News: श्मशान घाट की राह में गड्ढों का ‘इम्तिहान’! अब कलेक्टर से ग्रामीणों को उम्मीद
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिवनी पुलिस का बड़ा खुलासा *1 करोड़ 11 लाख की डकैती का 24 घंटे में पर्दाफाश *नेशनल हाईवे-44 पर सराफा कारोबारी से बदमाशों ने की थी लूट *मिर्ची पाउडर डालकर दिया गया था घटना को अंजाम *करीब 26 किलो चांदी और 320 ग्राम सोने के जेवरात की हुए थी लूट *करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची *लूट के मामले में 07 आरोपी गिरफ्तार सिवनी// सिवनी में नेशनल हाईवे-44 पर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोना, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये बताई गई है। lसराफा कारोबारी योगेंद्र बघेल बंडोल बाजार से सोने-चांदी की दुकान का सामान लेकर अपने घर लखनवाड़ा लौट रहे थे।शाम करीब 6 बजे ग्राम भोंगाखेड़ा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि 07 बदमाशों ने पहले फरियादी की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका, फिर चाकू दिखाकर उसे डराया और करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात और नकदी से भरा सामान लूटकर फरार हो गए।पुलिस टीमों ने करीब 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।24 घंटे के भीतर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया करीब 100 प्रतिशत मशरूका, यानी सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर ली गई।साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। बाइट: राकेश कुमार, उप महा निरीक्षक संक्षिप्त कर दीजिए थोड़ा
    1
    सिवनी पुलिस का बड़ा खुलासा
*1 करोड़ 11 लाख की डकैती का 24 घंटे में पर्दाफाश
*नेशनल हाईवे-44 पर सराफा कारोबारी से बदमाशों ने की थी लूट
*मिर्ची पाउडर डालकर दिया गया था घटना को अंजाम
*करीब 26 किलो चांदी और 320 ग्राम सोने के जेवरात की हुए थी लूट
*करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची
*लूट के मामले में 07 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी// सिवनी में नेशनल हाईवे-44 पर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोना, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये बताई गई है।
lसराफा कारोबारी योगेंद्र बघेल बंडोल बाजार से सोने-चांदी की दुकान का सामान लेकर अपने घर लखनवाड़ा लौट रहे थे।शाम करीब 6 बजे ग्राम भोंगाखेड़ा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि 07 बदमाशों ने पहले फरियादी की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका, फिर चाकू दिखाकर उसे डराया और करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात और नकदी से भरा सामान लूटकर फरार हो गए।पुलिस टीमों ने करीब 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।24 घंटे के भीतर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया करीब 100 प्रतिशत मशरूका, यानी सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर ली गई।साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
बाइट: राकेश कुमार, उप महा निरीक्षक
संक्षिप्त कर दीजिए थोड़ा
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • CRIME NEWS | बैतूल 🚨 पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया! चरित्र संदेह में पति ने उतारा मौत के घाट, फिर आत्महत्या का रचा झूठा खेल! बोरदेही पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति को दबोचा। वैज्ञानिक जांच ने खोला हत्या का राज, सबूतों के साथ आरोपी गिरफ्तार!
    1
    CRIME NEWS | बैतूल 🚨
पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया!
चरित्र संदेह में पति ने उतारा मौत के घाट, फिर आत्महत्या का रचा झूठा खेल!
बोरदेही पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति को दबोचा।
वैज्ञानिक जांच ने खोला हत्या का राज, सबूतों के साथ आरोपी गिरफ्तार!
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.