महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन *PCWJ के नेतृत्व में सभी पत्रकार संगठन और पत्रकार साथी एकजुट होकर पहुंचे, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा ज्ञापन* आमला। दिल्ली में महिला पत्रकार नफीसा खान एवं उनके सहयोगी शाहीन खान के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोपों के विरोध में आमला के पत्रकारों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) के नेतृत्व में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी एक साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आमला तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा। PCWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस के निर्देश पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में PCWJ के साथ अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़े पत्रकार एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही देशभर में महिला पत्रकारों सहित सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इस अवसर पर PCWJ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशिदीप जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में PCWJ द्वारा देशभर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। PCWJ आमला अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर पत्रकार संगठन एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। ज्ञापन के दौरान मोहम्मद आसीफ लंघा, वाजिब खान, रिंकू रामपुरे, लोकेश सोनी, मयंक रामपुरे, महेश प्रजापति, अजय बचले, राजेश सूरे, राहुल चौहान, रुपेश सोनी, अनिल साहू, संतोष राठौर सहित PCWJ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन *PCWJ के नेतृत्व में सभी पत्रकार संगठन और पत्रकार साथी एकजुट होकर पहुंचे, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा ज्ञापन* आमला। दिल्ली में महिला पत्रकार नफीसा खान एवं उनके सहयोगी शाहीन खान के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोपों के विरोध में आमला के पत्रकारों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) के नेतृत्व में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी एक साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आमला तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा। PCWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस के निर्देश पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में PCWJ के साथ अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़े पत्रकार एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही देशभर में महिला पत्रकारों सहित सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इस अवसर पर PCWJ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशिदीप जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में PCWJ द्वारा देशभर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। PCWJ आमला अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर पत्रकार संगठन एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। ज्ञापन के दौरान मोहम्मद आसीफ लंघा, वाजिब खान, रिंकू रामपुरे, लोकेश सोनी, मयंक रामपुरे, महेश प्रजापति, अजय बचले, राजेश सूरे, राहुल चौहान, रुपेश सोनी, अनिल साहू, संतोष राठौर सहित PCWJ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
- महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में पत्रकारों का एकजुट प्रदर्शन *PCWJ के नेतृत्व में सभी पत्रकार संगठन और पत्रकार साथी एकजुट होकर पहुंचे, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा ज्ञापन* आमला। दिल्ली में महिला पत्रकार नफीसा खान एवं उनके सहयोगी शाहीन खान के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोपों के विरोध में आमला के पत्रकारों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) के नेतृत्व में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी एक साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आमला तहसीलदार ऋचा कोरव एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को सौंपा। PCWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस के निर्देश पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में PCWJ के साथ अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़े पत्रकार एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही देशभर में महिला पत्रकारों सहित सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इस अवसर पर PCWJ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशिदीप जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में PCWJ द्वारा देशभर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। PCWJ आमला अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर पत्रकार संगठन एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। ज्ञापन के दौरान मोहम्मद आसीफ लंघा, वाजिब खान, रिंकू रामपुरे, लोकेश सोनी, मयंक रामपुरे, महेश प्रजापति, अजय बचले, राजेश सूरे, राहुल चौहान, रुपेश सोनी, अनिल साहू, संतोष राठौर सहित PCWJ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।1
- आष्टी गांव के जर्जर स्कूल भवन को देखते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सिस्टम पर बोला हमला, कहां ऐ है विकास कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा जनजागरण अभियान अंतर्गत ग्राम आष्टी पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जमीनी हकीकत जानी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया इस दौरान वे एक शासकीय स्कूल पहुंचे छुट्टी का दिन होने की वज़ह स्कूल बंद था उन्होंने बाजू में बनी रसोई कक्ष का निरीक्षण कर खस्ताहाल और जर्जर भवन को देख सिस्टम और सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भवन देखकर विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है।1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट मुआवजे कि गुहार चौकी गांव में किसानों के खेतो में जंगली सुअरो का आतंक सेकडो एकड़ में लगी मक्का की फसले तबाह खेडिसावलीगढ़ बैतूल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव के चौकी गांव के किसान जंगली सूअरो के आतंक से परेशान है बरसात की फसलों पर साल भर निर्भर रहने वाले आदिवासियों की मक्का की फसल सुअरो के झुंड ने ऐसी बर्बाद की अब वह दोबारा जीवित नहीं हो सकती किसान जैनसिग इवने, रोवा वट्टी महेश मर्सकोले सुरेंद्र उईके दलपसीह भीमराव धुर्वे ने बताया शनिवार की रात उनके साथ जो हुआ वह उन्होंने कभी सोचा भी नही था अगर वन्य प्राणी को कोई व्यक्ति नुकसान पहुचाता है तो उस पर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जाति है और अब वन्य प्राणी सुअर नीलगाय उनकी फसल चौपट कर रही है तो प्रशासन ने किसानों के लिए उचित मुआवजे का प्रावधान भी रखना चाहिए किसान बड़ी मेहनत से कर्ज लेकर इस आशा से खेती करता है की उसे जो फसल होगी उससे घर में शादी के अलावा कई ग्रहस्ती के कार्य होने की आशा लगी रहती है लेकिन वन्य प्राणियों ने उनकी इस मंशा पर पानी फेर दिया किसानों ने जिला कलेक्टर एवम वन विभाग के अधिकारियों से सर्वेंकर मुआवजा देने की माग की है1
- चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी की हत्या 24 घंटे में किया क्या आरोपी को गिरफ्तार प्रहलाद पिता मंगल सरेयाम ग्राम मोरखा निवासी को1
- बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्यवाही–हत्यारे पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्यवाही–हत्यारे पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 🔹 *चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या* 🔹*हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी के फंदे पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली मौतों की सूक्ष्मता से जांच हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में बोरदेही पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 🔹इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच की गई। 🔹 *संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी महिला की लाश* दिनांक 05.09.2026 को *फरियादिया रामरती पति लखन धुर्वे, निवासी छिंदी* द्वारा थाना बोरदेही में सूचना दी गई कि दिनांक 04.09.2026 को उसके जवाई प्रहलाद द्वारा फोन पर बताया गया कि उसकी बहन *रूकवती पति प्रहलाद सरियाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा ने फांसी लगा ली है* , जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। 🔹सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। 🔹 *वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुली हत्या की परतें* पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह एवं क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर विधिवत फोटोग्राफी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई। 🔹जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा गवाहों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी प्रहलाद सरियाम अपनी पत्नी रूकवती के चरित्र पर संदेह करता था तथा इसी बात को लेकर उसके साथ अक्सर विवाद एवं मारपीट करता था। 🔹जांच में पाया गया कि दिनांक 03-04.09.2026 की दरम्यानी रात आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने एवं उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को हरे रंग के पतले वायर की सहायता से झोपड़ी की लकड़ी/बल्लीनुमा हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया। 🔹वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं जांच से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 🔹 *आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद* *गिरफ्तार आरोपी: प्रहलाद सरियाम पिता मंगल सरियाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा, थाना बोरदेही।* 🔹आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी (दुपट्टा) एवं मारपीट में प्रयुक्त कमर पट्टे का टुकड़ा बरामद कर जप्त किया गया है। 🔹 *पुलिस टीम की विशेष भूमिका* इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी बोरदेही; क्राइम सीन प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी; उनि. पंचमसिंह उईके; सउनि. हरिराम डंढोरे; प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह; सुभाष माकोड़े,आरक्षक रोहित भारती, राधेश्याम कुमरे, शशिकांत आरसे; चालक आरक्षक किशोर साहू , पवन एनिया एवं महिला आरक्षक अश्विनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 📢 *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घरेलू विवाद, आपसी कलह, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा को सामान्य न समझें। यदि आपके आसपास किसी महिला के साथ लगातार मारपीट, प्रताड़ना या जान-माल को खतरा होने की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना किसी गंभीर अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। 🔹पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें।1
- CRIME NEWS | बैतूल 🚨 पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया! चरित्र संदेह में पति ने उतारा मौत के घाट, फिर आत्महत्या का रचा झूठा खेल! बोरदेही पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति को दबोचा। वैज्ञानिक जांच ने खोला हत्या का राज, सबूतों के साथ आरोपी गिरफ्तार!1
- चरित्र पर संदेह में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तार हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी पर लटकाया, पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों से किया खुलासा बोरदेही। बोरदेही थाना क्षेत्र के मोरखा गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद व मारपीट होती थी। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर को रामरती पति लखन धुर्वे निवासी छिंदी ने बोरदेही थाने में सूचना दी थी कि उसकी बहन रूकवती पति प्रहलाद सरियाम (35) निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा की फांसी लगाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। इसके बाद एसडीओपी मुलताई एसके सिंह, क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम की जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को हत्या के महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में सामने आया कि 3-4 सितंबर की दरम्यानी रात आरोपी प्रहलाद सरियाम ने पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या छिपाने के लिए शव को हरे रंग के पतले वायर की मदद से झोपड़ी के लकड़ी के हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी और मारपीट में इस्तेमाल कमर पट्टे का टुकड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रहलाद सरियाम पिता मंगल सरियाम (40 वर्ष), निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा के रूप में हुई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी भैयालाल उईके, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक पंचमसिंह उईके, सहायक उपनिरीक्षक हरिराम डंढोरे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने घरेलू हिंसा और लगातार हो रही मारपीट की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।3
- तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल जुन्नारदेव ------ जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्हावाड़ी की एक नवविवाहिता को पेट में तकलीफ होने पर शनिवार को डोली में बिठाकर तीन उफनती नदियों और जंगल की पगडंडियों के रास्ते कट्टा (बिचबेहरी) तक करीब छह किमी लाना पड़ा। स्वजन ने निजी खर्च पर चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और गोरखघाट के रास्ते करीब 13 किमी दूर दमुआ पहुंचे। पील्हावाड़ी से दमुआ तक पहुंचने में परिवार को करीब छह घंटे का समय लग गया। यहां नवविवाहिता को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। नदी पार कर डोली में महिला को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल ----- इस ग्राम की बदहाली का पता इसी से लगता है कि ग्राम में आवागमन के सभी रास्ते बंद है और ना तो बारिश के दिनों में दो पहिया वाहन ग्राम में पहुंच सकते हैं और ना ही चौपहिया ऐसे में पीड़िता कड्डे ढ़ीकू (22) पत्नी राजू ढ़ीकू को शनिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द उठा पील्हावाड़ी से सड़क मार्ग न होने के कारण स्वजन ने इलाज के लिए डोली (लाठी में साड़ी बांधकर व गद्दा रखकर) तैयार की। ससुर मन्नू ढ़ीकू ने गांव के ही चैतराम भोपा, बारेलाल भोपा, हीरो दर्शमा और सुकरलाल ढ़ीकू को साथ लिया और सुबह 10 बजे पैदल सफर शुरू किया। मन्नू ढ़ीकू ने बताया कि पील्हावाड़ी से झालमऊ के बीच डोबरी डोह और दानी घाट नदी को तो उन्होंने किसी तरह पार कर लिया, लेकिन झालमऊ के पास रिंदों नदी में पानी अधिक होने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद भी स्वजन ने हार न मानते हुए मरीज को पहाड़ के किनारे-किनारे बनी पथरीली जंगली पगडंडी से लंबा चक्कर काटकर किसी तरह कट्टा (बिचबेहरी) तक पहुंचाया इसके बाद महिला को दमुआ के एक निजी क्लीनिक में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां महिला उपचाररत है। इस घटनाक्रम के बाद सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की पोल खोल नजर आ रही है जहां पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए कोषों पैदल चलना पड़ रहा है।1